पाकिस्तान
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
| . See the protection policy and protection log for more details. |
| पाकिस्तान इस्लामिक गणतंत्र اسلامی جمہوریۂ پاکستان इस्लामी जम्हूरिया-ए-पाकिस्तान |
|||||
|
|||||
| राष्ट्रवाक्य: اتحاد، تنظيم، يقين محکم इत्तेहाद, तंजीम, यकीन-ए-मुक़ाम (उर्दू) "एकता, अनुशासन एवं विश्वास" |
|||||
| राष्ट्र-गान: क़ौमी तराना | |||||
| राजधानी | इस्लामाबाद 33°40′ N 73°10′ E |
||||
|---|---|---|---|---|---|
| सबसे बडा़ नगर | कराची | ||||
| राजभाषा(एँ) | उर्दू (राष्ट्रीय), अंग्रेजी (आधिकारिक) | ||||
| सरकार | अर्द्ध-राष्ट्रपतीय संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य | ||||
| - राष्ट्रपति | आसिफ़ अली ज़रदारी | ||||
| - प्रधानमंत्री | यूसुफ़ रज़ा गिलानी | ||||
| स्वतंत्रता | संयुक्त राजशाही से | ||||
| - तिथि | 14 अगस्त, 1947 | ||||
| - इस्लामिक गणराज्य | 23 मार्च 1956 | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | 8,03,940 किमी² (36वाँ) 340,403 मील² |
||||
| - जल(%) | 3.1 | ||||
| जनसंख्या | |||||
| - 2007 अनुमान | 162,508,000 (6वां) | ||||
| - 1998 जनगणना | 132,352,279 | ||||
| - जन घनत्व | 206/किमी² (53वां) 534/मील² |
||||
| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) | 2008 अनुमान | ||||
| - कुल | $504.3 करोड़ (26 वाँ) | ||||
| - प्रति व्यक्ति | $3320.12 (128 वाँ) | ||||
| मानव विकास सूचकांक (2007) | 0.551 (मध्यम) (136 वाँ) | ||||
| मुद्रा | पाकिस्तानी रुपया (PKR) |
||||
| समय मंडल | पीएसटी (PST) (यूटीसी +6) | ||||
| - ग्रीष्म (DST) | - (यूटीसी +6) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .pk | ||||
| दूरभाष कोड | +92 | ||||
इस्लामी जम्हूरिया ए पाकिस्तान या पाकिस्तान इस्लामिक गणतंत्र या सिर्फ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। यहाँ की प्रमुख भाषाएं उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची, लाहौर हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और सूबा-ए-सरहद, इन के इलावा पाक अधिकृत कश्मीर, शुमाली इलाक़े, क़बाइली इलाक़े, और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं।
पाकिस्तान का जन्म सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप हुआ था । सर्वप्रथम सन् 1930 में कवि (शायर) मुहम्मद इक़बाल ने द्विराष्ट्र सिद्धांत का ज़िक्र किया था । उन्होंने भारत के उत्तर-पश्चिम में मिन्ध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद) को मिलाकर के एक नया राष्ट्र बनाने की बात की थी । सन् 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने पंजाब, सिन्ध, कश्मीर तथा बलोचिस्तान के लोगों के लिए पाक्स्तान (जो बाद में पाकिस्तान बना) शब्द का सृजन किया । सन् 1947 से 1972 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान । दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया ।
अनुक्रम |
[संपादित करें] नाम का उदभव
पाकिस्तान नाम का उद्भव 'पाक्स्तान' से हुआ जिसे प्रथम चौधरी रहमत अली ने प्रयोग मे लाया। 'पाक्स्तान' शब्द का अर्थ हॅ पाक याने कि पवित्र लोगो का वतन।
[संपादित करें] इतिहास
पाकिस्तान शब्द का जन्म सन् 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली के द्वारा हुआ । इसके पहले सन् 1930 में शायर मुहम्मद इक़बाल ने भारत के उत्तर-पश्चिमी चार प्रान्तों -सिन्ध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद)- को मिलाकर एक अलग राष्ट्र का मांग की थी । 1947 अगस्त में भारत के विभाजन के फलस्वरूप पाकिस्तान का जन्म हुआ । उस समय पाकिस्तान में वर्तमान पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों सम्मिलित थे । सन् 1971 में भारत के साथ हुए युद्ध में पाकिस्तान का पूर्वी हिस्सा (जिसे उस समय तक पूर्वी पाकिस्तान कहा जाता था) बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र हो गया । आज का पाकिस्तानी भूभाग कई संस्कृतियों का गवाह रहा है ।
ईसापूर्व 3300-1800 के बीच यहाँ सिन्धुघाटी सभ्यता का विकास हुआ । यह विश्व के चार प्राचीन ताम्र-कांस्यकालीन सभ्यताओं में से एक थी । इसका क्षेत्र सिन्धु नदी के किनारे अवस्थित था पर गुजरात (भारत) और राजस्थान में भी इस सभ्यता के अवशेष पाए गए हैं । मोहेन्जो-दारो, हड़प्पा इत्यादि स्थल पाकिस्तान में इस सभ्यता के प्रमुख अवशेष-स्थल हैं । इस सभ्यता के लोग कौन थे इसके बारे में विद्वानों में मतैक्य नहीं है । कुछ इसे आर्यों की पूर्ववर्ती शाखा कहते हैं तो कुछ इसे द्रविड़ । कुछ इसे बलोची भी ठहराते हैं । इस मतभेद का एक कारण सिन्धु-घाटी सभ्यता की लिपि का नहीं पढ़ा जाना भी है ।
ऐसा माना जाता है कि 1500 ईसापूर्व के आसपास आर्यों का आगमन पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों के मार्फ़त भारत में हुआ । आर्यों का निवास स्थान कैस्पियन सागर के पूर्वी तथा उत्तरी हिस्सों में माना जाता है जहाँ से वो इसी समय के करीब ईरान, यूरोप औप भारत की ओर चले गए थे । सन् 543 ईसापूर्व में पाकिस्तान का अधिकांश इलाका ईरान (फारस) के हख़ामनी साम्राज्य के अधीन आ गया । लेकिन उस समय इस्लाम का उदय नहीं हुआ था; ईरान के लोग ज़रदोश्त के अनुयायी थे और देवताओं की पूजा करते थे । सन् 330 ईसापूर्व में मकदूनिया (यूनान) के विजेता सिकन्दर ने दारा तृतीय को तीन बार हराकर हखामनी वंश का अन्त कर दिया । इसके कारण मिस्र से पाकिस्तान तक फैले हखामनी साम्राज्य का पतन हो गया और सिकन्दर पंजाब तक आ गया । ग्रीक स्रोतों के मुताबिक उसने सिन्धु नदी के तट पर भारतीय राजा पुरु (ग्रीक - पोरस) को हरा दिया । पर उसकी सेना ने आगे बढ़ने से इनकार कर दिया और वह भारत में प्रवेश किये बिना वापस लौट गया । इसके बाद उत्तरी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में यूनानी-बैक्ट्रियन सभ्यता का विकास हुआ । सिकन्दर के साम्राज्य को उसके सेनापतियों ने आपस में बाँट लिया । सेल्युकस नेक्टर सिकन्दर के सबसे शक्तिशाली उत्तराधिकारियों में से एक था ।
मौर्यों ने 300 ईसापूर्व के आसपास पाकिस्तान को अपने साम्राज्य के अधीन कर लिया । इसके बाद पुनः यह ग्रीको-बैक्ट्रियन शासन में चला गया । इन शासकों में सबसे प्रमुख मिनांदर ने बौद्ध धर्म को प्रोत्साहित किया । पार्थियनों के पतन के बाद यह फारसी प्रभाव से मुक्त हुआ । सिन्ध के राय राजवंश (सन् 489-632) ने इसपर शासन किया । इसके बाद यह उत्तर बारत के गुप्त और फारस के सासानी साम्राज्य के बीच बँटा रहा ।
सन् 712 में फारस के सेनापति मुहम्मद बिन क़ासिम ने सिन्ध के राजा को हरा दिया । यह फारसी विजय न होकर इस्लाम की विजय थी । बिन कासिम एक अरब था और पूर्वी ईरान में अरबों की आबादी और नियंत्रण बढ़ता जा रहा था । हँलांकि इसी समय केन्द्रीय ईरान में अरबों के प्रति घृणा और द्वेष बढ़ता जा रहा था पर इस क्षेत्र में अरबों की प्रभुसत्ता स्थापित हो गई थी । इसके बाद पाकिस्तान का क्षेत्र इस्लाम से प्रभावित होता चला गया । पाकिस्तानी सरकार के अनुसार इसी समय 'पाकिस्तान की नींव' डाली गई थी । इसके 1192 में दिल्ली के सुल्तान पृथ्वीराज चौहान को हराने के बाद ही दिल्ली की सत्ता पर फारस से आए तुर्कों, अरबों और फारसियों का नियंत्रण हो गया । पाकिस्तान दिल्ली सल्तनत का अंग बन गया ।
सोलहवीं सदी में मध्य-एशिया से भाग कर आए हुए बाबर ने दिल्ली की सत्ता पर अधिकार किया और पाकिस्तान मुगल साम्राज्य का अंग बन गया । मुगलों ने काबुल तक के क्षेत्र को अपने साम्राज्य में मिला लिया था । अठारहवीं सदी के अन्त तक विदेशियों (खासकर अंग्रेजों) का प्रभुत्व भारतीय उपमहाद्वीप पर बढ़ता गया . सन् 1857 के गदर के बाद सम्पूर्ण भारत अंग्रेजों के शासन में आ गया।
[संपादित करें] भूगोल
पाकिस्तान का क्षेत्रफल कोई 8,03,940 वर्ग किलोमीटर है जो जो ब्रिटेन और फ्रांस के सम्मिलित क्षेत्रफल के करीब आता है । क्षेत्रफल के हिसाब से यह विश्व में चौंतीसवें स्थान पर है । अरब सागर से लगी इसकी सामुद्रिक सीमा रेखा कोई 1046 किलोमीटर लम्बी है । इसकी ज़मीनी सीमारेखा कुल 6,744 किलोमीटर लम्बी है - उत्तर-पश्चिम में 2430 कि.मी. अफ़ग़ानिस्तान के साथ, दक्षिण पूर्व में 909 किमी ईरान के साथ, उत्तर-पूर्व में 512 कि.मी. चीन के साथ (गुलाम कश्मीर से लगी सीमा) तथा पूर्व में 2912 कि.मी. भारत के साथ।
पाकिस्तान का उत्तरी इलाका पहाड़ी है। यहाँ हिमालय पर्वतों के कई उच्चतम शिखर पाए जाते हैं। इन्हीं के बीच से गुज़रता सकरा रास्ता 'खैबर पास' के नाम से प्रसिद्ध है। भारत में उगम होने वाली पाँच नदियाँ झेलम, चिनाब, रावी, सतलज ऑर बियास यहाँ से बहकर जब समतल भूमी को छूती हॅं तो एक अत्यंत उपजाऊ जमीन बनाती हॅ जिसे 'पंजाब' के नाम से जाना जाता हॅ। दक्षिण की ओर इनके संगम से सिन्धु नदी बनती हॅ जिसकी घाटी और भी उपजाऊ है। दक्षिण मे यह अरबी समुद्र से जाकर मिलती हैं।
दक्षिण में समुद्री घाटों (बीच, या दीघा) से लेकर उत्तर में हिमालय (काराकोरम) और हिन्दूकुश की बर्फ़ीली चोटियों तक पाकिस्तान में बहुत भौगोलिक विविधता है। पर औसतन रूप से यह क्षेत्र शुष्क है । औसतन 100 सेन्टीमीटर सालाना वर्षा होती है। पाकिस्तान की 5 चोटियाँ 8000 मीटर से ज्यादे ऊँची हैं। उत्तरी क्षेत्रों में मौसमी विविधता अधिक है। वहाँ की गर्मियों में तापमान 45 डिग्री सेन्टीग्रेड से अधिक चला जाता है जबकि सर्दियों में तापमान हिमांक तक पहुँच जाता है । दक्षिण में यह विविधता अपेक्षाकृत कम होती है।
सिन्धु यहाँ की प्रमुख नदी है। इसके अलावे सिन्धु की सहायक नदियाँ पंजाब के आसपास होकर बहती है जिसके कारण पंजाब में कृषियोग्य जलवायु होती है । सिन्धु नदी के पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में बलोचिस्तान का इलाका मरुस्थल है। सिन्ध के पूर्वी भाग में थार मरुस्थल का विस्तृत भाग है पर सिन्ध में ही थारपारकार विश्व का एकमात्र उर्वर मरुस्थल है। देश की कुल 27% भूमि कृषियोग्य है।
[संपादित करें] वनस्पति और जीव-जन्तु
उत्तर में अल्पाईन वनस्पति पाई जाती है तो दक्षिण में शीतोष्ण। दक्षिण में सिन्धु नदी में मगरमच्छ पाए जाते हैं । सिन्धु नदी में अन्धी डॉल्फ़िन भी पाई जाती हैं।
[संपादित करें] अर्थव्यवस्था
पाकिस्तान एक विकासशील देश है । सन् 2007 तक पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ रही थी । यहाँ की मुद्रा पाकिस्तानी रुपया है, जो पैसे में बाँटा जा सकता है। एक अमरीकी डालर की कीमत लगभग ६० पाकिस्तानी रुपये (सन् २००६) हैं। सन् 2005 तक पाकिस्तान पर 40 अरब अमेरिकी डॉलर का विदेशी कर्ज था जो अमेरिका द्वारा दिए गए ऋणमाफ़ी और अन्य संस्थाओं द्वारा दिए गए वित्तीय मदद के कारण कम होता जा रहा है ।
यहाँ की अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान कम होता जा रहा है । आज कृषि सकल घरेलू उत्पाद का मात्र 20 फ़ीसदी हिस्सा है जबकि 53 फ़ीसदी सेवा क्षेत्र से आता है । लेकिन राजनितिक उथल-पुथल के कारन दिवालिया होने के कगार पर आ गया है !
[संपादित करें] पाकिस्तानी राजनैतिक दल
- पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) - बेनजीर भुट्टो इसी पार्टी से हॅ। इस पार्टी की स्थापना इनके पिता जुल्फिकार अली भुट्टो ने की थी।
- पाकिस्तान मुस्लिम लीग
- मुत्तहिदा मज्लिस-ए-अमल
- तहरीक-ए-इन्साफ पार्टी- यह पार्टी मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान ख़ान द्वारा स्थपित की गई है ।
- मुत्तहिदा क़ौमी मूवमेन्ट (एम क्यू एम) इस पार्टी की स्थापना अलताफ हुसैन ने की अपने प्रथम चरण मे यह पार्टी कराची तक सीमित थी । आज इस पार्टी के अन्कूर देश के कोने कोने मे दिखाई देते है,अब यह पार्टी एक शहर की नही देश के चारो प्रान्त की है
(द्वारा एम क्यु एम प्रान्तीय कमिटी पेशावर)
[संपादित करें] उपविभाग
पाकिस्तान में चार प्रान्त हैं:-
क्षेत्र:
[संपादित करें] जनवृत्त
जुलाई 2007 के आँकड़ों के मुताबिक यहाँ की जनसंख्या 16, 93,00,000 है जो विश्व में छठे स्थान पर है - ब्राजील से कम और रूस से अधिक । यहाँ की जनसंख्या वृद्धि दर अधिक होने के कारण भविष्य में इससके तेजी से बढ़ने की संभावना है ।
प्रमुख जातियों में - पंजाबी (44.7%), पश्तून (पठान) (15.4%), सिन्धी (14.2), मुल्तानी (8.4%), मोहाज़िर (7.6%), बलोची (3.4%) हैं । हाल में अफगानिस्तान में चल रहे युद्धों के कारण कई अफगान शरणार्थी भी इस देश में रहने लगे हैं । प्रमुख धर्म इस्लाम है । लगभग 96 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं (77 प्रतिशत सुन्नी और 20 प्रतिशत शिया) । इसके अलावा 1.85 फ़ीसदी हिन्दू और 1.6 प्रतिशत ईसाई यहाँ के प्रमुख अल्पसंख्यक हैं ।
यहाँ की सांवैधानिक भाषा अंग्रेज़ी है और उर्दू राष्ट्रीय भाषा । पंजाबी सबसे ज्यादे बोले जाने वाली स्थानीय भाषा है पर इसको कोई सांवैधानिक दर्जा प्राप्त नहीं है ।
[संपादित करें] फिल्म और टेलीविजन
पाकिस्तान में भारतीय हिन्दी सिनेमा बहुत लोकप्रिय है । स्थानीय सिनेमा भी देखा जाता है ।
[संपादित करें] खेल
हॉकी राष्ट्रीय खेल है । क्रिकेट की लोकप्रियता बहुत है । देश की क्रिकेट टीम में एक बार विश्व कप (सन् १९९२ में) जीता है ।
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
- wikt:पाकिस्तान (विक्षनरी)
[संपादित करें] संदर्भ
[संपादित करें] सरकारी कड़ियाँ
|
|||||||