फ़िलीपीन्स
| फ़िलीपीन्स गणराज्य Republika ng Pilipinas |
|||||
|
|||||
| राष्ट्रवाक्य: Maka-Diyos, Maka-Tao, Makakalikasan, at Makabansa ("भगवान, जनता, प्रकृति और देश के लिए") |
|||||
| राष्ट्रगान: Lupang Hinirang ("चयनित भूमि") |
|||||
|
भूरे रंग में एशियान और हरे रंग में फिलीपीन्स |
|||||
| राजधानी | मनीला वर्ग कि.मी.) 14°35′ N 121°0′ E |
||||
|---|---|---|---|---|---|
| सबसे बडा़ नगर | क्विजॉन शहर | ||||
| राजभाषा(एँ) | फिलीपीनो, अंग्रेजी | ||||
| सरकार | एकल अध्यक्षीय संवैधानिक गणराज्य | ||||
| - राष्ट्रपति | बेनिग्नो अकुइनो III | ||||
| - उप राष्ट्रपति | जेजोमर बिनय | ||||
| स्वतंत्रता | स्पेन से युनाईटेड किंगडम से |
||||
| - स्थापित | २७ अप्रैल, १५६५ | ||||
| - घोषणा | १२ जून, १८९८ | ||||
| - स्वशासन | २४ मार्च, १९३४ | ||||
| - मान्यता | ४ जुलाई, १९४६ | ||||
| - वर्तमान संविधान | २ फरवरी, १९८७ | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | २,९९,७६४ वर्ग कि.मी. किमी² (७२ वां) ११५,८३१ मील² |
||||
| - जल(%) | ०.६१ | ||||
| जनसंख्या | |||||
| - २००९ अनुमान | ९२,२२६,६०० (१२ वां) | ||||
| - २००७ जनगणना | ८८,५७४,६१४ | ||||
| - जन घनत्व | २९५/किमी² (४४ वां) ७६५/मील² |
||||
| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) | २००८ अनुमान | ||||
| - कुल | $३२०.३८४ बिलियन (३६ वां) | ||||
| - प्रति व्यक्ति | $३,५४६ (१२३ वां) | ||||
| मानव विकास सूचकांक (२००६) | |||||
| मुद्रा | पेसो (फिलीपीनो: peso PHP) |
||||
| समय मंडल | पीएसटी (यूटीसी +८) | ||||
| - ग्रीष्म (DST) | आकलन नहीं (यूटीसी +०) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .ph | ||||
| दूरभाष कोड | +63 | ||||
फ़िलीपीन्स, आधिकारिक तौर पर फिलीपीन्स गणतंत्र, दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है।
पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग ईसाई धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा।
अनुक्रम |
इतिहास [संपादित करें]
मानव जीवाश्म का मिलना यह बताता है कि फ़िलीपीन्स में हजारों साल पूर्व इंसान बसते थे| ८वीं शताब्दी में चीनी व्यापारियों का आगमन हुआ| शक्तिशाली बौद्ध साम्राज्यों के उदय के कारण इण्डोनेशिया द्वीप समूह, भारत, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ व्यापार शुरू हुआ|
१६वीं शताब्दी में स्पैनिश लोगों ने इस द्वीप पर दावा किया और इसे बसाया| उन्होंने इसका नाम राजा फिलिपे द्वितीय के नाम पर 'फ़िलिपिनस' रखा| रोमन कैथोलिक धर्म का भी तुरंत प्रचार किया जाने लगा| फ़िलीपीन्स पर नये स्पेन(मैक्सिको) से शासन किया जाने लगा| १९वीं शताब्दी में फ़िलीपीन्स के बंदरगाहों को विश्व व्यापार के लिए खोल दिया गया| महत्वाकांक्षी और ज्यादा राष्ट्रवादी, फिलिपीन मध्यम वर्ग और चीनी मेस्तिजो समुदाय के उदय ने स्पैनिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह की शुरुवात की| प्रोपगैंडा आन्दोलन के कारण, स्पैनिश साम्राज्यवादी सरकार के अन्याय के बारे में ये जागरूक हो गये और स्वतंत्रता की माँग करने लगे| १८९६ में फिलीपीन क्रांति की शुरुवात हो गयी| १८९८ तक क्रांतिकारी स्पैनिश सरकार को बाहर करने में लगभग सफल हो गये थे|
उसी वर्ष, १८९८ में, स्पैनिश-अमेरिकन युद्ध छिड़ गया, जिसमें स्पेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका को फ़िलीपीन्स २ करोड़ यू.एस.डॉलर में दे दिया| हालाँकि, फ़िलीपीन्स ने उसी वर्ष अपनी स्वतंत्रता घोषित कर दी, पर संयुक्त राज्य अमेरिका अपना दावा जताता रहा, इस कारण फिलिपीन-अमेरिकन युद्ध छिड़ा| यह औपचारिक रूप से १९०१ में समाप्त हो गया था, लड़ाई १९१३ तक चलती रही| १९१४ में, भविष्य में स्वतंत्रता देने के वादे के बाद हालत कुछ ठीक हुए| १९३५ में, फ़िलीपीन्स को अमेरिकी राष्ट्रमंडल का दर्जा दे दिया गया, जिससे इसे अधिक स्वायत्तता मिल गयी|
४ जुलाई, १९४६ में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसे पूर्ण स्वतंत्रता मिल गयी|
भूगोल [संपादित करें]
फ़िलीपीन्स एक द्वीपसमूह है, जिसमें ७,१०७ द्वीप हैं| इसका कुल भू क्षेत्रफल, अंतर्देशीय जल निकाय मिलाकर, लगभग ३,००,००० वर्ग किलोमीटर है| इसकी ३६,२८९ कि.मी. लंबी तटरेखा के कारण, यह विश्व का पांचवां सबसे लंबी तट रेखा वाला देश है| अधिकतर पहाड़ी द्वीप ज्वालामुखीय मूल के हैं और उष्णकटिबंधीय वर्षावनों से ढंकें हुए हैं| सबसे ऊँची चोटी माउंट आपो है| यह समुद्र तल से २,९५४ मी.(९,६९२ फीट) ऊपर है| कैगयान नदी फ़िलीपीन्स की सबसे बड़ी नदी है|
ज्वालामुखीय प्रकृति के कारण यहाँ खनिज भंडार बहुतायत में हैं| एक अनुमान के अनुसार फ़िलीपीन्स में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरा सबसे बड़ा सोने का भंडार और विश्व का सबसे बड़ा तांबे का भंडार है| इसके आलवा निकल, क्रोमाइट और जस्ता में भी समृद्ध है| भू-तापीय ऊर्जा, जो ज्वालामुखीय गतिविधियों का एक अन्य उत्पाद है, इसे फ़िलीपीन्स ने अच्छी तरह उपयोग किया है| फ़िलीपीन्स, संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद, विश्व का दूसरा सबसे बड़ा भू-तापीय ऊर्जा उत्पादक है|
अर्थव्यवस्था [संपादित करें]
फ़िलीपीन्स की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था दुनिया की ४५वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है| २०११ के लिए फ़िलीपीन्स का अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (नाममात्र) $२१६ अरब था| फ़िलीपीन्स के प्राथमिक निर्यात हैं: अर्धचालक पदार्थ, इलेक्ट्रोनिक उत्पाद, कपड़े, तांबे के उत्पाद, पेट्रोलियम पदार्थ, नारियल तेल, फल| संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, चीन, सिंगापुर, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, जर्मनी, ताईवान आदि फ़िलीपीन्स के मुख्य व्यापारिक साझेदार हैं|
फ़िलीपीन्स एक नये औद्योगिक राष्ट्र के रूप में उभर रहा है| फिलिपीन अर्थव्यवस्था, खेती पर आधारित अर्थव्यवस्था से सेवा और विनिर्माण पर आधारित अर्थव्यवस्था में परिवर्तित हो रही है| देश की कुल ३.८१ करोड़ श्रम शक्ति में से, ३२% लोग खेती में, १३.७% औद्योगिक और ४६.५% सेवा क्षेत्र में कार्यरत हैं|
फ़िलीपीन्स, विश्व बैंक, विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, जी-७७ जैसे संगठन और संस्थाओं का सदस्य है| एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय फ़िलीपीन्स के मंडालुयोंग शहर में है|
भाषा [संपादित करें]
ऍथनोलॉग के अनुसार फ़िलीपीन्स में १७५ भाषाएँ हैं, जिनमें से १७१ भाषाएँ जीवित हैं और अन्य ४ भाषाओं को बोलने वाले लोग नहीं बचे| ये भाषाएँ ऑस्ट्रोनेशियाई भाषा परिवार की सदस्य हैं|
१९८७ के, फिलिपिनो संविधान के अनुसार फ़िलिपीनो और इंग्लिश राजभाषा हैं| फ़िलिपीनो टागालोग भाषा का प्रचलित रूप है, जो मुख्यतः मेट्रो मनीला एवं अन्य शहरी क्षेत्रों में बोली जाती है| फ़िलिपीनो और इंग्लिश दोनों ही शासकीय कार्यों, समाचार पत्रों, शिक्षा, सूचना प्रसारण एवं व्यापार में प्रयोग की जाती हैं| संविधान ने, क्षेत्रीय भाषाएँ जैसे सेबुआनो, इलोकानो, हिलिगेनॉन, टागालोग आदि को सहायक राजभाषा के रूप में निर्दिष्ट किया है|
इन्हें_भी_देखें [संपादित करें]
बाहरी_कड़ियाँ [संपादित करें]
आधिकारिक जालस्थल (अंग्रेज़ी)
|
|||||||