तुर्कमेनिस्तान
| तुर्कमेनिस्तान Türkmenistan |
|||||
|
|||||
| राष्ट्रगीत: स्वतंत्र, तटस्थ, तुर्कमेनिस्तान देश राष्ट्रगान | |||||
| राजधानी (और सबसे बड़ा शहर) |
अश्गाबात 37°58′ N 58°20′ E |
||||
| राजभाषा(एँ) | तुर्कमेन | ||||
|---|---|---|---|---|---|
| सरकार | अध्यक्षीय गणराज्य | ||||
| - राष्ट्रपति | गुर्बान्गुले बर्दीमुचामेदो | ||||
| स्वतंत्रता | सोवियत संघ से | ||||
| - घोषणा | २७ अक्टूबर १९९१ | ||||
| - मान्यता | ८ दिसंबर १९९१ | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | ४८८,१०० किमी² (५२ वां) १८८,४५६ मील² |
||||
| - जल(%) | ४.९ | ||||
| जनसंख्या | |||||
| - दिसंबर २००६ अनुमान | ५,११०,०२३ (११२ वां) | ||||
| - जन घनत्व | ९.९/किमी² (२०८ वां) २५.६/मील² |
||||
| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) | २००८ अनुमान | ||||
| - कुल | $३०.०९१ बिलियन (-) | ||||
| - प्रति व्यक्ति | $५,७१० (-) | ||||
| मानव विकास सूचकांक (२००७) | |||||
| मुद्रा | तुर्कमेन नया मानात (TMT) |
||||
| समय मंडल | TMT (यूटीसी +५) | ||||
| - ग्रीष्म (DST) | - (यूटीसी +५) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .tm | ||||
| दूरभाष कोड | +९९३ | ||||
तुर्कमेनिस्तान (तुर्कमेनिया के नाम से भी जाना जाता है) मध्य एशिया में स्थित एक तुर्किक देश है। १९९१ तक तुर्कमेन सोवियत समाजवादी गणराज्य (तुर्कमेन SSR) के रुप में यह सोवियत संघ का एक घटक गणतंत्र था। इसकी सीमा दक्षिण पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान, दक्षिण पश्चिम में ईरान, उत्तर पूर्व में उज़्बेकिस्तान, उत्तर पश्चिम में कज़ाख़िस्तान और पश्चिम में केस्पियन सागर से मिलती है। तुर्कमेनिस्तान नाम फारसी से आया है, जिसका अर्थ है, तुर्कों की भूमि। देश की राजधानी अश्गाबात (अश्क़ाबाद) है। इसका हल्के तौर पर "प्यार का शहर" या "शहर जिसको मोहब्बत ने बनाया" के रूप में अनुवाद होता है। यह अरबी के शब्द 'इश्क़' और फारसी प्रत्यय 'आबाद' से मिलकर बना है।[1]
तुर्कमेनिस्तान का धरातल बहुत ही विषम है। यहाँ पर पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान सभी मिलते हैं परन्तु समुद्र से दूर होने के कारण यहाँ की जलवायु पर महाद्वीपीय प्रभाव है। पशु-पालन यहाँ का प्रधान व्यवसाय है। तुर्कमेनिस्तान में वर्षा की कमी के कारण प्राकृतिक वनस्पति की कमी है। तुर्कमेनिस्तान के ७०% क्षेत्रफल पर काराकुम रेगिस्तान फैला हुआ है। मरुस्थलीय भूमि की अधिकता होने के कारण यहाँ के अधिकांश भागों में शुष्क मरुस्थलीय कँटीली झाड़ियाँ मिलती हैं।
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ Central Asia: Kazakhstan, Tajikistan, Uzbekistan, Kyrgyzstan, Turkmenistan, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 9781741046144, ... Ashgabat ... pop 650000 With its lavish marble palaces, gleaming gold domes and vast expanses of manicured parkland, Ashgabat ('the city of love' ...
|
|||||||
|
|||||||