कुवैत
| कुवैत राज्य دولة الكويت दवालात अल-कुवैत1 |
|||||
|
|||||
| राष्ट्रगान: अल-नासीद अल-वतानी | |||||
| राजधानी (और सबसे बड़ा शहर) |
कुवैत नगर 29°22′ N 47°58′ E |
||||
| राजभाषा(एँ) | अरबी | ||||
|---|---|---|---|---|---|
| सरकार | संवैधानिक वंशवादी अमीरात | ||||
| - अमीर | साबाह अल-अहमद अल-जाबेर अल-साबाह | ||||
| - प्रधानमंत्री | नसीन मोहम्मद अल-अहमद अल-साबाह | ||||
| गठन | |||||
| - पहली बसाहट | 1613 | ||||
| - बानी उत्बाह जातीय आधार | 1705 | ||||
| - एंग्लो-ओटोमन सम्मेलन 1913 | 1913 | ||||
| - स्वतंत्रता | 19 जून 1961 | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | 18,098 किमी² (157 वां) 6,880 मील² |
||||
| - जल(%) | नगण्य | ||||
| जनसंख्या | |||||
| - 2009 अनुमान | 2,889,042 (137 वां) | ||||
| - जनगणना | 2,889,042 (20.1% कुवैती,, 25.6% भारतीय, 30.0% बांग्लादेशी, 12.2% एशियन, 12.1% अरब) | ||||
| - जन घनत्व | 167.5/किमी² (68 वां) 433.8/मील² |
||||
| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) | 2009 अनुमान | ||||
| - कुल | $137.450 बिलियन () | ||||
| - प्रति व्यक्ति | $38,875 (11th) | ||||
| मानव विकास सूचकांक (2006) | |||||
| मुद्रा | कुवैती दीनार (KWD) |
||||
| समय मंडल | AST (यूटीसी +3) | ||||
| - ग्रीष्म (DST) | (आकलन नहीं) (यूटीसी +3) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .kw | ||||
| दूरभाष कोड | +965 | ||||
कुवैत (अरबी: دولة الكويت, दवालात अल-कुवैती) पश्चिम एशिया में स्थित एक संप्रभु अरब अमीरात है, जिसकी सीमा उत्तर में सउदी अरब और उत्तर और पश्चिम में इराक से मिलती है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक की अधिकतम दूरी 200 किमी (120 मील) और पूर्व से लेकर पश्चिम तक की दूरी 170 किमी (110 मील) है। कुवैत एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ है 'पानी के करीब एक महल'। करीबन 30 लाख की जनसंख्या वाले इस संवैधानिक राजशाही वाले देश में संसदीय व्यवस्था वाली सरकार है। कुवैत नगर देश की आर्थिक और राजनीतिक राजधानी है। कुवैत में अनेक द्वीप भी शामिल हैं, जिसमें इराक की सीमा से लगा बुमियान सबसे बड़ा है।
1990 में कुवैत पर इराक ने आक्रमण कर कब्जा जमा लिया था। सात महीने का इराकी कब्जा संयुक्त राज्य अमेरिका नीत सेना द्वारा सीधे आक्रमण के बाद खत्म हुआ था। लौटती हुई इराकी सेना ने करीबन 750 तेल के कुंओं को खाक में मिला दिया, जो एक बड़ी आर्थिक और पयार्वरण त्रासदी के रूप में परिणीत हुई। युद्ध में कुवैत की आधारभूत संरचना बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई, जिसे पुनः सुधारना पड़ा।
तेल भंडारण के मामले में कुवैत दुनिया का पांचवां सबसे समृद्ध देश और प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से दुनिया का ग्यारहवां सबसे धनी देश है। कुवैत में तेल क्षेत्र की खोज और दोहन की प्रक्रिया 1930 से प्रारंभ हुई। 1961 में युनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र होने के बाद इस क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। आज देश का करीबन 95 प्रतिशत निर्यात और 80 प्रतिशत सरकारी राजस्व तेल 䤔र तेल से बने उत्पाद से होती है।
यह भी देखिए[संपादित करें]
- wikt:कुवैत (विक्षनरी)
|
|||||||
| मध्य-पूर्व के देश |
|---|
| बहरीन | साइप्रस | मिस्त्र | गजा क्षेत्र | ईरान | ईराक | इसराइल | जार्डन | कुवैत | लेबनान | ओमान | कतर | सऊदी अरब | सीरिया | तुर्की | संयुक्त अरब अमीरात | यमन |