सिंध
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
सिंध पाकिस्तान के चार प्रान्तों में से एक है । यह देश के दक्षिण-पूर्व में बसा हुआ है जिसके दक्षिण में अरब की खाड़ी है । सिन्ध का सबसे बड़ा शहर कराँची है और यहाँ देश की 15 प्रतिशत जनता वास करती है । यह सिन्धियों का मूल स्थान है साथ ही यहाँ विभाजन के दौरान आकर बसे मोहाज़िरों की भी बहुतायात है ।
अनुक्रम |
[संपादित करें] नाम
सिंध संस्कृत के शब्द सिंधु से बना है जिसका अर्थ है समुद्र । इसी नाम से एक नदी भी है जो इस प्रदेश के लगभग बीचोंबीच बहती है । फ़ारसी स को ह की तरह उच्चारण करते थे । उदाहरणार्थ दस को दहा या सप्ताह को हफ़्ता (यहाँ कहने का अर्थ ये नहीं कि ये संस्कृत शब्दों के फ़ारसी रूप थे पर उनका मूल एक ही हुआ होगा) । अतः वे इसे हिंद कहते थे । असीरियाई स्रोतों में सातवीं सदी ईसा पूर्व में इसे सिंदा नाम से द्योतित किया गया है ।
[संपादित करें] इतिहास
ईसा के 3300 साल पहसे से ईसापूर्व 1900 तक यहाँ सिंधु घाटी सभ्यता फली-फूली । सिंधु घाटी सभ्यता अपने समकालीन मिस्र था मेसोपोटामिया के साथ व्यापार करती थी । मिस्र में कपास के लिए सिंध शब्द का प्रयोग होता था जिससे अनुमान लगता है कि वहाँ कपास यहीं से आयात किया जाता था । ईसा के 1900 साल पहसे सिंधु घाटी सभ्यता अनिर्णीत कारणों से समाप्त हो गई । इसकी लिपि को भी अब तक पढ़ा नहीं जा सका जिससे इसके मूल निवासियों के बारे में अधिक पता नहीं चल पाया है ।
ईसा के 1500 साल पहले भारतीय (तथा ईरानी) क्षेत्रों में आर्यों का अगमन आरंभ हुआ । आर्य भारत के कई हिस्सों में बस गए । ईरान में भी आर्यों की बस्तियाँ फैलने लगीं । भारतीय स्रोतों में सिन्ध का नाम सिंध, सिंधु, सिंधुदेश तथा सिंधुस्थान जैसे शब्दों के रूप में हुआ है । ईसा के 500 साल पहले यहाँ ईरान के हख़ामनी शासकों का अधिकार हो गया । यह घटना इस्लाम के आगमन से कोई 1000 साल पहले की है । फ़ारस, यानि आज का ईरान, पर यूनान के सिकंदर का अधिकार हो जान के बाद सन् 328 ईसापूर्व में यह यवनों के शासन में आया । ईसापूर्व 305 में मौर्य साम्राज्य के अंग बनने के बाद यह ईसापूर्व 185 से करीब सौ सालों तक ग्रेको-बैक्टि्रयन शासन में रहा । इसके बाद गुप्त और फिर अरबों के शासन में आ गया । मुगलों का अधिकार सोलहवीं सदी में हुआ । यह ब्रिटिश भारत का भी अंग था ।
[संपादित करें] सिंध के जिले
| चित्र:Sindh administrative1.PNG |
[संपादित करें] भूगोल
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है। ![]()
| पाकिस्तान के राजनीतिक विभाग | ||
|---|---|---|
| प्रान्त | बलूचिस्तान | उत्तर पश्चिम सीमांत प्रान्त | पंजाब | सिन्ध | |
| भूमियाँ | इस्लामाबाद राजधानी भूमी | संघीय प्रशासन जाति सम्बन्धी क्षेत्रों | |
| पाकिस्तानी कश्मीर | आज़ाद कश्मीर | उत्तरी क्षेत्रों | |
