आज़ाद कश्मीर
पाक-अधिकृत कश्मीर, जिसे पाकिस्तान में आज़ाद कश्मीर (उर्दू: آزاد کشمیر) कहा जाता है, जम्मू व कश्मीर राज्य का वह हिस्सा है जो इस वक्त पाकिस्तान के क़ब्ज़े में है। इस का बाक़ाअदा पाकिस्तानी सरकारी नाम आज़ाद जम्मू-ओ-कश्मीर है। ध्यान दें कि पाकिस्तान ने प्रशासनिक रूप से कश्मीर के अपने नियंत्रण वाले इलाक़े को दो भागों में बाँट रखा है - आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बाल्तिस्तान। यह लेख केवल पहले क्षेत्र का वर्णन देता है।
गिलगित-बाल्टिस्तान रहित आज़ाद कश्मीर का इलाक़ा 13,300 वर्ग किलोमीटर (5,135 वर्ग मील) पर फैला है। आज़ाद कश्मीर की राजधानी मुजफ़्फ़रआबाद है और इस की आबादी अंदाज़न 40 लाख है। इसमें 8 ज़िले, 19 तहसीलीं और 182 संघीय काउन्सिल हैं।
आज़ाद कश्मीर के मीरपुर डवीज़न में ज़िला भिम्बर, ज़िला कोटली और ज़िला मीरपुर, मुज़फ़्फ़रआबाद डवीज़न में ज़िला बाग़, ज़िला मुज़फ्फराबाद और ज़िला नीलम जबकि पुंछ रावलाकोट डवीज़न में ज़िला पूंछ, रावला कोट और ज़िला सुधनती शामिल हैं।
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
|
|||||||||||