जर्मनी
|
||||
|
राष्ट्रीय नारा: एकता, न्याय और आज़ादी (के लिये) |
||||
![]() |
||||
| आधिकारिक भाषा | जर्मन¹ | |||
| राजधानी | बर्लिन | |||
| सबसे बडा शहर | बर्लिन | |||
| Chancellor: | आंगेला मैर्केल | |||
| राष्ट्रपति: | Joachim Gauck | |||
| क्षेत्रफ़ल - पूरा - % पानी |
६१वे स्थान पर ३४९,२२३ km² 2.416% |
|||
| जनसंख्या - पूरी (२००४) - Density |
१३वे स्थान पर ८२,४२४,६०९ २४२/km² |
|||
| स्थापना | वर्डुन समझौता (८४३), जनवरी १८, १८७१, मई २३, १९४९ अक्तूबर ३, १९९० |
|||
| GDP - Total (२००३) - GDP प्रती व्यक्ति |
तीसरे स्थान पर $२,२७१,००० करोड $२७,६०० |
|||
| मुद्रा | यूरो (€) (²) | |||
| Time zone - in summer |
CET (UTC+1) CEST (UTC+2) |
|||
| राष्ट्रगान | en:Das Lied der Deutschen | |||
| Internet TLD | .de | |||
| Calling Code | +49 | |||
| (¹) डेनिश, Low German, Sorbian, रोमानी and Frisian are officially recognized and protected as minority languages per the ECRML. (²) Prior to 1999: Deutsche Mark. |
||||
जर्मनी (जर्मन: Deutschland डॉयच्लान्ट्, अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक लिपि: [ˈdɔɪtʃlant]) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। जर्मनी की उत्तरी सीमा पर उत्तरी समुद्र, डेनमार्क और बाल्टिक समुद्र , पूरब में पोलैंड और चेक गणराज्य, दक्षिण में आस्ट्रिया और स्विट्ज़रलैंड और पश्चिम में फ्रांस, लक्सेम्बर्ग, बेल्जियम और नीदरलैंड है।
अनुक्रम |
इतिहास [संपादित करें]
प्राचीन रोमन डैन्यूब नदी के उत्तर में रहने वाले "बर्बर कबीलों" वाले देशों को गेर्मानिया (Germania) कहा करते थे, जिसके नाम पर अंग्रेज़ी शब्द Germany पड़ा। ये कबीले Old German भाषा की बोलियाँ बोलते थे। धीरे-धीरे इनका ईसाईकरण हुआ और जर्मन देश ईसाई पवित्र रोमन साम्राज्य का केन्द्र बन गया।
1990 में कम्युनिस्ट पूर्वी जर्मनी की मर्क्सवादी सरकार ढह गयी और जर्मनी का वापिस एकीकरण हुआ ।
राज्य [संपादित करें]
जर्मनी में कुल सोलह राज्य हैं । इनको ४९३ ज़िलों में बाँटा गया है ।
|
जर्मनी में कई बड़े नगर हैं |
| क्रमांक | नगर | जनसँख्या |
|---|---|---|
| १ | बर्लिन | ३४४२६७५ |
| २ | हैम्बर्ग | १७७४२२४ |
| ३ | म्यूनिख | १३३०४४० |
| ४ | कोलोन | १०००६६० |
| ५ | फ्रैंकफर्ट | ६७१९२७ |
| ६ | स्टटगर्ट | ६०१६४६ |
| ७ | डसेलडॉर्फ़ | ५८६२१७ |
| ८ | डॉर्टमुंड | ५८१३०८ |
| ९ | एस्सेन | ५७६२५९ |
| १० | ब्रेमेन | ५४७६८५ |
| ११ | हेनोवर | ५२०९६६ |
| १२ | लिपजिग | ५१८८६२ |
| १३ | ड्रेसडेन | ५१७०५२ |
| १४ | नूर्नबर्ग | ५०३६७३ |
| १५ | डुईसबर्ग | ४९१९३१ |
| १६ | बोखुम | ३७६३१९ |
| १७ | वुपर्ताल | ३५१०५० |
| १८ | बिलेफेड | ३२३०८४ |
| १९ | बॉन | ३१९८४१ |
| २० | मैनहेम | ३११९६९ |
भूगोल [संपादित करें]
जर्मनी मध्य यूरोप में स्थित है, इसका कुल क्षेत्रफल ३५७,०२१ कि.मी.२ है|
भौगोलिक दृष्टि से जर्मनी के निम्नलिखित विभाग किए गए हैं :
जर्मनी का मैदान [संपादित करें]
इस प्रदेश की अधिकतम चौड़ाई लगभग 150 मील है। हिमयुग का प्रभाव यहाँ के भूपटल पर स्पष्ट दिखाई पड़ता है। जलप्रवाह का विकास अच्छा नहीं है एवं भूमि हिम कटाव के कारण अनुपजाऊ है। इस भाग की मुख्य नदियाँ एल्बे (Elbe) तथा वेजर (Weser) हैं। अनुपजाऊ भागों को पोलैंड के आधार पर उपजाऊ बनाया जा रहा है।
इस प्रदेश के मुख्य नगरों में बर्लिन तथा हैमवर्ग हैं। यहाँ से जर्मनी के प्रत्येक क्षेत्र के लिये आवागमन के साधन सुलभ हैं।
मध्य जर्मनी [संपादित करें]
यह संपूर्ण देश का अत्यधिक विकसित प्रदेश है। यहाँ जर्मनी के विशाल उद्योग, खनिज तथा अन्य संबंधित उद्योगों का विकास हुआ है। युद्धों के कारण इस भाग की अत्यधिक क्षति हुई थी। किंतु पुन: उद्योग धंधों का विकास किया गया है। यहाँ कपड़ा, रेशम, लोहा, इस्पात, कांच, बरतन, रसायनक तथा चमड़े के अनेक कारखाने हैं।
प्रमुख नगरों में ड्रेसडेन एल्बे के तट पर स्थित है। लाइपसिग (Leipzig) महत्वपूर्ण आवागमन का केंद्र है, जो उत्तरी एवं मध्य जर्मनी के मुख्य औद्योगिक नगरों को मिलाता है। इस भौगोलिक विभाग के अंतर्गत सैक्सनी एवं वेस्टफेलिया हैं। वेस्टफेलिया क्षेत्र खनिजों के लिये विश्वप्रसिद्ध है। इसी क्षेत्र में रूर (Ruhr) कोयला क्षेत्र स्थित हे, जहाँ प्रति वर्ष लगभग 8,00,00,000 टन कोयले का उत्खनन होता है। इस प्रदेश के मुख्य औद्योगिक नगरों में एसेन (Essen) तथा डार्टमंट है। इन नगरों के क्षेत्र में कच्छा लोहा प्राप्त होता है। युद्ध के पहले लोहे इस्पात का उत्पादन यहाँ ग्रेट ब्रिटेन के उत्पादन से भी अधिक था।
दक्षिणी पश्चिमी जर्मनी [संपादित करें]
इस भौगोलिक विभाग के अंतर्गत राइन घाटी तथा समीपवर्ती प्रदेश आते हैं। यहाँ राइन नदी गहरी घाटी से होकर प्रवाहित होती है। यह क्षेत्र कृषि तथा आवागमन के लिये अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इस घाटी से आवागमन के मार्ग दक्षिणी यूरोप के लिये बेसेल से होकर स्विटसरलैंड एवं इटली की ओर जाते हैं तथा पश्चिमी यूरोप के लिये सेवर्न गेट से होकर पेरिस जाते हैं।
राइन घाटी के पूर्व की ओर त्रिकोणात्मक रूप में ब्लैक फारेस्ट का विस्तृत प्रदेश है। इस प्रदेश की ऊँचाई 2,000 से 3,000 फुट तक है। यहाँ के प्रमुख नगरों में न्यूरेनवर्ग एवं स्टटगॉर्ट (Stuttgart) हैं।
मोड़दार पर्वतप्रदेश [संपादित करें]
इसके अंतर्गत बवेरिया (Bavaria) का भाग आता है। यहाँ की भूमि अनुपजाऊ है। बवेरिया प्रमुख नगर तथा क्षेत्रीय राजधानी है। यह नगर आइज़र नदी के तट पर स्थित है। पर्वतीय भागों का प्रदेश अत्यंत ऊँचा नीचा है। यहाँ ओबरामरगोउ (Oberammergau) प्रसिद्ध दर्शनीय क्षेत्र है।
जर्मनी की जलवायु कई प्रकार की है। उत्तरी जर्मनी मुख्यत: उत्तरी-पश्चिमी यूरोपीय जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आता है। मध्य एवं दक्षिणी जर्मनी महाद्वीपी प्रकार की जलवायु के क्षेत्र में सम्मिलित किए जाते हैं।
जाति, भाषा और धर्म [संपादित करें]
पूर्वी जर्मनी के निवासी प्राय: समजातीय हैं, यद्यपि स्वैबियनों (Swabians), थुरिंजियनों (Thuringians) सैक्सनियनों (Saxonians), प्रशियनों (Prussians) आदि में कुछ परस्पर भेदमूलक विशेषताएँ हैं। पश्चिमी में लगभग 99% मूल जर्मन हैं। अल्पसंख्यकों में केवल डेनी (Danes) हैं। हाल में पूर्वी यूरोप से कुछ लोग आकर बसे हैं।
जर्मन राजभाषा है। भिन्न-भिन्न भागों में प्रयोग होनेवाली बोलियाँ जर्मन के ही अंतर्गत हैं।
संविधान द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता मान्य है। प्राय: रोमन कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट लोग ही बसते हैं।
सरकार [संपादित करें]
अर्थव्यवस्था [संपादित करें]
जर्मनी, एक बहुत ही योग्य श्रम शक्ति, एक बड़ी पूंजी सम्पति के साथ एक सामाजिक बाजार अर्थव्यवस्था है,जिसमे भ्रष्टाचार निम्न स्तर है| यह सकल घरेलू उत्पाद (नाममात्र) के हिसाब से यूरोप की पहली और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था है | सेवा क्षेत्र कुल सकल घरेलू उत्पाद का ७१ प्रतिशत के आसपास, उद्योग २८ प्रतिशत और कृषि ०.९ प्रतिशत योगदान देता है | जर्मनी २००३ से २००८ तक विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक था | २००९, में यह दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक और तीसरा सबसे बड़ा आयातक था | देश के ज्यादातर निर्यात अभियांत्रिकी विशेष रूप से मशीनरी, ऑटोमोबाइल, रासायनिक वस्तुओं और धातुओं के क्षेत्र में है| जर्मनी पवनचक्की टर्बाइन और सौर शक्ति प्रौद्योगिकी का एक प्रमुख उत्पादक है | हनोवर, फ्रैंकफर्ट और बर्लिन में वार्षिक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों का आयोजन किया जाता है |
भाषा [संपादित करें]
जर्मनी की राष्ट्र भाषा जर्मन भाषा (जर्मन : deutsch डॉइच्) है । इसकी कई प्रादेशिक बोलियाँ हैं | जर्मन भाषा यूरोपीय संघ की २३ अधिकारिक भाषाओँ में से और यूरोपीय आयोग की ३ कार्यालयीन भाषाओँ में से एक है | प्रवासियों द्वारा बोली जाने वाली मुख्या भाषाओँ में से तुर्किश , कुर्दिश , पोलिश एवं रसियन हैं | मानक जर्मन भाषा एक पश्चिमी जर्मेनिक भाषा है और इसके अंग्रेजी, डच एवं फ़्रिसियन भाषा से निकट संबन्ध है | अधिकांश जर्मन शब्दावली हिंद यूरोपीय भाषा परिवार की जर्मेनिक शाखा से ली गयी है | लेटिन और ग्रीक भाषाओँ से भी काफी शब्द लिए गए हैं | जर्मन लिखने के लिए लेटिन वर्णमाला का उपयोग किया जाता है |
धर्म [संपादित करें]
जर्मनी में लगभग एक-तिहाई लोग प्रोटेस्टेंट ईसाई हैं, एक-तिहाई कैथोलोक ईसाई और एक-तिहाई नास्तिक हैं। अधिकांश ईसाई भी केवल नाममात्र ही ईसाई हैं।
विज्ञान [संपादित करें]
जर्मनी में कई जाने माने वैज्ञानिक यह चुके हैं। जर्मनी के १०१ लोगों को नोबेल पुरस्कार मिला है। अल्बर्ट आइन्स्टाइन और मैक्स प्लैंक ने आधुनिक भौतिकी के सन्स्थापना मे महत्त्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे वर्नर हाइजेनबर्ग और मैक्स बोर्न ने आगे बधाया। उन्के पहले हेल्महोल्ज, फ्रौनहोफर और् फारेन्हाइट जैसे भौतिक्विद रह चुके थे। रोन्ट्गेेन ने एक्स रे की खोज की जिस्के लिये उन्हें १९०१ में भौतिकी का पहला नोबेल पुरस्कार मिला।
टीका-टिप्पणी [संपादित करें]
संदर्भ [संपादित करें]
बाहारी कडियाँ [संपादित करें]
- यूरोप का 'सुपर पावर' जर्मनी
- wikt:जर्मनी (विक्षनरी)
- http://www.deutschland.de/home.php?lang=2
- http://www.tatsachen-ueber-deutschland.de/en/
- http://www.handbuch-deutschland.de/book_en.html
- http://www.destatis.de/e_home.htm
|
|||||||||||||||||
