स्लोवेनिया
|
|
इस लेख में सन्दर्भ या सूत्र नहीं दिए गए हैं। कृपया विश्वसनीय सूत्रों के सन्दर्भ जोड़कर इस लेख में सुधार करें। बिना सूत्रों की सामग्री को हटाया जा सकता है। (सितंबर 2011) |
| स्लोवेनिया गणराज्य Republika Slovenija |
|||||
|
|||||
| राष्ट्रगान: ज्द्रवल्जिचा का सातवां छंद | |||||
|
स्लोवेनिया की स्थिति (गहरा हरा)
– यूरोपीय महाद्वीप पर (हल्का हरा & गहरा भूरा) |
|||||
| राजधानी | 46°03′ N 14°30′ E |
||||
|---|---|---|---|---|---|
| सबसे बडा़ नगर | लुबजाना | ||||
| राजभाषा(एँ) | स्लोवेने1 | ||||
| सरकार | संसदीय गणराज्य | ||||
| - राष्ट्रपति | दानिलो तुर्क | ||||
| - प्रधानमंत्री | बोरुत पाहोर | ||||
| स्वतंत्रता | यूगोस्लाविया | ||||
| - घोषणा | 25 जून 1991 | ||||
| - मान्यता | 1992 | ||||
| यूरोपीय संघ में अधिमिलन | 1 मई 2004 | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | 20,273 किमी² (153 वां) 7,827 मील² |
||||
| - जल(%) | 0.6 | ||||
| जनसंख्या | |||||
| - 2009 अनुमान | 2,053,355 (144 वां) | ||||
| - 2002 जनगणना | 1,964,036 | ||||
| - जन घनत्व | 99.6/किमी² (80 वां) 251/मील² |
||||
| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) | 2008 अनुमान | ||||
| - कुल | $59.413 बिलियन (82 वां) | ||||
| - प्रति व्यक्ति | $29,520 (30 वां) | ||||
| मानव विकास सूचकांक (2007) | |||||
| मुद्रा | यूरो (€)3 (EUR) |
||||
| समय मंडल | CET (यूटीसी +1) | ||||
| - ग्रीष्म (DST) | CEST (यूटीसी +2) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .si4 | ||||
| दूरभाष कोड | +386 | ||||
| 1 इटालियन और हंगरी को इटालवी और हंगेरियाई वंशी समुदाय के रिहायशी इलाकों में आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। 2 स्त्रोत : स्लोवेनिया गणराज्य सांख्यिकी विभाग: जनसंख्या, स्लोवेनिया, 30 जून 2008 3 2007 के पहले: स्लोवेनियाई टोलार 4 साथ ही यूरोपीय संघ के अन्य सदस्य देशों के साथ .eu की सहभागिता। |
|||||
स्लोवेनिया (Slovenia), आधिकारिक तौर पर 'स्लोवेनिया गणराज्य', मध्य यूरोप में स्थित आल्प्स पर्वत से लगा हुआ भूमध्य की सीमा से लगा देश है। स्लोवेनिया की सीमा पश्चिम में इटली, दक्षिण-पश्चिम में एड्रियाटिक सागर, दक्षिण और पूर्व में क्रोएशिया, उत्तर-पूर्व में हंगरी और उत्तर में आस्ट्रिया स्थित है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर लुबजाना है। स्लोवेनिया 20,273 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ देश है, जिसकी जनसंख्या लगभग 20 लाख है। स्लोवेनिया का 40% अंदरूनी भू-भाग उठा हुआ पर्वतीय और पठारीय है। स्लोवेनिया का सबसे ऊंचा शिखर माउंट त्रिग्लेव 2,864 मीटर (9,396 फीट) और सबसे निचली बिंदु समुद्र तल पर एड्रियाटिक सागर है। देश की बहुसंख्यक जनसंख्या स्लोवेनियाई भाषा का प्रयोग करती है, जो देश की आधिकारिक भाषा भी है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर संरक्षित भाषा हंगरी और इटालियन है।
परिचय [संपादित करें]
स्लोवेनिया आकार में बेहद छोटा सही, लेकिन है बेहद शानदार। इटली, ऑस्ट्रिया, हंगरी व क्रोएशिया से घिरा स्लोवेनिया एक समय में ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था। अब वह एक आजाद देश है। अतीत में स्लोवेनिया के अलग-अलग भौगोलिक हिस्से कई पड़ोसी देशों के प्रभुत्व में रहे हैं। इसलिए वहां कई तरह की संस्कृतियों का मिश्रण दिखाई देता है। कहा जाता है कि यूरोप की सारी खासियतों को एक में मिला दिया जाए तो वह स्लोवेनिया का रूप बन जाता है।
इस छोटे से देश में प्रचुर मात्रा में पर्वत, नेशनल पार्क, ऎतिहासिक शहर, पत्थरों के भग्नावशेष सरीखे गांव, खुले एल्पाइन पठार, अद्भुत भूमिगत गुफाएं, कंदराओं से निकलती उफनती नदियां, सूरज की रोशनी से नहाया भूमध्य सागर का तट, किले, संग्रहालय... बहुत कुछ है। यहां के आधे इलाके में जंगल हैं और उनमें कई दुर्लभ किस्में सुरक्षित हैं। सैलानियों के लिए इतनी तरह की गतिविधियां और आकर्षण हैं कि दिन गुजरते पता नहीं चलेगा। शांत और सुखद इतना कि यूरोप आने वाले कई सैलानी स्लोवेनिया को अपना बेस बनाकर आसपास के देश घूमते हैं।
स्लोवेनिया में राष्ट्रीय स्तर पर एक नेशनल पार्क, ट्रिग्लेव नेशनल पार्क, दो क्षेत्रीय पार्क, कोजांस्की पार्क और स्कोजन गुफाएं, तीन लैंडस्केप पार्क और एक नेशनल रिजर्व है। पालिका स्तर पर एक क्षेत्रीय पार्क और पूरे स्लोवेनिया में फैले 34 लैंडस्केप पार्क हैं। हाल के सालों में स्की रिजॉर्ट स्लोवेनिया में पर्यटन का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं। यहां इतनी बर्फ रहती है कि माउंट कैनिन के स्कीइंग स्लोप पर मई के महीने तक स्कीइंग की जा सकती है। स्लोवेनिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मारिबोर के पास मारिबोस्र्को पोहेर्जे ढलानों पर तो एल्पाइन स्कीइंग विश्वकप की प्रतिस्पर्धाएं होती हैं।
स्लोवेनिया अपने स्पा टूरिज्म और गरम पानी के सोतों के लिए भी काफी जाना जाता है। यहां के प्राकृतिक झरनों में पानी का तापमान और उसकी खूबियां भी अलग-अलग हैं। इनके अलावा ब्लेड झील है जिसे ज्वेल ऑफ जूलियन आल्प्स भी कहा जाता है। दो किलोमीटर से ज्यादा लंबी और सवा किलोमीटर से ज्यादा चौड़ी यह झील कहीं-कहीं तीस मीटर तक गहरी है। झील की पृष्ठभूमि में बर्फ से लदे पहाड़, आसपास गरम सोतों से आता पानी और झील के बीच में छोटा सा द्वीप, जिस पर बना है एक छोटा सा किला, इस पूरे इलाके को बेपनाह खूबसूरत बनाते हैं, मानो कोई पेंटिंग सामने रख दी गई हो। ब्लेड को इसीलिए स्लोवेनिया की सबसे खूबसूरत पहचान और सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट स्थल माना जाता है।
वाह्य सूत्र [संपादित करें]
- Slovenia.si. Your gateway to information on Slovenia.
- Government of the Republic of Slovenia
- Mountaineering in Slovenia