क्रोएशिया
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
| क्रोएशिया गणराज्य Republika Hrvatska |
|||||
|
|||||
| राष्ट्र-गान: हमारी प्यारी मातृभूमि | |||||
| राजधानी (और सबसे बडा़ शहर) |
जगरेब 45°48′ N 16°0′ E |
||||
| राजभाषा(एँ) | क्रोएशियन1 | ||||
|---|---|---|---|---|---|
| सरकार | गणराज्य | ||||
| - राष्ट्रपति | स्टीपन मेसिक | ||||
| - प्रधानमंत्री | इवो सानादेर | ||||
| स्वतंत्रता | |||||
| - यूगोस्लाविया से | 25 जून, 1991 | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | 56,542 किमी² (124वां) 21,831 मील² |
||||
| - जल(%) | 0.01 | ||||
| जनसंख्या | |||||
| - जुलाई 2004 अनुमान | 4,496,869 (117 वां) | ||||
| - 2001 जनगणना | 4,437,460 | ||||
| - जन घनत्व | 83/किमी² (116वां) 215/मील² |
||||
| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) | 2005 अनुमान | ||||
| - कुल | $55.638 बिलियन (72वां) | ||||
| - प्रति व्यक्ति | $12,364 (56वां) | ||||
| मानव विकास सूचकांक (2003) | 0.841 (उच्च) (45वां) | ||||
| मुद्रा | कुना (kn) (एचआरके) |
||||
| समय मंडल | सीईटी (यूटीसी +1) | ||||
| - ग्रीष्म (DST) | सीईएसटी (यूटीसी +2) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .hr | ||||
| दूरभाष कोड | +385 | ||||
| 1स्थानीय तौर इटालियन में इस्त्रिया काउंटी. | |||||
क्रोएशिया दक्षिण पूर्व यूरोप में पानोनियन प्लेन, बाल्कन्स और भूमध्य सागर के बीच बसा एक देश है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर जगरेब है। क्रोएशिया की सीमाएं उत्तर में स्लोवेनिया और हंगरी, उत्तर पूर्व में सर्बिया, पूर्व में बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना और दक्षिण पूर्व में मोंटेंग्रो से मिलती है। देश का दक्षिण और पश्चिमी किनारा एड्रियाटिक सागर से मिलता है।
आज जिसे क्रोएशिया के नाम से जाना जाता है, वहां सातवीं शताब्दी में क्रोट्स ने कदम रखा था। उन्होंने राज्य को संगठित किया। तामिस्लाव प्रथम का 925 ई. में राज्याभिषेक किया गया और क्रोएशिया राज्य बना। राज्य के रूप में क्रोएशिया ने अपनी स्वायत्तता करीबन दो शताब्दियों तक बरकरार रखी, और राजा पीटर क्रेशमिर चतुर्थ और जोनीमिर के शासन के दौरान अपनी ऊंचाई पर पहुंचा। वर्ष 1102 में पेक्टा समझौता के माध्यम से क्रोएशिया के राजा ने हंगरी के राजा के साथ विवादास्पद समझौता किया। वर्ष 1526 में क्रोएशियन संसद ने फ्रेडिनेंड को हाउस आफ हाब्सबर्ग से सिहांसन पर आरुढ़ किया। 1918 में क्रोएशिया ने आस्ट्रिया-हंगरी से अलग होने की घोषणा कर यूगोस्लाविया राज्य में सहस्थापक के रुप में जुड़ गया। द्वितीय विश्व युद्ध के समय नाजियों ने क्रोएशिया के क्षेत्र पर कब्जा जमा स्वतंत्र राज्य क्रोएशिया की स्थापना की। युद्ध खत्म होने के बाद क्रोएशिया दूसरे यूगोस्लाविया के संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हो गया। 25 जून 1991 में क्रोएशिया ने स्वतंत्रता की घोषणा करते हुए संप्रभु राज्य बन गया।
[संपादित करें] यह भी देखिए
- wikt:क्रोएशिया (विक्षनरी)
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है। ![]()
|
|||||||||||||||||
