माली
| माली गणराज्य République du Mali |
|||||
|
|||||
| राष्ट्रवाक्य: "Un peuple, un but, une foi" "एक जनता, एक लक्ष्य, एक आस्था" |
|||||
| राष्ट्रगान: Le Mali "माली" |
|||||
| राजधानी (और सबसे बड़ा शहर) |
बमाको 12°39′ N 8°0′ O |
||||
| राजभाषा(एँ) | फ्रांसीसी | ||||
|---|---|---|---|---|---|
| सरकार | अर्द्ध-अध्यक्षीय गणराज्य | ||||
| - राष्ट्रपति | अमादू तोउमानी तोरी | ||||
| - प्रधानमंत्री | मोडिबो सिडीबी | ||||
| स्वतंत्रता | फ्रांस से | ||||
| - घोषणा | 22 सितंबर, 1960 | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | 1,240,192 किमी² (24 bex) 478,839 मील² |
||||
| - जल(%) | 1.6 | ||||
| जनसंख्या | |||||
| - 2009 अनुमान | 13,010,000 (71 वां) | ||||
| - जन घनत्व | 10.5/किमी² (207 वां) 27.2/मील² |
||||
| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) | 2008 अनुमान | ||||
| - कुल | $15.084 बिलियन (-) | ||||
| - प्रति व्यक्ति | $1,129 () | ||||
| मानव विकास सूचकांक (2007) | |||||
| मुद्रा | वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक (XOF) |
||||
| समय मंडल | GMT (यूटीसी +0) | ||||
| - ग्रीष्म (DST) | आकलन नहीं (यूटीसी +0) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .ml | ||||
| दूरभाष कोड | +223 | ||||
माली, आधिकारिक तौर पर माली गणराज्य (फ्रांसीसी: République du Mali), पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित एक लैंडलाक देश है। अफ़्रीका का सातवां सबसे बड़े देश माली की सीमा उत्तर में अल्जीरिया, पूर्व में नाइजर, दक्षिण में बुर्किना फ़ासो और कोड द आइवोर, दक्षिण-पश्चिम में गिनी और पश्चिम में सेनेगल और मारितुआना से मिलती है। 12,40,000 वर्ग किमी से कुछ बड़े इस देश की जनसंख्या करीबन 1,30,00,000 है। इसकी राजधानी बमाको है।
आठ क्षेत्रों में बंटे माली की उत्तरी सीमा सहारा के मध्य तक जाती है, वहीं देश की दक्षिणी क्षेत्र, जहां अधिकांश आबादी निवास करती है, की विशेषता नाइजर और सेनेगल नदी है। देश की अर्थव्यवस्था खेती और मत्स्य पालन पर निर्भर है। माली के कुछ प्राकृतिक संसाधनों में सोना, यूरेनियम और नमक शामिल है। माली दुनिया के सबसे निर्धनतम देशों में शुमार किया जाता है।
आज का माली कभी ट्रांस-सहारा व्यापार पर नियंत्रण रखने वाले तीन साम्राज्यों, घाना साम्राज्य, माली साम्राज्य (जिससे माली नाम लिया गया है) और सोनघाई साम्राज्य का एक हिस्सा था। 1800 के अंत में यह फ्रांसीसी नियंत्रण में आ गया और फ्रांसीसी सूडान का एक हिस्सा बन गया। 1959 में माली से सेनेगल से माली संघ के नाम से स्वतंत्र हो गया। एक साल बाद माली संघ स्वतंत्र राष्ट्र माली बन गया। एक दलीय शासन के लंबे दौर के बाद 1991 में हुए तख्तापलट के बाद गणतंत्र और बहु-दलीय राज्य के रूप में नए संविधान और सत्ता का गठन किया गया। देश की करीबन आधी आबादी अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा, 1.25 अमेरिकी डालर से प्रतिदिन कम आमदनी, पर गुजर-बसर करती है।