गयाना

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
Guyana in its region.svg

गयाना या गुयाना दक्षिणी अमरीका मे एक देश है। इस का आधिकारिक नाम- 'कौपरेटिव रिपबलिक ओफ गुयाना' है। यह दक्षिण अमरीका के उत्तर-मध्य भाग मे हैं। 'गुयाना' शब्द का ऐतिहासिक प्रयोग हॉलैन्ड के तीन उपनिवेशो के लिये किया गया था। यह उपनिवेश थे- एस्सेक्यूबो, डेमेरारा और बेरबिस। वो एतिहासिक गयाना अमेज़न नदी के उत्तर मे था और ओरिनोको नदी के पुरव मे था।

यहाँ पर भरतीय सबसे बाड़ी प्रजाती है। यह भरतीय प्रजाती के लोग यहाँ अंग्रेजो़ के शाशन काल मे आएँ। इस देश पर सबसे पहले हॉलैन्ड ने शाशन किया और फिर २०० साल तक अंग्रेजो़ ने इस पर शाशन किया।

इतिहास [संपादित करें]

यहाँ पर पहले देशी कबीलो- अरावक और कारिब का राज था। क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने गयाना को अपनी तिसरी यात्रा(1498) मे देखा था, परन्तु हॉलैन्ड पहला देश था जिसने यहाँ पर अपने उपनिवेश स्थापित किये: एस्सेक्यूबो(1616), बेरबिस(1627) और डेमेरारा(1752)। 18 वी सदि के अन्त तक ब्रिटेन ने इन तीनो उपनिवेशो पर अपना राज स्थापित किया और इसका नाम 'ब्रिटिश गुयाना' रख दिया।

यहाँ काम करने के लिये ब्रिटेन ने अपने अन्य उपनिवेशो से मज़दूर गयाना मे लाए। अत: आधुनिक गयाना की तादात ज्यादा तर भारतीयों और अफरीकी लोगो से ही बनती है।

गयाना को ब्रिटेन के २०० वर्षों के शाशन से 26 मई 1966 को मिली और 23 फरवरी 1970 को यह गणराज्य बना।

धर्म और प्रजाती [संपादित करें]

43.5% लोग भरतीय मूल के हैं, 30.2% लोग अफरिकी है। मिश्रित जाति के लोग 16.7% हैं। 9.6% लोग अन्य प्रजाती के है।

57% लोग ईसाई हैं और लगभग 30% लोग हिन्दू हैं।