ऑस्ट्रेलिया

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमण्डल
Commonwealth of Australia
ऑस्ट्रेलिया का ध्वज ऑस्ट्रेलिया का कुल चिह्न
ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्र-गान: Advance Australia Fair
अडवांस ऑस्ट्रेलिया फेयर
ऑस्ट्रेलियाकी स्थिति
राजधानी केनबरा
35°18′ S 149°08′ E
सबसे बडा़ नगर सिडनी
राजभाषा(एँ) नहींN2
सरकार संघीय संसदीय लोकतन्त्र और संवैधानिक राजशाही
 - राजशाही महारानी एलिजाबेथ द्वितीय
 - गवर्नर जनरल क्विंटिन ब्रायस
 - प्रधानमंत्री केविन रड
स्वतंत्रता युनाईडेट किंगडम से 
 - संविधान 1 जनवरी 1901 
 - वेस्टमिनिस्टर की संविधि 11 दिसंबर 1931 
 - वेस्टमिनिस्टर की संविधि का अधिग्रहण कानून 9 अक्टूबर 1942 (3 सिंतबर 1939 से क्रियाशील) 
 - ऑस्ट्रेलियन कानून 3 मार्च 1986 
क्षेत्रफल
 - कुल 7686850 किमी² (6 वां)
- मील²
 - जल(%) 0.897
जनसंख्या
 - 2009 अनुमान 21,807,000 (53 वां)
 - 2006 जनगणना 19,855,288
 - जन घनत्व 2.833/किमी² (232 वां)
-/मील²
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) 2008 अनुमान
 - कुल US$795.305 बिलियन (17 वां)
 - प्रति व्यक्ति US$ 37,298 (15 वां)
मानव विकास सूचकांक  (2006) Green Arrow Up Darker.svg 0.965 (उच्च) (4 था)
मुद्रा ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (AUD)
समय मंडल विविध N3 (यूटीसी +8 से +10.5)
 - ग्रीष्म (DST) विविधN3 (यूटीसी +9 से +11.5)
इंटरनेट टीएलडी .au
दूरभाष कोड +61

ऑस्ट्रेलिया भूमध्य रेखा के दक्षिण में स्थित विश्व का छटा सबसे बड़ा देश है। ऑस्ट्रेलिया के पड़ोसी देशों में उत्तर में इंडोनेशिया, पापुआ न्यू गिनी और पूर्वी तिमोर दक्षिण पूर्व में न्यूज़ीलैंड और उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप समूह, वानाताऊ और न्यू कैलोडोनिया हैं। अंग्रेज़ी में ऑस्ट्रेलिया को 'डाउन अन्डर' कहा जाता है। यहाँ का मौसम उत्तरी गोलार्ध के मौसम के विपरित होता है, जब उत्तर में सर्दी हो तब दक्षिण में गर्मी होती है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप होने के साथ-साथ एक देश भी है। इसकी राजधानी 'केनबरा' है। यहाँ के अन्य बड़े शहर सिडनी, मेलबोर्न/मेलबर्न और पर्थ हैं।

ऑस्ट्रेलिया में छः राज्य न्यू साउथ वेल्स, क्वीन्सलैण्ड, साउथ आस्ट्रेलिया, टासमानिया, विक्टोरिया और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया हैं। इसके अतिरिक्त ऑस्ट्रेलिया सात बाहरी इलाकों की देख रेख करता है, जिनमें ऑस्ट्रेलियाई अन्ध महासागर के क्षेत्र, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर तथा दक्षिणी महासागर में बसे छोटे-छोटे द्वीप भी सम्मिलित हैं।

कनाडा, न्यूज़ीलैंड और अन्य कई पूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों की तरह ऑस्ट्रेलिया भी एक संवैधानिक राजतंत्र है, जिसकी अध्यक्षता ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने प्रतिनिधि गवर्नर-जनरल के माध्यम से करती हैं।

अनुक्रम

[संपादित करें] संघीय सरकार

ऑस्ट्रेलिया की संघीय विधानसभा में १४७ सदस्यों की प्रतिनिधियों की सभा और एक सेनेट है। जनता के इन १४७ प्रतिनिधियों का चयन अधिमान्य मतदान द्वारा किया जाता है। सेनेट में देश के हर राज्य से चुने गए १२ और हर क्षेत्र से अनुपात द्वारा चुने गए २ सदस्य होते हैं।

प्रतिनिधियों की सभा में बहुमत प्राप्त करने वाला दल सरकार निर्माण करता है और देश का प्रधानमंत्री इसी दल में से नियुक्त किया जाता है। ऑस्ट्रेलियाई संविधान हर तीन साल के उपरान्त नई सरकार के गठन के लिए चुनाव की अनुमति देता है, परन्तु कई बार चुनाव सरकार के तीन साल पूर्ण होने से पूर्व किए जाते हैं।

[संपादित करें] राज्य एवं क्षेत्रीय शासन

ऑस्ट्रेलिया के हर राज्य में एक गवर्नर तथा दो सभाओं वाली विधानसभाएँ हैं। क्वीन्सलैंड राज्य में केवल एक विधानसभा है। ऑस्ट्रेलिया राजधानी क्षेत्रों और उत्तरी क्षेत्रों की अपनी सरकारें हैं परन्तु अन्य राज्यों की तुलना में इन क्षेत्रीय सरकारों को कम अधिकार दिए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के छः राज्यों में ८५० से अधिक क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों का काम-काज वहाँ के स्थानीय परिषद राज्य सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों के अधीन सँभालते हैं।

[संपादित करें] न्यायतंत्र

संघीय सरकार के न्यायिक अधिकार उच्च न्यायालय में निहित हैं। संघीय सरकार को संघीय तथा पारिवारिक न्यायालय जैसे अन्य न्यायालय बनाने का भी अधिकार दिया गया है। संघ एवं राज्यों से संबंधित विषयों का फैसला उच्च न्यायालय द्वारा किया जाता है। संविधान की स्पष्ट व्याख्या करते हुए उच्च न्यायालय संघीय एवं राज्य सरकारों के विवादों पर निर्णय देता है। यह ऑस्ट्रेलिया का सर्वोत्तम न्यायालय है।

[संपादित करें] राजनैतिक दल

ऑस्ट्रेलिया में राज्य और संघ, दोनों स्तरों पर 'पार्टी सिस्टम' यानि दल व्यवस्था का प्रचलन है। बहुमत हासिल करने वाला दल या दलों का गठबंधन विधानसभा में सरकार का निर्माण करता है। चुनाव के उपरान्त, द्वितीय स्थान पर जो दल बहुमत में होता है, वह दल 'विरोधी दल' कहलाता है। पिछले ५० वर्षों से ऑस्ट्रेलिया की राजनीति में मुख्य रूप से दो राजनैतिक समूह हैं। यह समूह हैं: वर्तमान सरकार जो राष्ट्रीय एवं लोकतांत्रिक दलों के रूढ़ीवादी गठन से बनाई गई है और वर्तमान विरोधी दल, आस्ट्रेलियाई श्रमिक दल (लेबर पार्टी)। लेकिन पिछले २० वर्षों से ऑस्ट्रेलिया के छोटे और लोकतंत्रवादी दलों ने राष्ट्रीय राजनैतिक अधिकारों का संतुलन अपने हाथों में ही रखा है। ऑस्ट्रेलिया विश्व के उन कुछ देशों में से है जिसने मतदान को जनता के एक अनिवार्य कर्तव्य का दर्जा दिया है। देश का स्वतंत्र चुनाव आयोग सभी चुनावों तथा चुनाव संबंधी कार्यों की देख-रेख करता है।

[संपादित करें] मूल निवासी

अनुमान है कि आस्ट्रेलिया के सबसे पहले निवासियों का आगमन लगभग ५०,००० वर्ष पहले दक्षिणी पूर्व एशिया से हुआ था। यह लोग मुख्यता मूलनिवासी एवं टोरस स्ट्रेट द्वीप निवासी थे। १७८८ के बाद ब्रिटिश राज के उपनिवेशकों ने इन मूलनिवासियों को बेदखल कर दिया। इसके उपरान्त यह निराश एवं बिखरे हुए लोग आस्ट्रेलिया के अल्पसंख्य वर्ग कहलाने लगे। १९६० के बाद से ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने मूलनिवासी सभ्यताओं के अद्वितीय रूप को मान्यता प्रदान की तथा कुछ ऐसी नीतियों के गठन का प्रयत्न किया जो इन लोगों को आस्ट्रेलिया के नए रूप के समाज से जोड़ सके।

पिछले कुछ वर्षों में भूमि अधिकार कानूनों जैसे कई कदम इन मूलनिवासियों के हित में उठाए गए हैं। परन्तु ४,३०,००० की मूलनिवासी जनसंख्या अभी भी अन्य आस्ट्रेलियाई लोगों की तुलना में कई क्षेत्रों में सामान्यता से वंचित है। अन्य वर्गों की तुलना में मूलनिवासी शिशुओं में मृतकों की संख्या अधिक है और जनसंख्या की जीवन प्रत्याशा कम होने के साथ साथ यह वर्ग बेरोज़गारी की समस्या का भी सामना कर रहा है।

[संपादित करें] आव्रजन नीति

उपनिवेश के १५० साल बाद ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या में बढ़ोतरी ब्रिटिश उपनिवेशों से ही हुई है। खेती और व्यापार का विकास युरोपियन तरीक़ों से किया गया है। राजनैतिक सुधारों के कारण देश के सभी सदस्यों को मताधिकार तथा श्रमिक संघ गठित करने का भी अधिकार दिया गया है। यह निर्णय समान अधिकार एवं अवसर प्रदान करने की मज़बूत राजनैतिक परम्परा पर आधारित हैं।

परन्तु यह परम्परा ज़्यादा दिनों तक न चल सकी। ब्रिटेन ने अपने छः उपनिवेशों को १९०१ में संघीय बना कर 'ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल' का नाम दिया। इस घोषणा के उपरान्त आने वाली सभी संघीय सरकारों ने रंग और नस्ल के आधार पर 'वाईट आस्ट्रेलिया' की नीति का चयन किया। इस नीति के अनुसार युरोप के निवासियों के अतिरिक्त अन्य सभी नस्ल के लोगों पर आस्ट्रेलिया में अप्रवासन पर प्रतिबंध लगा दिया। परन्तु इस नीति का अंत १९७३ में कर दिया गया। द्वितीय महायुद्ध के उपरान्त लागू हुई अप्रवासन योजना का ऑस्ट्रेलिया की अंग्रेज़ी सभ्यता पर गहरा असर पड़ा। युरोप एवं मध्य पूर्व देशों से कई लोगों ने ऑस्ट्रेलिया को अपना घर बना लिया और इस कारणवश आज आस्ट्रेलिया में अनेक प्रकार के लोग पाए जाते हैं।

बीसवीं सदी के पचास एवं साठ के दशकों में २० लाख लोगों ने आस्ट्रेलिया में प्रवासन किया। सन् १९६९ में १,८५,००० लोगों की सबसे अधिक संख्या में लोग यहाँ पर आ बसे। इटली, ग्रीस, माल्टा, भूतपूर्व [[युगोस्लाविया] और तुर्की से प्रवासित हुए लोग शहरों में बस गए। जहाँ १९७० के दशक में अप्रवासन में कमी हुई वहीं चिली, सायप्रस, लेबेनॉन, वियतनाम और वियतनाम के युद्ध के उपरान्त इंडोचाईना और थाएलैंड से आने वाले शर्णार्थियों की संख्या में अत्यन्त बढ़ोतरी हुई। आज आस्ट्रेलिया में बसी २४ प्रतिशत जनसंख्या या फिर चार में से हर एक आस्ट्रेलियाई नागरिक ऐसा है, जिसका जन्म किसी और देश में हुआ है।


अन्य भाषाएँ