उरुग्वे
| उरुग्वे का पूर्वी गणराज्य República Oriental del Uruguay |
|||||
|
|||||
| राष्ट्रवाक्य: Libertad o muerte (स्पेनिश)"स्वाधीनता या मौत" | |||||
| राष्ट्रगान: उरुग्वे का राष्ट्रगान | |||||
| राजधानी (और सबसे बड़ा शहर) |
मोंटेवीडियो 34°53′ S 56°10′ O |
||||
| राजभाषा(एँ) | स्पेनिश | ||||
|---|---|---|---|---|---|
| सरकार | अध्यक्षीय गणराज्य | ||||
| - राष्ट्रपति | ताबारे वाजक्वेज रोसास | ||||
| - उप-राष्ट्रपति | रोडोल्फ निन नोवो | ||||
| स्वतंत्रता | ब्राजील साम्राज्य से | ||||
| - घोषणा | 25 अगस्त, 1825 | ||||
| - संवैधानिक जूरी | 18 जुलाई 1830 | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | 176,215 किमी² (90 वां) 68,037 मील² |
||||
| - जल(%) | 1.5% | ||||
| जनसंख्या | |||||
| - 2009 अनुमान | 3,361,000 (132 वां) | ||||
| - 2002 जनगणना | 3,399,236 | ||||
| - जन घनत्व | 19.1/किमी² (196 वां) 49.4/मील² |
||||
| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) | 2008 अनुमान | ||||
| - कुल | $42.624 बिलियन (-) | ||||
| - प्रति व्यक्ति | $12,784 (-) | ||||
| मानव विकास सूचकांक (2007) | |||||
| मुद्रा | उरुग्वेयाई पेसो ($, UYU) (UYU) |
||||
| समय मंडल | UYT (यूटीसी -3) | ||||
| - ग्रीष्म (DST) | UYST (यूटीसी -2) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .uy | ||||
| दूरभाष कोड | +598 | ||||
उरुग्वे दक्षिण अमेरिका के दक्षिणीपूर्वी हिस्से में स्थित एक देश है। देश में रहने वाली करीबन 35 लाख की आबादी में से 11 लाख लोग राजधानी मोंटेवीडियो और उसके महानगरीय क्षेत्र में निवास करते हैं। देश की 88–94% आबादी यूरोपीय अथवा मिश्रित वर्ण के लोग हैं।
उरुग्वे की जमीनी सीमा केवल ब्राजील से, उत्तर में रियो ग्रांड दो सूल से मिलती है। इसके पश्चिम में उरुग्वे नदी, दक्षिणपश्चिम में रियो दी ला प्लाता का मुहाना, और दक्षिणपूर्व में दक्षिण अंध महासागर स्थित है। उरुग्वे दक्षिण अमेरिका में सूरीनाम के बाद दूसरा सबसे छोटा देश है।
उरुग्वे में सबसे पुरानी यूरोपीय कालोनी कोलोनिया डेल स्कारमेंटो की स्थापना पुर्तगाल द्वारा 1680 में की गई थी। मोटेवीडियो की स्थापना स्पेनियो ने 18वीं सदी के शुरुआती दौर में सैन्य गढ़ के रूप में की थी। उरुग्वे ने 1825-1928 के बीच स्पेन, अर्जेन्टीना और ब्राजील के बीच तीन तरफा लड़ाई के बाद स्वतंत्रता हासिल की। यहां संवैधानिक लोकतंत्र है, जहां राष्ट्रपति राज्य के साथ-साथ सरकार के भी मुखिया होते हैं।
उरुग्वे की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर और राज्य सेवा पर आधारित है। ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार, उरुग्वे लेटिन अमेरिका में (चिली के साथ) सबसे कम भ्रष्ट देश है, जहां की राजनीतिक और कार्य परिस्थितियां महाद्वीप में सबसे ज्यादा खुली है।
उरुग्वे उच्च मानव विकास सूचकांक और प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से लेटिन अमेरिका के सबसे विकसित अर्थव्यवस्था वाला देश है।
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
|
|||||||||||