फीफा विश्व कप
टूर्नामेंट के वर्तमान स्वरूप में ३२ दल भाग लेते हैं और प्रतिस्पर्धा का आयोजन मेजबान देश (या देशों) के भीतर फैले विभिन्न स्थलों पर किया जाता है। यह प्रतियोगिता लगभग एक महीने चलती है और इस चरण को बहुधा विश्व कप का फाइनल कहा जाता है, क्योंकि इससे पहले एक अर्हक चरण के दौरान जो लगभग तीन वर्षों की अवधि का होता है विभिन्न दल अंतिम ३२ मे (जिसमे मेजबान देश सम्मिलित होता है), पहँचने के लिए के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।
फीफा विश्व कप दुनिया में सबसे अधिक देखी जाने वाली खेल स्पर्धा है, और एक अनुमान के अनुसार ७१.५१ करोड़ लोगों ने २००६ का अंतिम स्पर्धा देखी थी।[1]
अभी तक आयोजित १९ प्रतियोगिताओं में, सात देशों ने यह खिताब जीता है। ब्राज़ील ही एकमात्र देश है जिसने हर विश्व कप मे भाग लिया है और यह खिताब पांच बार जीता है। इटली वर्तमान चैंपियन हैं और उसने यह खिताब चार बार जीता है, जर्मनी ने तीन बार, अर्जेंटीना ने दो बार, उरुग्वे (१९३० का खिताब), इंग्लैंड और फ्रांस ने एक एक बार यह खिताब जीता है।
सबसे हाल के विश्व कप का आयोजन २००६ में जर्मनी में किया गया था। अगला विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में ११ जून से ११ जुलाई २०१० के बीच आयोजित किया जाएगा, और २०१४ का विश्व कप ब्राज़ील में आयोजित किया जाएगा।
[संपादित करें] संदर्भ
- ↑ २००६ फीफा विश्व कप का प्रसारण अब तक का सबसे वृहद, लम्बा, और सर्वाधिक पहुँच वाला, FIFA.com. अभिगमन १६ सितंबर, २००८