2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक
| XXX ओलम्पियाड खेल | |
|---|---|
| मेज़बान नगर | लंदन, संयुक्त राजशाही |
| ध्येय | Inspire a Generation (एक पीढ़ी को प्रेरित करो) |
| प्रतिभागी देश | 204+1[1] |
| प्रतिभागी खिलाड़ी | 10,500 (अनुमानित) |
| प्रतियोगिताएँ | 26 क्रीड़ाओं में 302 |
| उद्घाटन समारोह | 27 जुलाई |
| समापन समारोह | 12 अगस्त |
| स्टेडियम | ओलम्पिक स्टेडियम |
2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक (आधिकारिक तौर पर XXX ओलम्पियाड के खेल) यूनाइटेड किंगडम के लन्दन महानगर में 27 जुलाई से 12 अगस्त 2012 के बीच आयोजित होने हैं।[2] लन्दन आधिकारिक तौर पर तीन आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने वाला पहला शहर बनेगा।[3] इससे पहले लन्दन ने 1908 और 1948 में ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी की थी।[4][5]
खेलों की तैयारी के लिए यथेष्ट पुनर्विकास किया गया तथा इस पूरे प्रयोजन में संधारणीयता को विशेष महत्वता दी गई।[6] इसका मुख्य केन्द्र-बिन्दु और आकर्षण 200 हैक्टेयर में फ़ैला हुआ ओलम्पिक पार्क है, जिसका निर्माण स्ट्रैटफ़ोर्ड में एक पूर्व औद्योगिक स्थल के ऊपर किया गया है।[7] खेलों में पहले से ही उपस्थित कई स्थलों का उपयोग भी किया गया है।
अनुक्रम |
मेज़बान नगर का चयन [संपादित करें]
2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के लिए बोली प्रस्तुत करने की समय सीमा 15 जुलाई 2003 तक नौ शहरों ने मेज़बानी के लिए अपनी बोली प्रस्तुत की थी। यह नगर थे: हवाना, इस्तान्बुल, लिपजिग, लन्दन, मैड्रिड, मॉस्को, न्यूयॉर्क, पेरिस और रियो डि जेनेरो।[8]
18 मई 2004 को अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने तकनीकी मूल्यांकन के परिणामों के पश्चात शहरों की संख्या पाँच तक कर दी: लन्दन, मैड्रिड, मॉस्को, न्यूयॉर्क नगर, और पेरिस।[9]
| 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक की बोली प्रक्रिया के परिणाम | ||||||
|---|---|---|---|---|---|---|
| नगर | एनओसी | 1 दौर | 2 दौर | 3 दौर | 4 दौर | |
| लन्दन | 22 | 27 | 39 | 54 | ||
| पेरिस | 21 | 25 | 33 | 50 | ||
| मैड्रिड | 20 | 32 | 31 | — | ||
| न्यूयॉर्क नगर | 19 | 16 | — | — | ||
| मास्को | 15 | — | — | — | ||
लोगो और ग्राफ़िक [संपादित करें]
लन्दन ओलम्पिक ले लिए दो लोगो तैयार किए गए थे: एक जो बोली प्रक्रिया के लिए प्रयुक्त हुआ था और किनो डिज़ाइन द्वारा तैयार किया गया था और दूसरा जो इन खलों के लिए ब्राण्ड के रूप में तैयार किया गया था। पहला वाला लोगो नीली, पीली, काली, हरी और लाल पट्टियों से वक्रित रिबन था जिसपर "LONDON 2012" लिखा हुआ था और रिबन की धारियाँ लन्दन की टॅम्ज़ नदी सी प्रतीत हो रही थी। दूसरा वाला लोगो वोल्फ़ ओलिन्स द्वारा निर्मित था और 4 जून 2012 को अनावृत किया गया था और जिसका मूल्य चार लाख पाउण्ड था[10]। नया लोगो 2012 की संख्या का प्रतिनिधित्व करता है और् ओलम्पिक छल्ले शून्य के भीतर समाहित हैं[11]।
यह पहला ओलम्पिक है जिसमें एक ही मूलभूत लोगो ओलम्पिक और पैरालम्पिक दोनों के लिए प्रयुक्त हुआ है[12]।
खेल पदक [संपादित करें]
ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के लिए कुल लगभग 4,700 पदक रॉयल मिण्ट द्वारा निर्मित किए गए हैं। इन्हें डेविड वॉट्किन्स (ओलम्पिक के लिए) और लिन चियुंग (पैरालम्पिक के लिए) द्वारा डिज़ाइन किया गया है। प्रत्येक पदक 375-400 ग्राम तक भारी है, इनका व्यास 85 मिमी है और मोटाई 7 मिमी है, और सम्बन्धित खेल रिम पर उत्कीर्ण है।
खेल समारोह [संपादित करें]
उद्घाटन समारोह [संपादित करें]
इन खेलों का उद्घाटन समारोह स्थानीय समयानुसार रात्री नौ बजे आरम्भ हुआ था (भारत में 28 जुलाई 2012 को रात 1:30 बजे)[13] और इन खेलों को "द आयल्स ऑफ़ वण्डर" कहा गया। ऑस्कर-विजेता निर्देशक डैनी बोयल उद्घाटन समारोह के कलात्मक निर्देशक और संगीत निर्देशक इलैक्ट्रॉनिक म्यूज़िक डुओ अण्डारवर्ल्ड के रिक स्मिथ और कार्ल हाइड थे।
इन खेलों का शुभारम्भ महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय और एडिनबर्ग के ड्यूक प्रिन्स फ़िलिप द्वारा किया गया।
सीक्रॅट एजण्ट जेम्स बॉण्ड के रूप में डैनियल क्रैग और महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा अभिनीत एक लघु चलचित्र को समारोह की टॅलिविज़न कवरेज के दौरान दिखाया किया गया था। सर पॉल मॅक्कार्ट्नी ने समारोह के अन्त में "हे जूड (Hey Jude)" नामक गाना प्रदर्शित किया।
समापन समारोह [संपादित करें]
इन खेलों का समापन समारोह 12 अगस्त 2012 को किया जाएगा जिसमें लन्दन के महापौर बोरिस जॉन्सन, वर्ष 2016 के ओलम्पिक खेलों के मेज़बान रियो डि जेनेरो के महापौर को ओलम्पिक ध्वज का हस्तान्तरण करेंगे।
प्रतिभागी राष्ट्र [संपादित करें]
इन खेलों में 204 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों द्वारा भाग लिए जाने की सम्भावना है। इसके अतिरिक नीदरलान्स आन्तिलान ओलम्पिक समिति के खिलाड़ी वैयक्तिक रूप से ओलम्पिक ध्वज तले इन खेलों में भाग लेंगे। ये समितियाँ निम्नलिखित हैं (कोष्टक में उस देश से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या):
मेज़बान देश
- नीदरलान्स आन्तिलान ओलम्पिक समिति के खिलाड़ी ओलम्पिक ध्वज तले वैयक्तिक रूप से भाग लेंगे। इसे मिलाकर कुल प्रतिभागी समितियों की संख्या 205 है।
खेल-सारिणी [संपादित करें]
| उ.स. | उद्घाटन समारोह | ● | प्रतिस्पर्धाए | 1 | फाइनल | स.स. | समापन समारोह |
| जुलाई/ अगस्त | 25 बुध |
26 बृहस्पत |
27 शुक्र |
28 शनि |
29 रवि |
30 सोम |
31 मंगल |
1 बुध |
2 बृहस्पत |
3 शुक्र |
4 शनि |
5 रवि |
6 सोम |
7 मंगल |
8 बुध |
9 बृहस्पत |
10 शुक्र |
11 शनि |
12 रवि |
प्रतिस्पर्धाए |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| उ.स. | स.स. | |||||||||||||||||||
| ● | 1 | 1 | ● | ● | ● | 1 | 1 | 4 | ||||||||||||
| 2 | 5 | 7 | 5 | 4 | 4 | 5 | 6 | 8 | 1 | 47 | ||||||||||
| ● | ● | ● | ● | ● | ● | 1 | 2 | 2 | 5 | |||||||||||
| ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | 1 | 1 | 2 | ||||
| ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | 3 | ● | 5 | 5 | 13 | ||||
| ● | ● | 1 | 1 | 2 | ● | ● | 4 | 4 | ● | 4 | 16 | |||||||||
| 1 | 1 | 2 | 2 | 2 | 1 | 1 | 1 | 3 | ● | ● | 2 | 1 | 1 | 18 | ||||||
| 1 | 1 | 1 | 1 | ● | ● | 1 | ● | 1 | ● | 1 | ● | 1 | 8 | |||||||
| ● | ● | ● | 2 | ● | ● | ● | ● | 1 | 1 | 2 | 6 | |||||||||
| 1 | 1 | 1 | 1 | 2 | 1 | 1 | 1 | 1 | 10 | |||||||||||
| ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | 1 | 1 | 2 | ||||||
| ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | 1 | ● | 1 | 2 | |||||||
| ● | ● | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 | 3 | 3 | 4 | ● | ● | 1 | 1 | 18 | |||||
| ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | 1 | 1 | 2 | ||||
| 2 | 2 | 2 | 2 | 2 | 2 | 2 | 14 | |||||||||||||
| 1 | 1 | 2 | ||||||||||||||||||
| ● | ● | ● | ● | 3 | 3 | 4 | 4 | 14 | ||||||||||||
| ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | 2 | 2 | 2 | 1 | 1 | 1 | 1 | 10 | ||||||
| 2 | 2 | 1 | 1 | 1 | 1 | 2 | 2 | 1 | 2 | 15 | ||||||||||
| 4 | 4 | 4 | 4 | 4 | 4 | 4 | 4 | 1 | 1 | 34 | ||||||||||
| ● | ● | 1 | ● | 1 | 2 | |||||||||||||||
| ● | ● | ● | ● | 1 | 1 | ● | ● | ● | ● | 1 | 1 | 4 | ||||||||
| 2 | 2 | 2 | 2 | 8 | ||||||||||||||||
| ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | 2 | 3 | 5 | |||||||||||
| 1 | 1 | 2 | ||||||||||||||||||
| ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | 1 | 1 | ● | 1 | 1 | 4 | ||||
| ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | 1 | ● | 1 | 2 | ||||||
| 1 | 2 | 2 | 2 | 2 | 2 | 1 | 1 | 1 | 1 | 15 | ||||||||||
| 2 | 3 | 2 | 2 | 2 | 2 | 3 | 2 | 18 | ||||||||||||
| कुल प्रतिस्पर्धाए | 12 | 14 | 12 | 15 | 20 | 18 | 22 | 25 | 23 | 18 | 21 | 17 | 22 | 16 | 32 | 15 | 302 | |||
| कुल संचयी | 12 | 26 | 38 | 53 | 73 | 91 | 113 | 138 | 161 | 179 | 200 | 217 | 239 | 255 | 287 | 302 | ||||
| जुलाई/ अगस्त | 25 बुध |
26 बृहस्पत |
27 शुक्र |
28 शनि |
29 रवि |
30 सोम |
31 मंगल |
1 बुध |
2 बृहस्पत |
3 शुक्र |
4 शनि |
5 रवि |
6 सोम |
7 मंगल |
8 बुध |
9 बृहस्पत |
10 शुक्र |
11 शनि |
12 रवि |
प्रतिस्पर्धाए |
पदक तालिका [संपादित करें]
इस पदक तालिका में शीर्ष दस देशों को रखा गया है और कोष्टक में आईओसी कोड दिया गया है। पूरी सूची देखने के लिए 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका देखें। कृपया ध्यान दें कि क्रमांक और स्थान में अन्तर है। क्रमांक केवल एक संख्या है जो क्रमिक रूप से आरम्भ होकर अन्त तक एक-एक कर बढ़ रही है जबकि स्थान इस तालिका में विभिन्न देशों को पदक संख्या के आधार पर दिया गया है। एक से अधिक देश तीनों प्रकार के पदकों का एक सा मेलजोल प्राप्त कर सकते हैं इसलिए ऐसे देशों को एक ही स्थान दिया जाएगा और यह आईओसी कोड के अनुसार क्रमित किए गए हैं।
मेज़बान देश
| क्रमांक | स्थान | आईओसी कोड | राष्ट्र | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 1 | USA | 46 | 29 | 29 | 104 | |
| 2 | 2 | CHN | 38 | 27 | 23 | 88 | |
| 3 | 3 | GBR | 29 | 17 | 19 | 65 | |
| 4 | 4 | RUS | 24 | 26 | 32 | 82 | |
| 5 | 5 | KOR | 13 | 8 | 7 | 28 | |
| 6 | 6 | GER | 11 | 19 | 14 | 44 | |
| 7 | 7 | FRA | 11 | 11 | 12 | 34 | |
| 8 | 8 | ITA | 8 | 9 | 11 | 28 | |
| 9 | 9 | HUN | 8 | 4 | 5 | 17 | |
| 10 | 10 | AUS | 7 | 16 | 12 | 35 | |
| कुल | 302 | 304 | 356 | 962 | |||
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ नीदरलान्स आन्तिलन ओलम्पिक समिति, जिसकी योजना नीदरलान्स आन्तिलन के विलयन के बाद भी प्रक्रार्यात्मक रहने की थी, की सदस्यता जून 2011 की आईओसी बैठक में आईओसी कार्यकारी समिति द्वारा समाप्त कर दी गई। लेकिन नीदरलान्स आन्तिलन के खिलाड़ी जिन्होंने 2012 ओलम्पिक के लिए क्वालिफ़ाई किया है को ओलम्पिक समिति द्वारा ओलम्पिक ध्वज के तले इन खेलों में भाग लेने की अनुमति दे दी है।
- ↑ "International Olympic Committee – London 2012" (अंग्रेजी में). आईओसी. http://www.olympic.org/uk/games/london/index_uk.asp. अभिगमन तिथि: 22 जुलाई 2011.
- ↑ "Coe promises Olympics to remember" (अंग्रेजी में). बीबीसी स्पोर्ट. 6 जुलाई 2005. http://news.bbc.co.uk/sport1/hi/other_sports/olympics_2012/4654821.stm. अभिगमन तिथि: 23 जुलाई 2011.
- ↑ बारडेन, मार्क (26 अप्रैल 2008). "London's first Olympics" (अंग्रेजी में). बीबीसी स्पोर्ट. http://news.bbc.co.uk/sport1/hi/olympics/7361921.stm. अभिगमन तिथि: 23 जुलाई 2011.
- ↑ "The 1948 London Olympics Gallery" (अंग्रेजी में). बीबीसी हिस्ट्री. http://www.bbc.co.uk/history/british/modern/olympics_1948_gallery.shtml. अभिगमन तिथि: 23 जुलाई 2011.
- ↑ "Building a sustainable Games". london2012.com. लन्दन ऑर्गनाइजिंग कमिटी ऑफ द ओलम्पिक गेम्स एण्ड पैरालम्पिक गेम्स. Archived from the original on 18 अक्टूबर 2009. http://web.archive.org/web/20091018073244/http://www.london2012.com/plans/sustainability/getting-ready/index.php. अभिगमन तिथि: 27 जुलाई 2012.
- ↑ "Newham London: The Olympic Park". newham.gov.uk. लंदन बरो ऑफ न्यूहैम. http://www.newham.gov.uk/2012Games/AboutThe2012Games/TheOlympicPark.htm. अभिगमन तिथि: 27 जुलाई 2012.
- ↑ "Olympic bids: The rivals". बीबीसी स्पोर्ट. 15 जुलाई 2003. http://news.bbc.co.uk/sport1/hi/other_sports/3068323.stm. अभिगमन तिथि: 27 जुलाई 2011.
- ↑ "Day One Of Paris 2012 Inspection By IOC" (अंग्रेजी में). गेम्सबिडस. http://www.gamesbids.com/cgi-bin/news/viewnews.cgi?category=1&id=1110389129. अभिगमन तिथि: 27 जुलाई 2011.
- ↑ "London unveils logo of 2012 Games". BBC Sport. 4 June 2007. Archived from the original on 13 जून 2007. http://news.bbc.co.uk/sport2/hi/other_sports/olympics_2012/6718243.stm. अभिगमन तिथि: 5 जुलाई 2007. (अंग्रेज़ी)
- ↑ "The new London 2012 brand". London 2012. 4 जून 2007. Archived from the original on 6 जून 2007. http://web.archive.org/web/20070606204757/http://www.london2012.com/about-newlook-video.html. अभिगमन तिथि: 4 जून 2007. (अंग्रेज़ी)
- ↑ "London 2012 logo to be unveiled". BBC Sport. 4 जून 2007. Archived from the original on 13 जून 2007. http://news.bbc.co.uk/sport1/hi/other_sports/olympics_2012/6718243.stm. अभिगमन तिथि: 4 जून 2007. (अंग्रेज़ी)
- ↑ Opening Ceremony (अंग्रेज़ी)
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
- खेलो का आधिकारिक जालपृष्ठ (अंग्रेज़ी)
- अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति से लन्दन 2012 (अंग्रेज़ी)
|
||||||||||||||


