भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
भारतीय स्वातंत्र्य संग्राम राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय आह्वानों, उत्तेजनाओं एवं प्रयत्नों से प्रेरित, भारतीय राजनितिक संगठनों द्वारा संचालित अहिंसावादी और सैन्यवादी आन्दोलन था, जिनका एक समान उद्देश्य, अंग्रेजी शासन को भारतीय उपमहाद्वीप से जड से उखाड फेंकना था | इस आन्दोलन की शुरुआत 1857 मे हुए सिपाही विद्रोह को माना जाता है। स्वाधीनता के लिए हजारो लोगो ने जान की बलि दी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1930 कांग्रेस अधिवेशन मे अंग्रेजो से पूर्ण स्वराज की मांग की थी।

