राष्ट्रकुल
राष्ट्रकुल, या राष्ट्रमण्डल देश (अंग्रेज़ी:कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस) (पूर्व नाम ब्रितानी राष्ट्रमण्डल), ५३ स्वतंत्र राज्यों का एक संघ है जिसमे सारे राज्य अंग्रेजी राज्य का हिस्सा थे ( मोज़ाम्बीक और स्वयं संयुक्त राजशाही को छोड़ कर)। इसका मुख्यालय लंदन में स्थित है। इसका मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र, साक्षरता, मानवाधिकार, बेहतर प्रशासन, मुक्त व्यापार और विश्व शांति को बढ़ावा देना है। इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय प्रत्येक चार वर्ष में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और बैठक में भाग लेती हैं। इसकी स्थापना १९३१ में हुई थी, लेकिन इसका आधुनिक स्वरूप १९४७ में भारत और पाकिस्तान के स्वतंत्र होने के बाद निश्चित हुआ।
राष्ट्रमंडल या राष्ट्रकुल देशों का कोई संविधान या चार्टर नहीं है। इसके प्रमुखों की प्रत्येक दो वर्ष में एक बार बैठक होती है। भारत सहित एंटीगुआ, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ब्रुनेई, कनाडा, साइप्रस, घाना आदि इसके सदस्य हैं। जिम्बाब्वे को २००२ में राष्ट्रकुल की सदस्यता से हटाया गया था और २००३ में यह प्रतिबंध अनिश्चित काल तक बढ़ाया गया था। राष्ट्रकुल समूह के देशों की कुल जनसंख्या १.९ अरब है, जो विश्व की जनसंख्या की एक-तिहाई भाग है। फिजी को कॉमनवेल्थ समूह से २०००-०१ में प्रतिबंधित किया गया था, उसके बाद पुन: उस पर २००६ में प्रतिबंध लगा। नाइजीरिया को १९९५ से १९९९ तक प्रतिबंधित किया गया। पाकिस्तान पर १९९९ में प्रतिबंध लगा था।
लंदन घोषणा के तहत ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय राष्ट्रमंडल देशों के समूह की प्रमुख होती हैं। राष्ट्रमंडल सचिवालय की स्थापना १९६५ में हुई थी। इसके महासचिव मुख्य कार्यकारी के तौर पर काम करते हैं। वर्तमान में कमलेश शर्मा इसके महासचिव हैं। उनका चयन नवंबर, २००७ को हुआ। इसके पहले महासचिव कनाडा के आर्नल्ड स्मिथ थे।
अनुक्रम |
सदस्य [संपादित करें]
देश जिनकी सदस्यता अभी निलंबित है वे टेढ़े लिखे गये हैं।
| राष्ट्र | जड़ने का वर्ष | जनसंख्या |
|---|---|---|
| १९८१ | 81,000 | |
| १९३१ | 1,99,42,000 | |
| १९७३ | 9,13,000 | |
| १९७२ | 13,92,15,000 | |
| १९६६ | 9,62,000 | |
| १९८१ | 4,62,000 | |
| १९६६ | 96,71,000 | |
| १९८४ | 6,63,000 | |
| १९९५ | 1,60,86,000 | |
| १९३१ | 3,19,58,000 | |
| १९६१ | 6,28,000 | |
| १९७८ | 97,000 | |
| १९७0 | 1,48,000 | |
| १९६५ | 87,41,000 | |
| १९५७ | 4,66,12,000 | |
| १९७४ | 2,01,000 | |
| १९६६ | 7,40,000 | |
| १९४७ | 1,08,71,24,000 | |
| १९६२ | 93,62,000 | |
| १९६३ | 7,64,33,000 | |
| १९७९ | 97,000 | |
| १९६६ | 89,71,000 | |
| १९६४ | 1,26,08,000 | |
| १९५७ | 2,48,94,000 | |
| १९८२ | 3,21,000 | |
| १९६४ | 4,00,000 | |
| १९६८ | 12,33,000 | |
| १९९५ | 1,94,24,000 | |
| १९९0 | 20,09,000 | |
| १९६८ | 13,000 | |
| १९३१ | 41,09,000 | |
| १९६0 | 12,87,09,000 | |
| १९४७ | 15,47,94,000 | |
| १९७५ | 47,72,000 | |
| १९८३ | 42,000 | |
| १९७९ | 1,49,000 | |
| १९७0 | 1,84,000 | |
| १९७६ | 80,000 | |
| १९६१ | 43,36,000 | |
| १९६५ | 42,37,000 | |
| १९७८ | 4,66,000 | |
| १९३१ | 4,72,08,000 | |
| १९४८ | 2,05,70,000 | |
| १९६८ | 10,34,000 | |
| १९६१ | 2,76,27,000 | |
| १९७0 | 1,02,000 | |
| १९६२ | 13,01,000 | |
| १९७८ | 10,000 | |
| १९६२ | 2,57,27,000 | |
| १९३१ | 6,06,09,155 | |
| १९८0 | 2,07,000 | |
| १९६४ | 1,14,79,000 | |
| कुल संख्या | 1,92,19,74,000 |
गैरसदस्य [संपादित करें]
राष्ट्रकुल से निलंबन [संपादित करें]
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
- राष्ट्रमंडल खेलों का इतिहास (वेबदुनिया)
- यह है कॉमनवेल्थ खेलों का इतिहास (भास्कर)