सोलोमन द्वीपसमूह
| ' 'सोलोमन द्वीप |
|||||
|
|||||
| राष्ट्रवाक्य: टू लीड इस टू सर्व (To Lead is to Serve) |
|||||
| राष्ट्रगान: भगवान हमारे सोलोमन द्वीप की रक्षा करे (God Save Our Solomon Islands) |
|||||
| राजधानी (और सबसे बड़ा शहर) |
होनिअरा 9°28′ S 159°49′ E |
||||
| राजभाषा(एँ) | अंग्रेजी | ||||
|---|---|---|---|---|---|
| सरकार | संवैधानिक राजशाही और संसदीय व्यवस्था | ||||
| - राजशाही | महारानी एलिजाबेथ द्वितीय | ||||
| - गवर्नर जनरल | फ्रांक काबुई | ||||
| - प्रधानमंत्री | डेरिक सिकुआ | ||||
| स्वतंत्रता | |||||
| - यूके से | 7 जुलाई 1978 | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | 28,896 किमी² (142 वां) 11,157 मील² |
||||
| - जल(%) | 3.2% | ||||
| जनसंख्या | |||||
| - 2009 अनुमान | 523,000 (170 वां) | ||||
| - जन घनत्व | 18.1/किमी² (189 वां) 46.9/मील² |
||||
| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) | 2008 अनुमान | ||||
| - कुल | $1.525 बिलियन () | ||||
| - प्रति व्यक्ति | $2,917 () | ||||
| मानव विकास सूचकांक (2007) | |||||
| मुद्रा | सोलोमन आईलैंड डॉलर (SBD) |
||||
| समय मंडल | (यूटीसी +11) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .sb | ||||
| दूरभाष कोड | +677 | ||||
सोलोमन द्वीप पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में मेलानेसिया में करीब एक हजार द्वीपों वाला एक देश है। करीबन 28,400 वर्ग किलोमीटर (10,965 वर्ग मील) में फैले इस देश की राजधानी गुआडलकैनाल द्वीप पर स्थित होनिअरा है।
माना जाता है कि सोलोमन द्वीप पर हजारों साल पहले मेलोनेशियाई लोग रहा करते थे। यूनाइटेड किंगडम ने 1890 में सोलोमन द्वीप पर एक संरक्षित राज्य की स्थापना की। द्वितीय विश्व युद्ध की सबसे संघर्षपूर्ण लड़ाई 1942-45 के सोलोमन द्वीप अभियान के दौरान लड़ी गई, जिसमें गुआडलकैनाल की लड़ाई शामिल है। 1976 में लोगों ने स्वशासन और दो साल बाद आजादी हासिल की थी। सोलोमन द्वीप एक संवैधानिक राजतंत्र है, जिसकी मुखिया महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं।
1998 में हुई जातीय हिंसा, सरकारी भ्रष्ट व्यवहार और अपराध ने देश और समाज की स्थिरता को कमजोर किया है। जून 2003 में ऑस्ट्रेलियाई नीत बहुराष्ट्रीय बल क्षेत्रीय सहायता मिशन सोलोमन द्वीप (RAMSI) सोलोमन द्वीप पर शांति बहाल करने, जातीय उपद्रवियों पर लगाम लगाने और नागरिक प्रशासन में सुधार के उद्देश्य से पहुंची है।
उत्तर सोलोमन द्वीप स्वतंत्र सोलोमन द्वीप और बौगैन्विल्ले प्रांत के बीच पापुआ न्यू गिनी में विभाजित हैं।
