पोर्ट ब्लेयर

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पोर्ट ब्लेयर
—  राजधानी  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश Flag of India.svg भारत
राज्य अंडमान एवं निकोबार
महापौर
सांसद

Erioll world.svgनिर्देशांक: 11°40′N 92°46′E / 11.67, 92.76

पोर्ट ब्लेयर भारत के अंडमान एवं निकोबार प्रान्त का जिला है। यह शहर यहाँ की राजधानी भी है। पोर्ट ब्लेयर केंद्र शासित क्षेत्र है। जाहिर है, यहां जनजीवन को संचालित करने वाले सारे मुख्यालय मौजूद हैं। यह क्षेत्र पहाड़ी भूरचना है। टिम्बर जैसी लकड़ियां यहां प्रचुरता से पायी जाती हैं, हरियाली भी भरपूर है। यहां समुद्र का पानी देखने में नीला है। बंगाल की खाड़ी के इस जल क्षेत्र में अनंत लैगून मिल जाएंगे, जिनमें रंगबिरंगी मछलियां अठखेलियां करती मिलेंगी।

[संपादित करें] दर्शनीय स्थल

सेल्यूलर जेल, मानव विकास के इतिहास को चित्रित करता संग्रहालय (एंथ्राॉपोलॉजिकल म्यूजियम), समुद्र संग्रहालय, लघु उघोग संग्रहालय, मिनी ज़ू, चैथम सा मिल, कोरबाइन कोव बीच, मैरीन पार्क, वाइपर आइलैंड, सिपीघाट वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स।

[संपादित करें] अन्य स्थल

  • सिपीघाट फार्म (पोर्ट ब्लेयर से 14 किलोमीटर)
  • चिरिया टापू (30 किलोमीटर)
  • वांडूर बीच (30 किलोमीटर)
  • जॉली ब्वॉय
  • क्लक एंड रेड स्किन आइलैंड

[संपादित करें] आवागमन

हवाई जहाज से जाने वाले पर्यटकों के लिए इंडियन की सेवाएं उपलब्ध हैं। चोई, कोलकाता से ये पकड़ी जा सकती हैं। समुद्री जहाज से भी यहां आया जाता है। चोई से तीन जहाज यहां आते हैं, दूरी करीब 1190 किलोमीटर है। कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर की दूरी 1255 किलोमीटर और विजयवाड़ा से 1200 किलोमीटर है। विशाखापटनम से भी राजधानी पोर्ट ब्लेयर के लिए जहाज जाता है।

कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली से राजधानी पोर्ट ब्लेयर आने के लिए सीधी विमान सेवाएं हैं। यहां आने के लिए समुद्री जहाज सौगात जैसी लगती है! हालांकि यहां यात्रा की कुछ बंदिशें हैं यानी कुछ चुने हुए द्वीपों में पर्यटन की अनुमति है। यही बात खूबसूरत तटों और मूंगों वाली विस्तृत जल क्षेत्र के लिए है।


वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ