रायपुर

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
रायपुर

रायपुर
प्रदेश
 - जिला
छत्तीसगढ
 - रायपुर जिला
स्थान 21.233° N 81.633° E
क्षेत्रफल 15190.62  वर्ग कि.मी.
समय मण्डल IST (UTC+5:30)
जनसंख्या (1991)
 - घनत्व
25,29,166
 - /वर्ग कि.मी.
महापौर सुनील सोनी www.raipurcity.info


रायपुर नवनिर्मित प्रान्त छत्तीसगढ की राजधानी है।

अनुक्रम

[संपादित करें] इतिहास

पुराने भवन एवं किलों के अवशेष से कुछ इतिहासविदों का मानना है कि यह शहर ९ वीं सदी से अस्तित्व में है। लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह १४ वीं सदी में बसा था। ज्यादा जानकारी के लिए देखे रायपुरसिटी डाट इंफो

[संपादित करें] भूगोल एवं जलवायु

रायपुर खारुन नदी के तट मे बसा छत्तीसगढ का सबसे बड़ा शहर है। रायपुर एक बड़े मैदान (छत्तीसगढ़ का मैदान) के मध्य में स्थित है जो धान का कटोरा के नाम से भी जाना जाता है। रायपुर के पूर्व में महानदी नदी बहती है। उत्तर-पश्चिम में मैकाल की पहाड़ियां हैं। उत्तरी ओर छोटा नागपुर का पठार और दक्षिण में बस्तर का पठार है। रायपुर मुम्बई-हावड़ा रेल लाइन पर है और यह सभी मह्त्वपूर्ण शहरों से जुड़ा है। राष्ट्रीय राजमार्ग ६ शहरो से गुज़रता है और ४३ शहर को विशाखापट्नम से जोड़ता है। रायपुर मुम्बई, दिल्ली एव्म अन्य शहरो से हवाइ मा‍र्ग से जुड़ा हुआ है। रायपुर का हवाई अड्डा 'माना में है।

तापमान: गर्मी में ४५ से २९ सेल्सिअस सर्दी में २७ से १० सेल्सिअस वर्षा लगभग १२० से मी (जुलाई से सितम्बर)

[संपादित करें] अर्थव्यवस्था

रायपुर संपूर्ण छ्त्तीसगढ़ एवँ उड़ीसा के लिये थोक की मंडी है। इसके अलावा यह एक औद्योगिक नगर है।

[संपादित करें] शिक्षा

ज्यादातर शासकीय विद्यालय राज्य परीक्षा बोर्ड से और निजी विद्यालय सी बी एस ई से सम्बद्ध हैं। कई विद्यालय निजी स्कूल भी संचालित हैं। शहर में चार् विश्वविद्यालय हैं: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय , हिदातुल्ला विधी विश्वविद्यालयएवं कुशाभाउ ठाकरे पत्रिकारिता एव्म संचार विश्वविद्यालय एवं एन आइ टी ( राष्ट्रीय तक्नीकी संस्थान) भी है। रायपुर मे उच्च शिक्षा हेतु तीन अभियांत्रिकी : शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय , रायपुर इंस्टीट्युट आफ़ टेक्नालाजी , दिशा इंस्टीट्युट आफ़ टेक्नालाजी एंड मैनेजमेंट एवं चार चिकित्सामहाविद्यालय :जवाहर लाल नेहरु स्मृति चिकित्सा महविद्यालय , शासकीय आर्युवेदिक महाविद्यालय , होम्योपैथिक महाविद्यालय ,शासकीय दंत चिकित्सा महविद्यालय है इसके अलावा विज्ञान, कला, वाणिज्य के अध्ययन हेतु कई महाविद्यालय है: शासकीय विज्ञान महाविद्यालय,शासकीय छ्त्तीसगढ महाविद्यालय, शासकीय संसकृत महाविद्यालय, विप्र महाविद्यालय, शासकीय संसकृत महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय शंकर नगर, कमला देवी संगीत महाविद्यालय, दुर्गा महाविद्यालय एवँ अन्य। रायपुर के पास खैरागढ़ में इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय है जिसे राजा बीरेन्द्र बहादुर सिंहरानी पद्मावती देवी ने १९५६ में अपनी पुत्री इन्दिरा की याद में बनवाया था।

[संपादित करें] पर्यटन स्थल

रायपुर के पर्यटन स्थलों में नगरघड़ी जो हर घंटे पर लोक संगीत सुनाती है,बूढ़ा तालाब - जो शहर में सबसे बड़ा तालाब है। तालाब के बीच में एक छोटा द्वीप है जहां काफ़ी हरियाली है, दू्धधारी मंदिर - जो भगवान राम का करीब ५०० साल पुराना मंदिर है, महंत घासी दास संग्रहालय तथा ऊर्जा पार्क- जो एक नागरिक वन है। यहाँ सभी झूले सौर ऊर्जा से संचालित हैं और राजीव गाँधी ऊर्जा पार्क के नाम से जाना जाता है आदि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।[१]

[संपादित करें] रोचक तथ्य

1995 में स्थापित की गई रायपुर नगर की नगरघड़ी में छत्तीसगढ़ की 24 लोकधुनों को संयोजित कर लोक संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में किया गया प्रयास शायद पूरे विश्व में एक अनूठा है। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री श्याम बैस के प्रयासों से शुरु की गई ग्लोबल एक्सेस पोजिशिन की नगरघड़ी में हर घंटे बजने वाली लोकधुन पूरे छत्तीसगढ़ राज्य की लोक संस्कृति की अभिव्यक्ति है।

[संपादित करें] बाह्य सूत्र

मोटा पाठ