लियो टॉलस्टॉय

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

लियो टॉलस्टॉय उन्नीसवीं सदी के सर्वाधिक सम्मानित लेखकों में से एक हैं। उनका जन्म 9 सितम्बर 1828 को रूस के एक संपन्न परिवार में हुआ। उन्होंने रूसी सेना में भर्ती होकर क्रीमियन युद्ध (1855) में भाग लिया, लेकिन अगले ही वर्ष सेना छोड़ दी। लेखन के प्रति उनकी रुचि सेना में भर्ती होने से पहले ही जाग चुकी थी। उनके उपन्यासों 'वॉर एंड पीस' (1865-69) तथा 'एना कैरनीना' (1875-77) को साहित्यिक जगत में क्लासिक का दर्जा प्राप्त है।

धन-दौलत व साहित्यिक प्रतिभा के बावजूद टॉलस्टॉय अंदरूनी शांति के लिए तरसते रहे। अंततः 1890 में उन्होंने अपनी धन-संपत्ति त्याग दी। अपने परिवार को छोड़कर वे ईश्वर व गरीबों की सेवा करने हेतु निकल पड़े। उनके स्वास्थ्य ने अधिक दिनों तक उनका साथ नहीं दिया। आखिरकार 20 नवंबर 1910 को एस्टापोवो नामक एक छोटे से रेलवे स्टेशन पर इस धनिक पुत्र ने एक गरीब, निराश्रित, बीमार वृद्ध के रूप में मौत का आलिंगन कर लिया।


[संपादित करें] सन्दर्भ


[संपादित करें] वाह्य सूत्र

Leo Tolstoy dedicated websites

Biographies and critiques

Leo Tolstoy in the media

वैयक्तिक औज़ार