जानकी मन्दिर, नेपाल
जानकी मन्दिर | |
---|---|
जानकी मन्दिर | |
नेपाल में स्थिति | |
निर्देशांक: | 26°43′50″N 85°55′32″E / 26.73056°N 85.92556°Eनिर्देशांक: 26°43′50″N 85°55′32″E / 26.73056°N 85.92556°E |
नाम | |
अन्य नाम: | नौलखा मन्दिर/ नौ लाख का मन्दिर |
देवनागरी: | जानकी मन्दिर |
स्थान | |
देश: | नेपाल |
जिला: | धनुषा |
स्थिति: | जनकपुरधाम, जनकपुर, नेपाल |
ऊंचाई: | 78 मी॰ (256 फीट) |
मंदिर का ब्यौरा | |
प्रमुख देवता: | राम |
प्रमुख देवी: | सीता |
प्रमुख उत्सव: | विवाह पंचमी, राम नवमी |
स्थापत्य शैली एवं संस्कृति | |
स्थापत्य शैलियाँ: | हिन्दू, राजपूत |
इतिहास | |
निर्माण तिथि: | १९११ |
सृजनकर्त्ता: | मध्य भारत की टीकमगढ़ की महारानी वृषभानु कुमारी |
![]() |
यह पृष्ठ हिन्दू देवी सीता से संबंधित निम्न लेख श्रृंखला का हिस्सा है- सीता |
---|---|
जानकी मन्दिर (नेपाली : जानकी मन्दिर) नेपाल के जनकपुर के केन्द्र में स्थित एक हिन्दू मन्दिर एवं ऐतिहासिक स्थल है। यह हिन्दू देवी सीता को समर्पित है। मन्दिर की वास्तु हिन्दू-राजपूत वास्तुकला है। यह नेपाल में सबसे महत्त्वपूर्ण राजपूत स्थापत्यशैली का उदाहरण है और जनकपुरधाम भी कहलाता है। यह मन्दिर ४८६० वर्ग फ़ीट क्षेत्र में निर्मित विस्तृत है और इसका निर्माण १८९५ में आरंभ होकर १९११ में पूर्ण हुआ था।[1] मन्दिर परिसर एवं आसपास ११५ सरोवर एवं कुण्ड हैं, जिनमें गंगासागर, परशुराम कुण्ड एवं धनुष-सागर अत्याधिक पवित्र कहे जाते हैं।[2]
इतिहास[संपादित करें]
जानकी मन्दिर का निर्माण मध्य भारत के टीकमगढ़ की रानी वृषभानु कुमारी के द्वारा १९११ ईसवी में करवाया गया था। इसकी तत्कालीन लागत नौ लाख रुपये थी। स्थानीय लोग इस कारण से ही इसे नौलखा मन्दिर भी कह दिया करते हैं।
१६५७ में देवी सीता की स्वर्ण प्रतिमा यहां मिली थी और मान्यतानुसार यहीं सीता माता विवाह पूर्व रहा करती थीं। कहते हैं इस स्थान की खोज एक संन्यासी शुरकिशोरदास ने की थी जब उन्हें यहां सीता माता की प्रतिमा मिली थी। असल में शुरकिशोरदास ही आधुनिक जनकपुर के संस्थापक भी थे। इन्हीं संत ने सीता उपासना (जिसे सीता उपनिषद भी कहते हैं) का ज्ञान दिया था। मान्यता अनुसार राजा जनक ने इसी स्थान पर शिव-धनुष के लिये तप किया था।
चित्र दीर्घा[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "नेपालक्लुब्बेन पर जानकी मन्दिर". मूल से 25 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2014.
- ↑ "नॅचुरल नेपाल पर जनकपुर". मूल से 12 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2014.