सामग्री पर जाएँ

जटायु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जटायु

जटायु रामायण के एक प्रसिद्ध गरुड़ रूपी पात्र है। जब रावण सीता का हरण करके लंका ले जा रहा था तो जटायु ने सीता को रावण से छुड़ाने का प्रयत्न किया था। इससे क्रोधित होकर रावण ने उनके पंख काट दिये थे जिससे वह भूमि पर जा गिरे। जब राम और लक्ष्मण सीता को खोजते-खोजते वहाँ पहुँचे तो जटायुजी से ही सीता हरण का पूरा विवरण उन्हें पता चला। सम्पाती जटायु के बड़े भाई थे । इनके पिता सूर्य के सारथी अरुण और माता श्येनी हैं और इन्हीं के चाचा गरुड़ पक्षियों के राजा माने जाते हैं।