गरुड़ पक्षी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गरुड़ पक्षी पेड़ो पर बैठे हुए

गरुड़ पक्षी एक प्रकार का पक्षी है जो चील और बाज से बड़ा होता है, किंतु ये गिद्ध से आकार में थोड़ा छोटा है, किंतु इसकी चोंच चील से बड़ी होती है। यह पक्षी दिखने में बाज या चील की तरह ही दिखता है। बाज को संस्कृत भाषा में श्येन कहते है और गरुड़ को महाश्येन ।। गरुड़ पक्षी का प्रिय भोजन नाग है। गरुड़ को अंग्रेजी भाषा में ईगल कहते हैं।। यदि ग्रन्थ , पुराण और शास्त्रों की माने तो जब कोई व्यक्ति मरणासन्न अवस्था में हो और वे गरुड़ पक्षी के दर्शन कर ले तो उसके लिए वह बहुत सौभाग्य की बात होती है और उसे बैकुंठ में स्थान मिलता है और यह पक्षी जाति मुख्यतः भगवान विष्णु के वाहन वैनतेय गरुड़ के वंशज है जिनका भाई अरुण गिद्धों के पूर्वज संपाती - जटायु के पिता है जो कि सूर्य नारायण का सारथी भी है। गरुड़ पक्षियों की अधिक प्रजातियां विदेशों के साथ साथ भारत में हिमालय उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बिहार , झारखंड , छत्तीसगढ़ में है। किन्तु मनुष्य के लालच के कारण गरुड़ पक्षियों की संख्या कम होती जा रही है। पक्षियों का राजा गरुड़ पक्षी को ही माना जाता है।