मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मध्य प्रदेश विधानसभा आम निर्वाचन २०२३
भारत
← 2018 17 नवंबर 2023 2028 →

मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटें
बहुमत के लिए चाहिए 116
  बहुमत पार्टी
  1. defaultअल्पमत पार्टी
 
नेता शिवराज सिंह चौहान कमल नाथ
पार्टी भाजपा कांग्रेस
नेता बने 2005 1979
नेता की सीट बुधनी छिंदवाड़ा
पिछला चुनाव 109 114
चुनाव पूर्व सीटें 127 96
सीटें जीतीं 163 66
सीटों में बदलाव 54वृद्धि 48कमी
Popular मत 2,11,16,197 1,75,71,582
प्रतिशत 48.55 40.40
उतार-चढ़ाव वृद्धि कमी

मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का मानचित्र

मुख्यमंत्री चुनाव से पहले

शिवराज सिंह चौहान
भाजपा

मुख्यमंत्री

मोहन यादव
भाजपा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 भारत के राज्य मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए हुए वाले आम चुनाव हैं जिनके लिए मतदान 17 नवंबर 2023 को संपन्न हुए तथा 3 दिसंबर 2023 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।[1]

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

मध्य प्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव 28 नवंबर 2018 में हुआ था। चुनाव के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाई, जिसमें कमल नाथ मुख्यमंत्री बने थे।

राजनैतिक घटनाक्रम[संपादित करें]

मार्च 2020 में, 22 कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया, और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए, जिसके परिणामस्वरूप राज्य सरकार गिर गई और मुख्यमंत्री कमल नाथ ने 20 मार्च 2020 को इस्तीफा दे दिया।[2] इसके बाद भाजपा ने राज्य में सरकार बनाई और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने। अधिकांश दलबदलू विधायक उपचुनाव में भाजपा के चुनाव चिह्न पर फिर से निर्वाचित हुए, जिससे भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत मिल गया।

कार्यक्रम[संपादित करें]

9 अक्तूबर 2023 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिल्ली के आकाशवाणी स्थित रंग भवन सभागार में आयोजित एक पत्रकार संगोष्ठी में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार द्वारा मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों के आगामी विधानसभा आम चुनावों के कार्यक्रम संबंधी घोषणा की गई, जिसके अनुसार मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर 2023 को एक ही चरण में चुनाव आयोजित किए जाएंगे, जिनके परिणाम 3 दिसंबर 2023 को घोषित किए जाएंगे।[3] तारीखों सहित संपूर्ण कार्यक्रम निम्नलिखित है:

कार्यक्रम तिथियां[4]
राजपत्रित अधिसूचना जारी दिनांक 21 अक्तूबर 2023
नामांकन (पर्चे) भरने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर 2023
पर्चों की स्क्रूटिनी 31 अक्तूबर 2023
नामांकन (पर्चा) वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2023
मतदान दिनांक 17 नवंबर 2023
मतगणना दिनांक 3 दिसंबर 2023
दिनांक जिसके पूर्व चुनाव सम्पन्न हो जाने चाहिए 5 दिसंबर 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को होने वाला मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया. चुनाव अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शाम पांच बजे तक सूबे के 230 विधानसभा सीटों पर करीब 71.16 फीसदी मतदान हुआ. इसमें सबसे अधिक नक्सल प्रभावित बैहर विधानसभा सीट पर करीब 8038 फीसदी मतदान हुआ. इसके साथ ही, मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में ताल ठोकने वाले करीब 2,533 उम्मीदवारों का भविष्य इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो गया. अब मतों कि गिनती 3 दिसंबर 2023 को होगी।[5]

घर से वोट[संपादित करें]

भारत के चुनाव आयोग ने ८० वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों और शारीरिक चुनौतियों वाले दिव्यांगों को अपने घर बैठे मतपत्रों का उपयोग करके मतदान की अनुमति दी है। [6] इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पात्र व्यक्तियों को चुनाव तिथि से कम से कम १० दिन पहले नामित बूथ स्तर के अधिकारी के पास पंजीकरण कराना होगा। एक मतदान अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिस अधिकारी और फोटोग्राफर सहित पांच अधिकारियों की एक समर्पित टीम सुचारू और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उनके आवासों का दौरा करेगी। पूरी मतदान प्रक्रिया को तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से प्रलेखित किया जाएगा। हालाँकि घर से मतदान करने का विकल्प स्वैच्छिक है, लेकिन एक बार जब कोई मतदाता इस पद्धति को चुन लेता है तो निर्णय को बाद में बदला नहीं जा सकता है। भोपाल, में चुनाव अधिकारी, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए डाक मतपत्रों के माध्यम से अपना वोट जमा करने में सहायता प्रदान करने के लिए अति वरिष्ठ नागरिकों (८० वर्ष से अधिक आयु) और विकलांग मतदाताओं के आवासों तक पहुँच रहे हैं। [7]

मतदान अधिकारी 'घर से मतदान' करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया करते हुए
वरिष्ठ नागरिक घर से मतदान करते हुए

दल एवं प्रत्याशी[संपादित करें]

      भारतीय जनता पार्टी[संपादित करें]

पार्टी ध्वज चुनाव चिह्न नेता चित्र सीटें लड़ीं
भारतीय जनता पार्टी शिवराज सिंह चौहान 230

भाजपा ने 17 अगस्त को मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों से 100 दिन पहले ही 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। इस सूची में सी और डी श्रेणी की सीटें हैं, जहां पार्टी 2018 में हारी और कुछ सीटें ऐसी हैं जहां दस साल से हार रही है।[8]

20 अगस्त 2023 को भोपाल में अमित शाह जी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया।[9]

25 सितंबर 2023 को भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव समिति ने पुनः 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में अप्रत्याशित रूप से 3 केन्द्रीय मंत्रियों सहित 7 निवर्तमान सांसदों के नाम भी शामिल रहे, जिनमें केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय प्रमुख चेहरे हैं।[10]

26 सितंबर 2023 को भाजपा ने अपनी तृतीय सूची भी जारी कर दी जिसमें केवल एक ही नाम था जोकि छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट के लिए था। इस सीट पर भाजपा ने "अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी" के पूर्व संस्थापक अध्यक्ष दिवंगत श्री मनमोहन शाह बट्टी जी की सुपुत्री सुश्री मोनिका बट्टी को अपना उम्मीदवार घोषित किया।[11]

9 अक्तूबर 2023 को 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के तीन घंटे बाद भाजपा ने अपने आधिकारिक 'एक्स' के माध्यम से राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 162 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। इनमें राजस्थान के 41, मध्य प्रदेश के 57 और छत्तीसगढ़ के 64 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।[12]

21 अक्टूबर 2023 को भाजपा ने अपनी पांचवीं सूची जारी की जिसमें 92 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची में तीन मौजूदा मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं।[13] 29 अक्टूबर 2023 को भाजपा ने अपनी छठवीं व अंतिम सूची भी जारी कर दी जिसमें अबतक शेष बचीं दो सीटों पर नाम घोषित किये गए। इस सूची के अनुसार 29 - गुना (अजा) सीट पर पन्नालाल शाक्य तथा 144 - विदिशा सीट पर मुकेश टंडन जी को टिकट दिया गया।[14]

      भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस[संपादित करें]

पार्टी ध्वज चुनाव चिह्न नेता चित्र सीटें लड़ीं
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमल नाथ 230

15 अक्टूबर 2023 को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा आम चुनाव के लिए अपने 144 उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की, जिसमें 69 निवर्तमान विधायकों को शामिल किया गया है।[15]

19 अक्टूबर 2023 को देर रात कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की द्वितीय सूची जारी की जिसमें 88 नाम शामिल हैं, जिनमें से पूर्व में जारी प्रथम सूची के तीन उम्मीदवारों के नाम बदले गए थे, इस प्रकार अबतक कांग्रेस पार्टी द्वारा कुल 229 सीटों पर नाम तय किए जा चुके हैं।[16]

23 अक्टूबर 2023 को कांग्रेस ने बैतूल जिले की आमला सीट पर भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी। इस सीट पर पार्टी ने मनोज मालवे को उम्मीदवार बनाया। इस प्रकार कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये।[17]

25 अक्टूबर 2023 को कांग्रेस ने एक और सूची जारी की जिसमें पूर्व में जारी चार सीटों प्रत्याशियों के नाम बदलकर नए उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए।[18]

██ बसपा + गोंगपा गठबंधन[संपादित करें]

पार्टी ध्वज चुनाव चिह्न नेता सीटें लड़ीं
बहुजन समाज पार्टी इंजी.रमाकांत पिप्पल 106 (घोषित) [19]
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तुलेश्वर सिंह मरकाम 15 (घोषित) [20]

बहुजन समाज पार्टी ने 28 सितंबर 2023 को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने 9 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की।[21]

30 सितंबर 2023 को भोपाल के बसपा प्रदेश कार्यालय भवन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के केंद्रीय कोआर्डिनेटर और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के राष्ट्रीय महासचिव बलबीर सिंह तोमर ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश चुनावों के लिए बसपा-गोंगपा के गठबंधन की आधिकारिक घोषणा की। इस गठबंधन के अंतर्गत बसपा प्रदेश में 158 सीटों पर तथा गोंगपा 72 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेंगी।[22]

मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 17 अक्टूबर 2023 को जारी की। इस लिस्ट में 15 उम्मीदवारों को उतारा गया।[23]

26 अक्टूबर 2023 को बसपा ने 15 प्रत्याशियों की तेरहवीं सूची जारी की जिसमें पूर्व में जारी 7 प्रत्याशियों के नाम परिवर्तन किए गए।[24]

अन्य पार्टियां[संपादित करें]

पार्टी ध्वज चुनाव चिह्न नेता सीटें लड़ीं
समाजवादी पार्टी रामायण सिंह पटेल 68 (घोषित)
आम आदमी पार्टी रानी अग्रवाल 39 (घोषित) [25]

20 अगस्त 2023 को सतना में एक सभा को सम्बोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में चुनाव जीतकर सरकार बनाती है तो 10 गारंटियां देंगे।[26]

23 अगस्त 2023 को समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश ने अपने आधिकारिक 'एक्स' के माध्यम से ४ प्रत्याशियों की सूची जारी की।[27] 26 अगस्त को सपा ने अपनी सीधी जिले की दो प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की।[28]

27 अगस्त 2023 को मऊगंज से 2008 में भारतीय जनशक्ति पार्टी के विधायक रहे श्री लक्ष्मण तिवारी जी ने लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ सपा ने उन्हें रीवा जिले की 68-सिरमौर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया।[29]

2 अक्टूबर 2023 को आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश ने अपने आधिकारिक 'एक्स' के माध्यम से अपनी 29 उम्मीदवारों की द्वितीय सूची जारी की।[30]

18 अक्टूबर 2023 समाजवादी पार्टी ने अपने 22 प्रत्याशियों की द्वितीय सूची जारी की।[31] 27 अक्टूबर 2023 को पार्टी ने 35 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की, तथा 5 सीटों पर पूर्व में घोषित प्रत्याशी बदले गए।[32]

चुनाव अभियान[संपादित करें]

भाजपा- जन आशीर्वाद यात्रा[संपादित करें]

मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों तक पहुंचने के लिए भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत जन आशीर्वाद यात्रा के रूप में की। इसके अंतर्गत भाजपा ने मध्य प्रदेश में पांच विभिन्न स्थानों से विशेष रथों के माध्यम से यात्राएं प्रारंभ कीं जोकि 17-18 दिनों में यात्राएं 10,543 किलोमीटर की दूरी तय करके भोपाल में पहुंचकर संपन्न होंगी।

  • मण्डला/श्योपुर- 5 सितंबर 2023 को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मण्डला जिले में जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया एवं रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश में 150 सीटें जीतकर पुनः सरकार बनाने का लक्ष्य रखा। इसके साथ ही उन्होंने श्योपुर में भी होने वाली यात्रा को डिजिटल माध्यम से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा एवं प्रदेश के सभी अन्य नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।[35][36]
  • खण्डवा- 6 सितंबर 2023 को केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खंडवा में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा, "आज मध्यप्रदेश बीमारू से विकासशील प्रदेश बन गया है, मप्र ग्रीन फ्यूल उत्पादन करने वाला देश का पहला राज्य होगा।" इससे पहले वे अपनी पत्नी श्रीमती कंचन गडकरी के साथ श्री दादाजी मंदिर पहुंचे। यहां धूनी माई के कुंड में आहुति दी और दर्शन किये।[37]

आम आदमी पार्टी[संपादित करें]

आम आदमी पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत रीवा से की। यहां के विसबल(SAF) परेड मैदान में आयोजित महारैली को सम्बोधित करने आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने मध्य प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों के ऊपर जमकर हमला किया। उन्होंने पूर्व में घोषित अपनी 9 गारंटियों के साथ 10वीं गारंटी घोषित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार बनाने पर किसानों को फसल बर्बाद होने पर अधिक से अधिक मुआवजा दिया जाएगा। इसी के साथ भगवंत मान ने भी केन्द्र की भाजपा सरकार के ऊपर जमकर निशाना साधा। महारैली आप की मध्य प्रदेश संयोजक रानी अग्रवाल ने भी राज्य सरकार पर तीखे शब्द कहे।[38]

कांग्रेस- जन आक्रोश यात्रा[संपादित करें]

मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों तक पहुंचने के लिए तथा भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा शुरू की। प्रदेश के 7 अलग-अलग इलाकों से कांग्रेस के 7 वरिष्ठ नेताओं ने इन यात्राओं की शुरुआत की। ये यात्राएं लगभग 11 हजार 400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। [39]

  • मालवा - मंदसौर मालवा में मंदसौर से पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले वे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। पटवारी ने बुलेट पर सवार होकर रोड शो में शामिल हुए। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार जनता का आक्रोश है, इसलिए हम जनाक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं। पटवारी ने मंच पर सीएम की नकल (मिमिक्री) भी की।
  • विंध्य - रीवा विंध्य के रीवा से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने यात्रा की शुरुआत की। सबसे पहले वे सुबह करीब साढे़ नौ बजे किला स्थित महामृत्युंजय मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन और पूजा के बाद पत्रकारवार्ता की। अजय सिंह ने आरोप लगाया कि मप्र में महिलाएं असुरक्षित है। चौतरफा भ्रष्टाचार है।
  • बुंदेलखंड - दमोह बुंदेलखंड के दमोह से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने यात्रा का आगाज किया। उन्होंने जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि उन्हें जन आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि माफी यात्रा निकाली चाहिए।
  • निमाड़ - खरगोन निमाड़ में खरगोन से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की गई। कुंदा नदी के तट पर स्थित गणेश मंदिर से यात्रा का आगाज हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सीएम शिवराज सिंह को कलयुगी मामा बताया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि आगामी चुनाव में प्रदेश में 150 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस की सरकार बनेगी। यात्रा में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, उमंग सिंघार और विधायक रवि जोशी समेत कई नेता मौजूद रहे।
  • चंबल - श्योपुर चंबल में श्योपुर से नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की। जन आक्रोश रैली की शुरुआत करने से पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने टोड़ी गणेश मंदिर पर पहुंचकर पूजा आराधना की।
  • निमाड़ - हरदा हरदा से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल कोरी घोषणाएं कर झूठी वाहवाही लूटने का काम किया है।
  • विंध्य - सिंगरौली सीधी जिले के सिंहावल से विधायक और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने चितरंगी से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की।

समाजवादी पार्टी[संपादित करें]

5 नवंबर 2023 को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने टीकमगढ़ जिले की जतारा विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी आर. आर. बंसल के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा व कांग्रेस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हमला किया।[40]

प्रत्याशियों की सूची[संपादित करें]

दलवार प्रत्याशियों की सूचियां
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र प्रत्याशी[41][42][43][44][45][46][47][48][49]
जिला क्र. क्षेत्र नाम भाजपा कांग्रेस बसपा+गोंगपा सपा आप
श्योपुर 01 श्योपुर दुर्गालाल विजय बाबू जण्डेल विहारी सिंह सोलंकी
02 विजयपुर बाबूलाल मेवरा रामिवास रावत धारा सिंह कुशवाह
मुरैना 03 सबलगढ़ सरला विजेंद्र रावत बैजनाथ कुशवाहा सोनेराम धाकड़ लाल सिंह राठौर
04 जौरा सूबेदार सिंह सिकरवार पंकज उपाध्याय सोनेराम कुशवाह श्रीमती रीना कुशवाहा भगवती धाकड़
05 सुमावली अदल सिंह कंसाना अजब सिंह कुशवाहा कुलदीप सिकरवार श्रीमती मंजू सोलंकी
06 मुरैना रघुराज कंसाना दिनेश गुर्जर राकेश रुस्तम सिंह राकेश कुशवाहा रमेश उपाध्याय
07 दिमनी नरेन्द्र सिंह तोमर रविन्द्र सिंह तोमर बलबीर सिंह दंडोतिया रामनारायण सकवार सुरेन्द्र सिंह तोमर
08 अंबाह (अजा) कमलेश जाटव देवेन्द्र रामनारायण सखवार डॉ. रामवरण सिंह श्रीमती अनीता सिंह चौधरी
भिण्ड 09 अटेर डॉ.अरविन्द सिंह भदौरिया हेमन्त कटारे मुन्ना सिंह भदौरिया
10 भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह चौधरी राकेश चतुर्वेदी संजीव सिंह कुशवाह रविसेन जैन राहुल कुशवाह
11 लहार अंबरीश शर्मा "गुड्डू" डॉ. गोविन्द सिंह रसाल सिंह
12 मेहगांव राकेश शुक्ला राहुल भदौरिया राजवीर सिंह बघेल डॉ.बृजमोहन शर्मा सतिंदर भदौरिया
13 गोहद (अजा) लाल सिंह आर्य केशव देसाई सुरेश सिंह सोलंकी जितेंद्र खटीक यशवंत पटवारी
ग्वालियर 14 ग्वालियर ग्रामीण भारत सिंह कुशवाह साहब सिंह गुर्जर सुरेश बघेल राजेश यादव सुमित पाल
15 ग्वालियर प्रद्युम्न सिंह तोमर सुनील शर्मा मनोज शिवहरे रोहित गुप्ता
16 ग्वालियर पूर्व श्रीमती माया सिंह डॉ. सतीश सिकरवार प्रह्लाद (प्रकाश) टेलर
17 ग्वालियर दक्षिण नारायण सिंह कुशवाह प्रवीण पाठक श्रीमती सद्दो खान पंकज गुप्ता
18 भितरवार मोहन सिंह राठौर लखन सिंह यादव
19 डबरा (अजा) श्रीमती इमरती देवी सुरेश राजे श्रीमती सत्यप्रकाशी परसेड़िया
दतिया 20 सेवड़ा प्रदीप अग्रवाल घनश्याम सिंह लाखन सिंह यादव देवेन्द्र सिंह चौहान संजय दुबे
21 भांडेर (अजा) घनश्याम पिरोनिया फूल सिंह बरैया राजू चौधरी आर.डी.राहुल अहिरवार रमणी देवी जाटव
22 दतिया डॉ.नरोत्तम मिश्रा राजेन्द्र भारती लोकेन्द्र अहिरवार
शिवपुरी 23 करेरा (अजा) रमेश खटीक प्रागीलाल जाटव शान्तिदास फले
24 पोहरी सुरेश राठखेड़ा धाकड़ कैलाश कुशवाह
25 शिवपुरी देवेन्द्र कुमार जैन के. पी. सिंह अहिर्वरण सिंह गुर्जर अनूप गोयल
26 पिछोर प्रीतम लोधी अरविन्द सिंह लोधी राजीव यादव
27 कोलारस महेन्द्र यादव बैजनाथ यादव नवल सिंह धाकड़
गुना 28 बमोरी महेंद्र सिंह सिसोदिया ऋषि अग्रवाल
29 गुना (अजा) पन्नालाल शाक्य पंकज कनेरिया भगवन लाल भण्डारी
30 चचौरा प्रियंका मीणा लक्ष्मण सिंह ममता मीणा
31 राघोगढ़ हिरेन्द्र सिंह बंटी "बन्ना" जयवर्द्धन सिंह
अशोकनगर 32 अशोकनगर (अजा) जजपाल सिंह हरिबाबू राय धनपाल सिंह
33 चंदेरी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी गोपाल सिंह चौहान एड.बीरेन्द्र सिंह यादव
34 मुंगावली बृजेन्द्र सिंह यादव राव यादवेन्द्र यादव मोहन सिंह यादव
सागर 35 बीना (अजा) महेश राय निर्मला सप्रे रामेन्द्र अहिरवार दीपक अहिरवार
36 खुरई भूपेन्द्र सिंह रक्षा राजपूत मनोज रजक
37 सुरखी गोविन्द सिंह राजपूत नीरज शर्मा सतनाम सिंह दांगी
38 देवरी बृजबिहारी पटेरिया हर्ष यादव
39 रहली गोपाल भार्गव ज्योति पटेल श्रीमती रजनी कुशवाहा
40 नरयावली इंजी. प्रदीप लारिया सुरेन्द्र चौधरी लटूरी प्रसाद सूर्यवंशी अरविंद तोमर (खटीक)
41 सागर शैलेन्द्र जैन निधि जैन कु. स्मोही जाटव मुकेश कुमार जैन
42 बंडा वीरेंद्र सिंह लम्बरदार तरबर सिंह लोधी रंजोर सिंह बुन्देला सुधीर यादव
टीकमगढ़ 43 टीकमगढ़ राकेश गिरि यादवेन्द्र सिंह सीताराम लोधी संजय यादव (शीलू)
44 जतारा (अजा) हरिशंकर खटीक किरण अहिरवार आर.आर. बंसल अनीता प्रभुदयाल खटीक
निवाड़ी 45 पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल यादव नरेन्द्र सिंह राठौर आशीष रैकवार श्रीमती मिनी यादव उमा कुशवाहा
46 निवाड़ी अनिल जैन अमित राय अवधेश प्रताप सिंह राठौर मीरा दीपक यादव
टीकमगढ़ 47 खरगापुर राहुल सिंह लोधी चन्दा सिंह गौर हृदेश कुशवाह प्यारेलाल सोनी
छतरपुर 48 महाराजपुर कामाख्या प्रताप सिंह नीरज विनोद दीक्षित महेश कुशवाह अजय दौलत तिवारी इंजी. रामजी पटेल
49 चंदला (अजा) दिलीप अहिरवार हरप्रसाद अनुरागी दीनदयाल अहिरवार
50 राजनगर अरविन्द पटेरिया कुंवर विक्रम सिंह "नातीराजा" घासीराम पटेल बृजगोपाल पटेल (बबलू पटेल) राजू पाल
51 छतरपुर ललिता यादव आलोक चतुर्वेदी डीलमणि सिंह भगीरथ पटेल
52 बिजावर राजेश कुमार शुक्ला चरण सिंह यादव महेन्द्र गुप्ता श्रीमती रेखा यादव अमित भटनागर
53 बड़ामल्हारा कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी साध्वी राम सिया भारती लखन लाल अहिरवार मोतीलाल यादव चन्दा किन्नर
दमोह 54 पथरिया लखन पटेल राव ब्रजेन्द्र सिंह श्रीमती रामबाई सिंह
55 दमोह जयंत मलैया अजय कुमार टंडन प्रताप रोहित द्रगपाल सिंह लोधी चाहत मणि पाण्डेय
56 जबेरा धर्मेन्द्र सिंह लोधी प्रताप सिंह लोधी विनोद राय लखन लाल यादव
57 हटा (अजा) श्रीमती उमा खटीक प्रदीप खटीक भगवान दास चौधरी
पन्ना 58 पवई प्रह्लाद लोधी मुकेश नायक रजनी यादव
59 गुनौर (अजा) राजेश कुमार वर्मा जीवन लाल सिद्धार्थ देवीदीन आशू श्रीमती अमिता बागरी
60 पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह भरत मिलन पाण्डेय श्रीमती विमला अहिरवार
सतना 61 चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार नीलांशु चतुर्वेदी सुभाष शर्मा डोली संजय सिंह कछवाह
62 रैगांव (अजा) श्रीमती प्रतिमा बागरी कल्पना वर्मा देवराज अहिरवार इंदल प्रसाद प्रजापति वरुण गुज्जर खटीक
63 सतना गणेश सिंह सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा शिव रत्नाकर चतुर्वेदी हाजी मोइन खान संतोष कुमार शर्मा
64 नागोद नागेन्द्र सिंह रश्मि सिंह पटेल यादवेन्द्र सिंह रामशरण कुशवाहा
65 मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी धर्मेश घई वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा चन्द्रप्रकाश पटेल बैजनाथ कुशवाहा
66 अमरपाटन रामखेलावन पटेल राजेन्द्र कुमार सिंह छंगेलाल कोल बालकृष्ण यादव
67 रामपुर-बघेलान विक्रम सिंह रामशंकर प्यासी मणिराज सिंह पटेल प्रमोद कुमार शुक्ला शशि दीपक सिंह बघेल
रीवा 68 सिरमौर दिव्यराज सिंह रामगरीब कोल विष्णु देव पाण्डेय लक्ष्मण तिवारी सरिता पाण्डेय
69 सेमरिया के. पी. त्रिपाठी अभय मिश्रा पंकज सिंह पटेल
70 त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी रामशंकर सिंह पटेल देवेन्द्र सिंह त्रिनेत्र शुक्ला महर्षि सिंह
मऊगंज 71 मऊगंज प्रदीप पटेल सुखेन्द्र सिंह "बन्ना" भैयालाल कोल नूर मोहम्मद उमेश त्रिपाठी
72 देवतालाब गिरीश गौतम पद्मेश गौतम अमरनाथ पटेल सीमा सिंह सेंगर दिलीप सिंह गुड्डू
रीवा 73 मनगवां (अजा) नरेन्द्र प्रजापति बबीता साकेत रामायण साकेत प्रीति वर्मा वरुण अम्बेडकर
74 रीवा राजेन्द्र शुक्ल राजेन्द्र शर्मा मधुमास चन्द्र सोन अब्दुल वफाती अंस दीपक सिंह पटेल
75 गुढ़ नागेन्द्र सिंह कपिध्वज सिंह सरोज रावेन्द्र कोल अमरेश पटेल प्रखर प्रताप सिंह
सीधी 76 चुरहट शरदेन्दु तिवारी अजय सिंह राहुल बबलू विश्वकर्मा अनेन्द्र गोविन्द मिश्रा (राजन)
77 सीधी श्रीमती रीती पाठक ज्ञान सिंह राम खिलावन रजक रामप्रताप सिंह यादव आनन्द मंगल सिंह
78 सिहावल विश्वामित्र पाठक कमलेश्वर पटेल श्रीमती रानी वर्मा
सिंगरौली 79 चितरंगी (अजजा) श्रीमती राधा सिंह माणिक सिंह शैलेन्द्र सिंह श्रवण कुमार गोण्ड महादेव सिंह
80 सिंगरौली रामनिवास शाह श्रीमती रेणु शाह चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा ओमप्रकाश सिंह
81 देवसर (अजा) राजेन्द्र मेश्राम बंस मणि प्रसाद वर्मा शिवशंकर साकेत डॉ. सुषमा प्रजापति रतिभान साकेत
सीधी 82 धौहनी (अजजा) कुंवर सिंह टेकाम कमलेश सिंह विश्वनाथ सिंह मरकाम
शहडोल 83 ब्यौहारी (अजजा) शरद जुगलाल कोल रामलखन सिंह पुरुषोत्तम सिंह रामपाल सिंह
84 जयसिंहनगर (अजजा) श्रीमती मनीषा सिंह नरेन्द्र मरावी रंजीत सिंह कौशलेश कुमार बैगा
85 जैतपुर (अजजा) जयसिंह मरावी उमा धुर्वे विजय कुमार बिरसा विशेसर सिंह पाव
अनूपपुर 86 कोतमा दिलीप जैसवाल सुनील सराफ श्रीमती सीमा केवट विनोद सिंह बघेल
87 अनूपपुर (अजजा) बिसाहूलाल सिंह रमेश सिंह सुधामा कोल
88 पुष्पराजगढ़ (अजजा) हीरासिंह श्याम फुन्देलाल मार्को ललन सिंह परस्ते
उमरिया 89 बांधवगढ़ (अजजा) शिवनारायण सिंह सावित्री सिंह धुर्वे बाला सिंह टेकाम
90 मानपुर (अजजा) कुमारी मीना सिंह मांडवे तिलक राज सिंह राधेश्याम काकोड़िया ऊषा कोल
कटनी 91 बड़वारा (अजजा) धीरेंद्र सिंह विजयराघवेन्द्र सिंह अरविंद टेकाम सुश्री कुन्ती कोल
92 विजयराघवगढ़ संजय सत्येन्द्र पाठक नीरज बघेल लाईक कुरैशी राममिलन विश्वकर्मा
93 मुड़वारा संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल मिथलेश जैन मनोज कुमार जैन सुनील मिश्रा
94 बहोरीबन्द प्रणय प्रभात पाण्डे सौरभ सिंह गोविन्द पटेल शंकर महतो लोधी
जबलपुर 95 पाटन अजय विश्नोई नीलेश अवस्थी तान सिंह लोधी विजय मोहन पलहा
96 बरगी नीरज ठाकुर संजय यादव मांगीलाल मरावी आशीष मिश्रा आनन्द सिंह लोधी
97 जबलपुर पूर्व (अजा) अंचल सोनकर लखन घनघोरिया बालकिशन चौधरी
98 जबलपुर उत्तर-मध्य अभिलाष पाण्डे विनय सक्सेना सिकंदर अली
99 जबलपुर छावनी अशोक रोहाणी अभिषेक चौकसे चिंटू राजेश सिंह देवेन्द्र यादव राजेश कुमार वर्मा
100 जबलपुर पश्चिम राकेश सिंह तरुण भनोट दिनेश कुशवाह
101 पनागर सुशील कुमार तिवारी राजेश पटेल सुश्री आशा गोटिया पंकज पाठक
102 सिहोरा (अजजा) संतोष वरकड़े एकता ठाकुर सुभाष सिंह मरकाम
डिंडौरी 103 शहपुरा (अजजा) ओमप्रकाश धुर्वे भूपेन्द्र मरावी अमान सिंह पोर्ते अमर सिंह मार्को
104 डिंडौरी (अजजा) पंकज टेकाम ओमकार सिंह मरकाम चरण सिंह धुर्वे
मण्डला 105 बिछिया (अजजा) डॉ.विजय आनंद मरावी नारायण सिंह पट्टा कमलेश टेकाम
106 निवास (अजजा) फग्गन सिंह कुलस्ते चैन सिंह वरकड़े देवेन्द्र मरावी
107 मण्डला (अजजा) श्रीमती संपतिया उइके डॉ. अशोक मर्सकोले इंदर सिंह उइके
बालाघाट 108 बैहर (अजजा) भगत सिंह नेताम संजय उइके फत्ते सिंह कमलेश
109 लांजी राजकुमार कर्राये हिना लिखीराम कांवरे अशोक कुमार
110 परसवाड़ा रामकिशोर कावरे मधु भगत कंकर मुंजारे शिवशंकर यादव
111 बालाघाट गौरीशंकर बिसेन अनुभा मुंजारे कमल किशोर राउत शिव जैसवाल
112 वारासिवनी प्रदीप अमृतलाल जायसवाल विवेक पटेल अजाव लाल शास्त्री
113 कटंगी गौरव पारधी बोध सिंह भगत उदय सिंह महेश सहारे प्रशांत मेश्राम
सिवनी 114 बरघाट (अजजा) कमल मर्सकोले अर्जुन सिंह ककोडिया श्रीमती किरण मरकाम
115 सिवनी दिनेश मुनमुन राय आनन्द पंजवानी रंजीत वासनिक
116 केवलारी राकेश पाल सिंह रजनीश सिंह
117 लखनादौन (अजजा) विजय उइके योगेन्द्र सिंह बाबा संतर वलारी
नरसिंहपुर 118 गोटेगांव (अजा) महेंद्र नागेश नर्मदा प्रसाद प्रजापति बरन लाल (गोली)
119 नरसिंहपुर प्रहलाद सिंह पटेल लखन सिंह पटेल महेश प्रसाद चौधरी
120 तेंदूखेड़ा विश्वनाथ सिंह संजय शर्मा श्रीमती रमा कुशवाह
121 गाडरवारा उदय प्रताप सिंह सुनीता पटेल शंकर लाल निनामा श्रीमती भूरी सिघाड़
छिंदवाड़ा 122 जुन्नारदेव (अजजा) नत्थन शाह सुनील उइके
123 अमरवाड़ा (अजजा) सुश्री मोनिका बट्टी कमलेश प्रताप शाह
124 चौरई लखन वर्मा चौधरी सुजीत मेर सिंह विपिन वर्मा
125 सौसर नानाभाऊ मोहोड विजय रेवनाथ चौरे
126 छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू कमल नाथ विक्रम हिरपाची
127 परासिया (अजा) श्रीमती ज्योति डहेरिया सोहनलाल बाल्मीक
128 पांढुर्णा (अजजा) प्रकाश उइके निलेश पुसाराम उइके
बैतूल 129 मुलताई चंद्रशेखर देशमुख सुखदेव पांसे इन्दल राव खातरकर कृपाल सिंह सिसोदिया
130 आमला (अजा) डॉ. योगेश पंडाग्रे मनोज मालवे श्रीमती रंजना बामने
131 बेतूल हेमंत विजय खंडेलवाल निलय डागा शिवपाल सिंह राजपूत
132 घोड़ाडोंगरी (अजजा) श्रीमती गंगा बाई उइके राहुल उइके
133 भैंसदेही (अजजा) महेंद्र सिंह चौहान धरमू सिंह सिरसाम
हरदा 134 टिमरनी (अजजा) संजय शाह अभिजीत शाह नंदकिशोर बैठे
135 हरदा कमल पटेल राम किशोर डोंगे प्रहलाद राठौर
होशंगाबाद 136 सिवनी-मालवा प्रेमशंकर शर्मा अजय बलराम पटेल सुनील गौर
137 होशंगाबाद डॉ. सीताशरण शर्मा गिरिजा शंकर शर्मा प्रदीप मांझी
138 सोहागपुर विजयपाल सिंह पुष्पराज सिंह हेमराज सिंह परिहार
139 पिपरिया (अजा) ठाकुर दास नागवंशी वीरेन्द्र बेलवंशी श्रीमती प्रतिभा अहिरवार
रायसेन 140 उदयपुरा नरेन्द्र शिवाजी पटेल देवेन्द्र पटेल गदर्वास करोड़ी लाल अहिरवार
141 भोजपुर सुरेन्द्र पटवा राजकुमार पटेल
142 सांची (अजा) डॉ. प्रभुराम चौधरी डॉ. जी.सी. गौतम सूरज पाल सिंह
143 सिलवानी रामपाल सिंह देवेन्द्र सिंह पटेल
विदिशा 144 विदिशा मुकेश टण्डन शशांक श्रीकृष्ण भार्गव द्वारका प्रसाद धाकड़
145 बासौदा हरिसिंह रघुवंशी निशंक जैन श्रीमती चन्दा बी
146 कुरवाई (अजा) हरिसिंह सप्रे रानी अहिरवार जानकी प्रसाद
147 सिरोंज उमाकांत शर्मा गगनेंद्र रघुवंशी तोषमनी पंथी असलम गौरी आई. एस. मोर्ये
148 शमशाबाद सूर्य प्रकाश मीणा सिन्धु विक्रम सिंह महाराज सिंह शिशुपाल यादव
भोपाल 149 बैरसिया (अजा) विष्णु खत्री जयश्री हरिकिरण विश्राम सिंह बौद्ध
150 भोपाल उत्तर आलोक शर्मा आरिफ़ अक़ील महेन्द्र वानखेड़े मोहम्मद सऊद
151 नरेला विश्वास सारंग मनोज शुक्ला मुकेश गौर शमसुल हसन रइसा बेगम मलिक
152 भोपाल दक्षिण-पश्चिम भगवान दास सबनानी पी. सी. शर्मा सुरेश उबनारे
153 भोपाल मध्य ध्रुव नारायण सिंह आरिफ़ मसूद ऊधम सिंह शमा तनवीर
154 गोविंदपुरा श्रीमती कृष्णा गौर रवीन्द्र साहू उमादेवी वर्मा सज्जन सिंह परमार
155 हुजूर रामेश्वर शर्मा नरेश ज्ञानचंदानी रणधीर भोजने राहुल मारण डॉ. रविकांत द्विवेदी
सीहोर 156 बुधनी शिवराज सिंह चौहान विक्रम मस्तल वैराग्यानन्द (मिर्ची बाबा)
157 आष्टा (अजा) गोपाल सिंह कमल चौहान बद्री लाल कटारिया अम्बाराम मालवीय
158 इछावर करण सिंह वर्मा शैलेन्द्र पटेल हरिप्रसाद सिसोदिया
159 सीहोर सुदेश राय शशांक सक्सेना कमलेश दौहरे
राजगढ़ 160 नरसिंहगढ़ मोहन शर्मा गिरीश भण्डारी बद्री लाल अहिरवार हेमन्त शर्मा
161 ब्यावरा नारायण सिंह पवार पुरुषोत्तम दांगी ऋतिक यादव
162 राजगढ़ अमर सिंह यादव बापू सिंह तंवर इन्दर सिंह वर्मा
163 खिलचीपुर हजारी लाल दांगी प्रियव्रत सिंह दिनेश चन्द्र राठौर
164 सारंगपुर (अजा) गौतम टेटवाल श्रीमती कला महेश मालवीय देवकरण वर्मा
शाजापुर 165 सुसनेर विक्रम सिंह राणा भेरू सिंह बापू नवीन मिश्रा
166 आगर (अजा) मधु गहलोत विपिन वानखेड़े डॉ. गंगाराम जोगचन्द्र कैलाश मालवीय
167 शाजापुर अरुण भीमावत हुकुम सिंह कराड़ा भागीरथ बगानिया
168 शुजालपुर इंदर सिंह परमार रामवीर सिंह सिकरवार मनोहर बौद्ध बाबूलाल मालवीय
169 कालापीपल घनश्याम चंद्रवंशी कुणाल चौधरी जीवन मालवीय चतुर्भुज तोमर
देवास 170 सोनकच्छ (अजा) राजेश सोनकर सज्जन सिंह वर्मा बाबूलाल चौहान
171 देवास श्रीमती गायत्री राजे पंवार प्रदीप चौधरी हाजी जाकिर हुसैन
172 हाटपिपल्या मनोज चौधरी राजवीर सिंह बघेल मुकेश सोनगरा
173 खातेगांव आशीष गोविन्द शर्मा दीपक जोशी
174 बागली (अजजा) मुरली भंवरा गोपाल भोंसले मुकेश रावत
खंडवा 175 मांधाता नारायण पटेल उत्तम पाल सिंह शंकर राव बडगूजर
176 हरसूद (अजजा) डॉ. कुंवर विजय शाह सुखराम साल्वे विजय सिंह उइके
177 खंडवा (अजा) श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे कुंदन मालवीय संदीप अटूट
178 पंधाना (अजजा) श्रीमती छाया मोरे रुपाली बारे मनोज सोलंकी
बुरहानपुर 179 नेपानगर (अजजा) मंजू राजेन्द्र दादू श्रीमती गेंदू बाई चौहान दिलीप कास्डेकर
180 बुरहानपुर अर्चना चिटनीस सुरेन्द्र नवल सिंह "शेरा" सुनील नायके
खरगोन 181 भीकनगांव (अजजा) श्रीमती नन्दा ब्राह्मणे झूमा ध्यानसिंह सोलंकी जुवान सिंह मोरें
182 बड़वाह सचिन बिड़ला नरेन्द्र पटेल त्रिलोक राठौर
183 महेश्वर (अजा) राजकुमार मेव डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ सुखराम उपाध्याय
184 कसरावद आत्माराम पटेल सचिन सुभाष यादव केशरी लाल पिपल्दे
185 खरगोन बालकृष्ण पाटीदार रवि रमेशचंद्र जोशी अजय भालसे
186 भगवानपुरा (अजजा) चन्द्र सिंह वाम्कले केदार चिड़ाभाई डावर
बड़वानी 187 सेंधवा (अजजा) अंतर सिंह आर्य मोंटू सोलंकी इंजी. नान सिंह नावड़े
188 राजपुर (अजजा) अंतर सिंह पटेल बाला बच्चन
189 पानसेमल (अजजा) श्याम बर्डे चंद्रभागा किराड़े दयाराम डावर
190 बड़वानी (अजजा) प्रेमसिंह पटेल राजन मंडलोई
अलीराजपुर 191 अलीराजपुर (अजजा) नागर सिंह चौहान मुकेश पटेल अतरसिंह पटेल
192 जोबट (अजजा) विशाल रावत सेना पटेल
झाबुआ 193 झाबुआ (अजजा) भानु भूरिया विक्रान्त भूरिया बालू सिंह निनामा
194 थांदला (अजजा) कलसिंह भांवर वीरसिंह भूरिया
195 पेटलावद (अजजा) निर्मला भूरिया वालसिंह मैडा रामचन्द्र सोलंकी कोमल डामोर
धार 196 सरदारपुर (अजजा) वेल सिंह भूरिया प्रताप ग्रेवाल
197 गंधवानी (अजजा) सरदार सिंह मेढ़ा उमंग सिंघार धूमसिंह मण्डलोई भेरू सिंह अनारे
198 कुक्षी (अजजा) जयदीप पटेल सुरेन्द्र सिंह बघेल "हनी"
199 मनावर (अजजा) शिवराम कन्नोज डॉ. हिरालाल अलावा लाल सिंह बर्मन
200 धरमपुरी (अजजा) कालू सिंह ठाकुर पांचीलाल मेडा
201 धार श्रीमती नीना विक्रम सिंह श्रीमती प्रभा गौतम ओम प्रकाश मालवीय
202 बदनावर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भवरसिंह शेखावत जगदीश चोयल
इंदौर 203 देपालपुर मनोज पटेल विशाल जगदीश पटेल प्रकाश सोलंकी
204 इन्दौर-1 कैलाश विजयवर्गीय संजय शुक्ला इंजी. सुनील कुमार अहिरवार अनुराग यादव
205 इन्दौर-2 रमेश मेंदोला चिंतामणि चौकसे ज्ञानेन्द्र बगोरिया
206 इन्दौर-3 राकेश गोलू शुक्ला दीपक पिंटू जोशी राजेन्द्र अहिरवार
207 इन्दौर-4 मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ रजा मंधवानी सत्यनारायण बिन्दोरिया पीयूष जोशी
208 इन्दौर-5 महेन्द्र हार्डिया सत्यनारायण पटेल मनोहर विजोले विनोद त्यागी
209 डॉ॰ अंबेडकर नगर-महू सुश्री उषा ठाकुर रामकिशोर शुक्ला कैलाश ऊटवाल सुनील चौधरी
210 राऊ मधु वर्मा जीतू पटवारी एड. देवकी मण्डलोई
211 सांवेर (अजा) तुलसीराम सिलावट श्रीमती रीना बौरसी सेटिया
उज्जैन 212 नागदा-खाचरौद डॉ. तेजबहादुर सिंह दिलीप सिंह गुर्जर करन सिंह वड़ाल सुबोध स्वामी
213 महिदपुर बहादुर सिंह चौहान दिनेश जैन राधेश्याम परिहार
214 तराना (अजा) ताराचंद गोयल महेश परमार
215 घट्टिया (अजा) सतीश मालवीय रामलाल मालवीय जीवन सिंह देवड़ा
216 उज्जैन उत्तर अनिल कालूहेड़ा श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी अब्दुल रज्जाक लाला विवेक यादव
217 उज्जैन दक्षिण डॉ. मोहन यादव चेतन प्रेमनारायण यादव मुकेश परमार
218 बड़नगर जितेन्द पंड्या मुरली मोरवाल निर्भय सिंह चन्द्रवंशी
रतलाम 219 रतलाम ग्रामीण (अजजा) मथुरालाल डावर लक्ष्मण दिन्दोरे
220 रतलाम नगर चैतन्य कुमार काश्यप पारस सकलेचा जहीर उद्दीन श्रीमती आफ़रीन बी
221 सैलाना (अजजा) श्रीमती संगीता चारेल हर्ष विजय गहलोत
222 जावरा डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय वीरेन्द्र सिंह सोलंकी दशरथ सिंह अंजना
223 आलोट (अजा) चिंतामणि मालवीय मनोज चावला मोहन परिहार
मंदसौर 224 मंदसौर यशपाल सिंह सिसोदिया विपिन जैन
225 मल्हारगढ़ (अजा) जगदीश देवड़ा परशुराम सिसोदिया
226 सुवासरा हरदीप सिंह डंग राकेश पाटीदार बलवंत सिंह गुर्जर
227 गरोठ चन्दरसिंह सिसोदिया सुभाष सोजतिया जगदीश रागोठा
नीमच 228 मनासा अनिरुद्ध मारू नरेन्द्र नाहटा
229 नीमच दिलीप सिंह परिहार उमराव सिंह गुर्जर
230 जावद ओमप्रकाश सखलेचा समंदर पटेल लीलाराम मालवीय

चुनाव परिणाम[संपादित करें]

दलवार सीटों की स्थिति[संपादित करें]

राजनैतिक दल प्राप्त मत सीटें
# % ± लड़ीं जीतीं ±
भारतीय जनता पार्टी 2,11,16,197 48.55 7.55वृद्धि 230 163 54वृद्धि
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 1,75,71,582 40.40 0.5कमी 230 66 48कमी
बहुजन समाज पार्टी 14,77,202 3.40 1.5कमी 0 2कमी
bgcolor="साँचा:समाजवादी पार्टी/meta/color"| समाजवादी पार्टी 1,97,935 0.48 0 1कमी
निर्दलीय 0 4कमी
अन्य
उपरोक्त से कोई नहीं (NOTA) 4,27,710 0.98
कुल 100.00 230

संभागवार परिणाम[संपादित करें]

जिलेवार परिणाम[संपादित करें]

क्षेत्रवार चुने हुए प्रत्याशियों की सूची[संपादित करें]

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विजेता प्रत्याशी निकटतम प्रत्याशी जीत का अंतर
जिला क्र. नाम नाम पार्टी प्राप्त मत % नाम पार्टी प्राप्त मत %
श्योपुर 01 श्योपुर बाबू जण्डेल कांग्रेस
02 विजयपुर रामिवास रावत कांग्रेस
मुरैना 03 सबलगढ़ सरला विजेंद्र रावत भाजपा
04 जौरा पंकज उपाध्याय कांग्रेस
05 सुमावली अदल सिंह कंसाना भाजपा
06 मुरैना दिनेश गुर्जर कांग्रेस
07 दिमनी नरेन्द्र सिंह तोमर भाजपा
08 अंबाह (अजा) देवेन्द्र रामनारायण सखवार कांग्रेस
भिण्ड 09 अटेर हेमन्त कटारे कांग्रेस
10 भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह भाजपा
11 लहार अंबरीश शर्मा "गुड्डू" भाजपा
12 मेहगांव राकेश शुक्ला भाजपा
13 गोहद (अजा) केशव देसाई भाजपा
ग्वालियर 14 ग्वालियर ग्रामीण साहब सिंह गुर्जर कांग्रेस
15 ग्वालियर प्रद्युम्न सिंह तोमर भाजपा
16 ग्वालियर पूर्व डॉ. सतीश सिकरवार कांग्रेस
17 ग्वालियर दक्षिण नारायण सिंह कुशवाह भाजपा
18 भितरवार मोहन सिंह राठौर भाजपा
19 डबरा (अजा) सुरेश राजे कांग्रेस
दतिया 20 सेवड़ा प्रदीप अग्रवाल भाजपा
21 भांडेर (अजा) फूल सिंह बरैया कांग्रेस
22 दतिया राजेन्द्र भारती कांग्रेस
शिवपुरी 23 करेरा (अजा) रमेश खटीक भाजपा
24 पोहरी कैलाश कुशवाह कांग्रेस
25 शिवपुरी देवेन्द्र कुमार जैन भाजपा
26 पिछोर प्रीतम लोधी भाजपा
27 कोलारस महेन्द्र यादव भाजपा
गुना 28 बमोरी ऋषि अग्रवाल कांग्रेस
29 गुना (अजा) पन्नालाल शाक्य भाजपा
30 चचौरा प्रियंका मीणा भाजपा
31 राघोगढ़ जयवर्द्धन सिंह कांग्रेस
अशोकनगर 32 अशोकनगर (अजा) हरिबाबू राय कांग्रेस
33 चंदेरी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी भाजपा
34 मुंगावली ब्रिजेन्द्र सिंह यादव भाजपा
सागर 35 बीना (अजा) निर्मला सप्रे कांग्रेस
36 खुरई भूपेन्द्र सिंह भाजपा
37 सुरखी गोविन्द सिंह राजपूत भाजपा
38 देवरी बृजबिहारी पटेरिया भाजपा
39 रहली गोपाल भार्गव भाजपा
40 नारोली इंजी. प्रदीप लारिया भाजपा
41 सागर शैलेन्द्र जैन भाजपा
42 बंडा वीरेंद्र सिंह लम्बरदार भाजपा
टीकमगढ़ 43 टीकमगढ़ यादवेन्द्र सिंह कांग्रेस
44 जतारा (अजा) हरिशंकर खटीक भाजपा
निवाड़ी 45 पृथ्वीपुर नरेन्द्र सिंह राठौर कांग्रेस
46 निवाड़ी अनिल जैन भाजपा
टीकमगढ़ 47 खरगापुर चन्दा सिंह गौर कांग्रेस
छतरपुर 48 महाराजपुर कामाख्या प्रताप सिंह भाजपा
49 चंदला (अजा) दिलीप अहिरवार भाजपा
50 राजनगर अरविन्द पटेरिया भाजपा
51 छतरपुर ललिता यादव भाजपा
52 बिजावर राजेश कुमार शुक्ला भाजपा
53 मल्हारा साध्वी राम सिया भारती कांग्रेस
दमोह 54 पथरिया लखन पटेल भाजपा
55 दमोह जयंत मलैया भाजपा
56 जबेरा धर्मेन्द्र सिंह लोधी भाजपा
57 हटा (अजा) श्रीमती उमा खटीक भाजपा
पन्ना 58 पवई प्रह्लाद लोधी भाजपा
59 गुनौर (अजा) राजेश कुमार वर्मा भाजपा
60 पन्ना ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा
सतना 61 चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार भाजपा
62 रैगांव (अजा) श्रीमती प्रतिमा बागरी भाजपा
63 सतना सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा कांग्रेस
64 नागोद नागेन्द्र सिंह भाजपा
65 मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी भाजपा
66 अमरपाटन राजेन्द्र कुमार सिंह कांग्रेस
67 रामपुर-बघेलान विक्रम सिंह भाजपा
रीवा 68 सिरमौर दिव्यराज सिंह भाजपा
69 सेमरिया अभय मिश्रा कांग्रेस
70 त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी भाजपा
मऊगंज 71 मऊगंज प्रदीप पटेल भाजपा
72 देवतालाब गिरीश गौतम भाजपा
रीवा 73 मनगवां (अजा) नरेन्द्र प्रजापति भाजपा
74 रीवा राजेंद्र शुक्ला भाजपा
75 गुढ़ नागेन्द्र सिंह भाजपा
सीधी 76 चुरहट अजय सिंह राहुल कांग्रेस
77 सीधी श्रीमती रीती पाठक भाजपा
78 सिहावल विश्वामित्र पाठक भाजपा
सिंगरौली 79 चितरंगी (अजजा) श्रीमती राधा सिंह भाजपा
80 सिंगरौली रामनिवास शाह भाजपा
81 देवसर (अजा) राजेन्द्र मेश्राम भाजपा
सीधी 82 धौहनी (अजजा) कुंवर सिंह टेकाम भाजपा
शहडोल 83 ब्यौहारी (अजजा) शरद जुगलाल कोल भाजपा
84 जयसिंहनगर (अजजा) मनीषा सिंह भाजपा
85 जैतपुर (अजजा) जयसिंह मरावी भाजपा
अनूपपुर 86 कोतमा दिलीप जैसवाल भाजपा
87 अनूपपुर (अजजा) बिसाहूलाल सिंह भाजपा
88 पुष्पराजगढ़ (अजजा) फुन्देलाल सिंह मार्को कांग्रेस
उमरिया 89 बांधवगढ़ (अजजा) शिवनारायण सिंह भाजपा
90 मानपुर (अजजा) कु. मीना सिंह मांडवे भाजपा
कटनी 91 बड़वारा (अजजा) धीरेंद्र सिंह भाजपा
92 विजयराघवगढ़ संजय सत्येन्द्र पाठक भाजपा
93 मुड़वारा संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल भाजपा
94 बहोरीबंद प्रणय प्रभात पाण्डे भाजपा
जबलपुर 95 पाटन अजय विश्नोई भाजपा 113223 54.21 नीलेश अवस्थी कांग्रेस 82968 39.72 30255
96 बरगी नीरज सिंह लोधी भाजपा 109506 55.36 संजय यादव कांग्रेस 69549 35.16 39957
97 जबलपुर पूर्व (अजा) लखन घनघोरिया कांग्रेस 95673 55.35 अंचल सोनकर भाजपा 67932 39.3 27741
98 जबलपुर उत्तर अभिलाष पाण्डे भाजपा 88419 56.09 विनय सक्सेना कांग्रेस 65764 41.72 22655
99 जबलपुर कैंट अशोक रोहाणी भाजपा 76966 59.6 अभिषेक चौकसे चिंटू कांग्रेस 46921 36.34 30045
100 जबलपुर पश्चिम राकेश सिंह भाजपा 96268 57.82 तरुण भनोट कांग्रेस 66134 39.72 30134
101 पनागर सुशील कुमार तिवारी भाजपा 119071 57.33 राजेश पटेल कांग्रेस 78530 37.81 40541
102 सिहोरा (अजजा) संतोष वरकड़े भाजपा 101777 56.07 एकता ठाकुर कांग्रेस 59005 32.51 42772
डिंडौरी 103 शहपुरा (अजजा) ओमप्रकाश धुर्वे भाजपा 84844 38.23 भूपेन्द्र मरावी कांग्रेस 79227 35.7 5617
104 डिंडौरी (अजजा) ओमकार सिंह मरकाम कांग्रेस 93946 45.11 पंकज सिंह टेकाम भाजपा 81681 39.22 12265
मण्डला 105 बिछिया (अजजा) नारायण सिंह पट्टा कांग्रेस 89222 41.68 डॉ.विजय आनंद मरावी भाजपा 78157 36.51 11065
106 निवास (अजजा) चैन सिंह वरकड़े कांग्रेस 99644 45.73 फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा 89921 41.27 9723
107 मण्डला (अजजा) श्रीमती संपतिया उइके भाजपा 113135 50.84 डॉ.अशोक मर्सकोले कांग्रेस 97188 43.67 15947
बालाघाट 108 बैहर (अजजा) संजय उइके कांग्रेस
109 लांजी राजकुमार कर्राये भाजपा
110 परसवाड़ा मधु भगत कांग्रेस
111 बालाघाट अनुभा मुंजारे कांग्रेस
112 वारासिवनी प्रदीप अमृतलाल जायसवाल भाजपा
113 कटंगी गौरव पारधी भाजपा
सिवनी 114 बरघाट (अजजा) कमल मर्सकोले भाजपा
115 सिवनी दिनेश मुनमुन राय भाजपा
116 केवलारी रजनीश सिंह कांग्रेस
117 लखनादौन (अजजा) योगेन्द्र सिंह कांग्रेस
नरसिंहपुर 118 गोटेगांव (अजा) महेंद्र नागेश भाजपा
119 नरसिंहपुर प्रहलाद सिंह पटेल भाजपा
120 तेंदूखेड़ा विश्वनाथ सिंह भाजपा
121 गाडरवारा उदय प्रताप सिंह भाजपा
छिंदवाड़ा 122 जुन्नारदेव (अजजा) सुनील उइके कांग्रेस
123 अमरवाड़ा (अजजा) कमलेश प्रताप शाह कांग्रेस
124 चौरई चौधरी सुजीत मेर सिंह कांग्रेस
125 सौसर विजय रेवनाथ चौरे कांग्रेस
126 छिंदवाड़ा कमल नाथ कांग्रेस
127 परासिया (अजा) सोहनलाल बाल्मीक कांग्रेस
128 पांढुर्णा (अजजा) निलेश पुसाराम उइके कांग्रेस
बैतूल 129 मुलताई चंद्रशेखर देशमुख भाजपा
130 आमला (अजा) डॉ. योगेश पंडाग्रे भाजपा
131 बेतूल हेमंत विजय खंडेलवाल भाजपा
132 घोड़ाडोंगरी (अजजा) श्रीमती गंगा बाई उइके भाजपा
133 भैंसदेही (अजजा) महेंद्र सिंह चौहान भाजपा
हरदा 134 टिमरनी (अजजा) संजय शाह भाजपा
135 हरदा राम किशोर डोंगे कांग्रेस
होशंगाबाद 136 सिवनी-मालवा प्रेमशंकर कुंजीलाल वर्मा भाजपा
137 होशंगाबाद सीतासरन शर्मा भाजपा
138 सोहागपुर विजयपाल सिंह भाजपा
139 पिपरिया (अजा) ठाकुर दस नागवंशी भाजपा
रायसेन 140 उदयपुरा नरेन्द्र शिवाजी पटेल भाजपा
141 भोजपुर सुरेन्द्र पटवा भाजपा
142 सांची (अजा) डॉ. प्रभुराम चौधरी भाजपा
143 सिलवानी देवेन्द्र सिंह पटेल कांग्रेस
विदिशा 144 विदिशा मुकेश टण्डन भाजपा
145 बासौदा हरिसिंह रघुवंशी भाजपा
146 कुरवाई (अजा) हरिसिंह सप्रे भाजपा
147 सिरोंज उमाकांत शर्मा भाजपा
148 शमशाबाद सूर्य प्रकाश मीणा भाजपा
भोपाल 149 बैरसिया (अजा) विष्णु खत्री भाजपा
150 भोपाल उत्तर आरिफ़ अक़ील कांग्रेस
151 नरेला विश्वास सारंग भाजपा
152 भोपाल दक्षिण-पश्चिम भगवान दास सबनानी भाजपा
153 भोपाल मध्य आरिफ़ मसूद कांग्रेस
154 गोविंदपुरा कृष्णा गौर भाजपा
155 हुजूर रामेश्वर शर्मा भाजपा
सीहोर 156 बुधनी शिवराज सिंह चौहान भाजपा
157 आष्टा (अजा) गोपाल सिंह भाजपा
158 इछावर करण सिंह वर्मा भाजपा
159 सीहोर सुदेश राय भाजपा
राजगढ़ 160 नरसिंहगढ़ मोहन शर्मा भाजपा
161 ब्यावरा नारायण सिंह पवार भाजपा
162 राजगढ़ अमर सिंह यादव भाजपा
163 खिलचीपुर हजारी लाल दांगी भाजपा
164 सारंगपुर (अजा) गौतम टेटवाल भाजपा
शाजापुर 165 सुसनेर भेरू सिंह बापू कांग्रेस
166 आगर (अजा) मधु गहलोत भाजपा
167 शाजापुर अरुण भीमावत भाजपा
168 शुजालपुर इन्दर सिंह परमार भाजपा
169 कालापीपल घनश्याम चंद्रवंशी भाजपा
देवास 170 सोनकच्छ (अजा) राजेश सोनकर भाजपा
171 देवास गायत्री राजे पवार भाजपा
172 हाटपिपल्या मनोज चौधरी भाजपा
173 खातेगांव आशीष गोविन्द शर्मा भाजपा
174 बागली (अजजा) मुरली भंवरा भाजपा
खंडवा 175 मांधाता नारायण पटेल भाजपा
176 हरसूद (अजजा) डॉ. कुंवर विजय शाह भाजपा
177 खंडवा (अजा) श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे भाजपा
178 पंधाना (अजजा) श्रीमती छाया मोरे भाजपा
बुरहानपुर 179 नेपानगर (अजजा) मंजू राजेन्द्र दादू भाजपा
180 बुरहानपुर अर्चना चिटनीस भाजपा
खरगोन 181 भीकनगांव (अजजा) झूमा ध्यानसिंह सोलंकी कांग्रेस
182 बड़वाह सचिन बिरला भाजपा
183 महेश्वर (अजा) राजकुमार मेव भाजपा
184 कसरावद सचिन सुभाष यादव कांग्रेस
185 खरगोन बालकृष्ण पाटीदार भाजपा
186 भगवानपुरा (अजजा) केदार चिड़ाभाई डावर कांग्रेस
बड़वानी 187 सेंधवा (अजजा) मोंटू सोलंकी कांग्रेस
188 राजपुर (अजजा) बाला बच्चन कांग्रेस
189 पानसेमल (अजजा) श्याम बर्डे भाजपा
190 बड़वानी (अजजा) राजन मंडलोई कांग्रेस
अलीराजपुर 191 अलीराजपुर (अजजा) नागर सिंह चौहान भाजपा
192 जोबट (अजजा) सेना पटेल कांग्रेस
झाबुआ 193 झाबुआ (अजजा) विक्रान्त भूरिया कांग्रेस
194 थांदला (अजजा) वीरसिंह भूरिया कांग्रेस
195 पेटलावद (अजजा) निर्मला भूरिया भाजपा
धार 196 सरदारपुर (अजजा) प्रताप ग्रेवाल कांग्रेस
197 गंधवानी (अजजा) उमंग सिंघार कांग्रेस
198 कुक्षी (अजजा) सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल कांग्रेस
199 मनावर (अजजा) डॉ. हिरालाल अलावा कांग्रेस
200 धरमपुरी (अजजा) कालू सिंह ठाकुर भाजपा
201 धार नीना विक्रम वर्मा भाजपा
202 बदनावर भवरसिंह शेखावत कांग्रेस
इंदौर 203 देपालपुर मनोज पटेल भाजपा
204 इन्दौर-1 कैलाश विजयवर्गीय भाजपा
205 इन्दौर-2 रमेश मेंदोला भाजपा
206 इन्दौर-3 राकेश गोलू शुक्ला भाजपा
207 इन्दौर-4 मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ भाजपा
208 इन्दौर-5 महेन्द्र हार्डिया भाजपा
209 डॉ॰ अंबेडकर नगर-महू सुश्री उषा ठाकुर भाजपा
210 राऊ मधु वर्मा भाजपा
211 सांवेर (अजा) तुलसीराम सिलावट भाजपा
उज्जैन 212 नागदा-खाचरौद डॉ. तेजबहादुर सिंह भाजपा
213 महिदपुर दिनेश जैन कांग्रेस
214 तराना (अजा) महेश परमार कांग्रेस
215 घट्टिया (अजा) सतीश मालवीय भाजपा
216 उज्जैन उत्तर अनिल कालूहेड़ा भाजपा
217 उज्जैन दक्षिण डॉ. मोहन यादव भाजपा
218 बड़नगर जितेन्द पंड्या भाजपा
रतलाम 219 रतलाम ग्रामीण (अजजा) मथुरालाल डावर भाजपा
220 रतलाम नगर चैतन्य कुमार काश्यप भाजपा
221 सैलाना (अजजा) कमलेश्वर डोडियार भाआपा
222 जावरा डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय भाजपा
223 आलोट (अजा) चिंतामणि मालवीय भाजपा
मंदसौर 224 मंदसौर विपिन जैन कांग्रेस
225 मल्हारगढ़ (अजा) जगदीश देवड़ा भाजपा
226 सुवासरा हरदीप सिंह डंग भाजपा
227 गरोठ चन्दरसिंह सिसोदिया भाजपा
नीमच 228 मनासा अनिरुद्ध मारू भाजपा
229 नीमच दिलीप सिंह परिहार भाजपा
230 जावद ओमप्रकाश सखलेचा भाजपा

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. मध्य प्रदेश चुनाव की तारीखों का हुआ एलान ABP Live, 9 अक्टूबर 2023
  2. 17 दिन के सियासी ड्रामे के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ का इस्तीफा, अपनी उपलब्धियों पर 16 बार कहा- भाजपा को यह रास नहीं आया दैनिक भास्कर, भोपाल, 20 मार्च 2020 bhaskar.com
  3. 5 राज्यों की चुनावी तारीखें : MP में 17, राजस्थान में 23, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान, नतीजे 3 दिसंबर को NDTV India, 9 अक्टूबर 2023 ndtv.in
  4. मध्य प्रदेश विधानसभा साधारण निर्वाचन, 2023 भारत निर्वाचन आयोग आधिकारिक वेबसाइट, 9 अक्तूबर 2023, eci.gov.in
  5. "मध्य प्रदेश चुनाब : बैहर में सबसे अधिक 80.38 फीसदी मतदान, 2,533 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद". प्रभात खबर. 17 नवंबर 2023. अभिगमन तिथि 28 नवंबर 2023.
  6. "EC provides facility to voters above 80 years of age & Divyanga to vote from home". News On AIR - News Services Division. 13 November 2023. अभिगमन तिथि 13 November 2023.
  7. Ayub, Jamal (8 November 2023). "Vote From Home: Madhya Pradesh Polling Stations Come To The Doorstep For Elderly & Disabled". The Times of India. अभिगमन तिथि 13 November 2023.
  8. MP में बीजेपी ने जारी की 39 प्रत्याशियों की सूची:कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर ऐलान; पिछली बार हारे 14 चेहरों को मौका, 12 नए चेहरे दैनिक भास्कर, 17 अगस्त 2023 भोपाल bhaskar.com
  9. अमित शाह ने शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया प्रभात खबर भोपाल 20 अगस्त 2023
  10. MP में बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी:39 नामों का ऐलान; 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट; इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय प्रत्याशी दैनिक भास्कर, भोपाल, 25 सितंबर 2023 bhaskar.com
  11. MP विधानसभा चुनाव के लिए BJP की तीसरी सूची जारी, सिंगल प्रत्याशी का नाम घोषित Zee न्यूज़ हिन्दी, 26 सितंबर 2023 zeenews.india.com
  12. 3 राज्यों में 162 भाजपा प्रत्याशियों का ऐलान:राजस्थान के 41 नामों में 7, छत्तीसगढ़ के 64 में 3 सांसद; मध्य प्रदेश के 57 उम्मीदवार तय दैनिक भास्कर, 9 अक्टूबर 2023 bhaskar.com
  13. MP Election 2023: BJP की पांचवीं सूची में 92 नाम, तीन मंत्रियों के टिकट काटे, 6 को फिर मौका अमर उजाला, 21 अक्टूबर 2023, www.amarujala.com
  14. BJP की अंतिम लिस्ट में गुना और विदिशा से घोषित हुए उम्मीदवार, जानें किनको मिला टिकट[मृत कड़ियाँ]MP Tak, 29 अक्टूबर 2023, mptak.in
  15. MP Election 2023: कांग्रेस की 144 उम्मीदवारों की सूची में 69 निवर्तमान विधायकों के नाम, कौन-कौन दिग्गज होंगे आमने-सामने ABP Live, 15 अक्टूबर 2023 abplive.com
  16. MP Congress Candidate List: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जारी की 88 उमीदवारों की दूसरी लिस्ट ABP Live, 19 अक्टूबर 2023 abplive.com
  17. MP Congress List: मध्य प्रदेश की इस एक सीट पर कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार ABP न्यूज़, 23 अक्टूबर 2023 abplive.com
  18. MP Congress Candidate List: कांग्रेस ने चार सीटों पर बदले प्रत्‍याशी, अब इन चेहरों पर खेला दांव नईदुनिया, 25 अक्टूबर 2023, naidunia.com
  19. मायावती का आकाश पहली बार ‘जमीन’ पर उतरा, मध्य प्रदेश में बसपा को किंगमेकर बनाने के लिए बहा रहे पसीनाtv9 भारतवर्ष, भोपाल, 10 अगस्त 2023
  20. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए फूंका बिगुल:कार्यकर्ता सम्मलेन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 25 सीट जीत कर मध्यप्रदेश में किंग मैकर बनने का किया दावादैनिक भास्कर मण्डला 4 सितंबर 2023 bhaskar.com
  21. बसपा की दूसरी सूची में 9 प्रत्याशियों की घोषणा; जबलपुर पूर्व से बालकिशन, सीहोर से कमलेश को टिकट दैनिक भास्कर, भोपाल, 28 सितंबर 2023 bhaskar.com
  22. MP में गोंगपा-बसपा में चुनावी गठबंधन, सीटों का बंटवारा:बहुजन समाज पार्टी 178 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 52 सीटों पर चुनाव लड़ेगी दैनिक भास्कर, भोपाल, 30 सितंबर 2023 bhaskar.com
  23. MP Election 2023: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची अमर उजाला, 17 अक्टूबर 2023 www.amarujala.com
  24. BSP की 13वीं सूची जारी: 15 नामों का किया ऐलान, 7 सीटों पर बदले प्रत्याशी, भिंड से विधायक संजीव कुशवाहा को दिया टिकट लल्लूराम, 26 अक्टूबर 2023, lalluram.com
  25. कौन हैं रानी अग्रवाल जिन्हें AAP ने बनाया मध्य प्रदेश का अध्यक्ष? ABP Live 24 मार्च 2023
  26. MP Elections: फ्री होगी बिजली, मुफ्त होगा इलाज... मध्य प्रदेश चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने दीं ये गारंटियां ABP Live 20 अगस्त 2023
  27. MP Elections 2023: बीजेपी और बसपा के बाद अब सपा ने भी खोले अपने पत्‍ते, इन सीटों पर किया उम्‍मीदवारों का एलान ABP Live 24 अगस्त 2023
  28. सपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की, सीधी जिले की धोहनी विश्वनाथ सिंह मरकाम को बनाया उम्मीदवार अमर उजाला भोपाल 26 अगस्त 2023
  29. Rewa News : लक्ष्मण तिवारी ने ली सपा की सदस्यता, मऊगंज से रह चुके हैं 2008 में विधायक, अब सिरमौर से होंगे प्रत्याशी दैनिक भास्कर लखनऊ 28 अगस्त 2023 bhaskar.com
  30. MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए AAP ने किया 29 उम्मीदवारों का एलान, इन नेताओं को मिला मौका जागरण, 2 अक्टूबर 2023
  31. मध्य प्रदेश चुनाव के लिए सपा ने जारी की 22 कैंडिडेट की लिस्ट आजतक 18 अक्टूबर 2023 aajtak.in
  32. MP Chunav 2023: सपा ने CM शिवराज के खिलाफ किया प्रत्याशी का ऐलान, 5वीं लिस्ट में बदले इतने उम्मीदवार ZEE न्यूज़ हिंदी, 28 अक्टूबर 2023, zeenews.india.com
  33. जन आशीर्वाद यात्रा: चित्रकूट पहुंचे जेपी नड्डा ने किस बात पर कर डाली CM शिवराज की तारीफMP TAK चित्रकूट 3 सितंबर 2023
  34. नीमच में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव के बाद हंगामा, कांग्रेस पर लगाया आरोपआजतक नीमच 4 सितंबर 2023 aajtak.in
  35. Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: एमपी के मंडला दौरे पर अमित शाह, पार्टी के 'जन आशीर्वाद यात्रा' को दिखाया हरी झंडीदैनिक भास्कर, भोपाल/मण्डला, 5 सितंबर 2023 bhaskarhindi.com
  36. MP Politics: शाह ने रवाना की मंडला-श्योपुर जन आशीर्वाद यात्रा, बोले- शिवराज ने बीमारू राज्य को बेमिसाल बनायाअमर उजाला मण्डला/श्योपुर 5 सितंबर 2023 amarujala.com
  37. नितिन गडकरी बोले- अभी विकास का ट्रेलर, सही फिल्म बाकी: ​​​​​​​खंडवा में कहा- शिवराज ने MP को विकास का पावर स्टेशन बनाया; जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना कियादैनिक भास्कर, खंडवा, 6 सितंबर 2023 bhaskar.com
  38. केजरीवाल बोले- MP से कांग्रेस-BJP को उखाड़ फेंको:कहा- I.N.D.I.A. से BJP बौखलाई, इन्हें सत्ता प्यारी, ये देश बेच देंगे; जनता को दी 10 गारंटी दैनिक भास्कर, रीवा, 18 सितंबर 2023 bhaskar.com
  39. कांग्रेस नेताओं ने गिनाए भाजपा सरकार के घोटाले:7 अलग-अलग जगहों से शुरू की जन आक्रोश यात्रा; अरुण यादव बोले- माफी यात्रा निकाले शिवराज दैनिक भास्कर, 19 सितंबर 2023 bhaskar.com
  40. MP Election 2023: 'कांग्रेस को वोट मत देना सावधान रहना...', मध्य प्रदेश में अखिलेश यादव ने जनता से की अपील ABP Live, टीकमगढ़, 5 नवंबर 2023, abplive.com
  41. MP में बसपा ने घोषित किए 7 प्रत्याशी:रिटायर्ड DSP, तहसीलदार और पूर्व मंत्री के भाई को बनाया उम्मीदवार; पहली सूची में रामबाई का नाम नहीं दैनिक भास्कर भोपाल 10 अगस्त 2023
  42. MP BJP 1st List: भाजपा की पहली लिस्ट में सिंधिया खेमे को झटका, यहां पढ़िये हर एक सीट का एनालिसिस अमर उजाला 17 अगस्त 2023
  43. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए AAP ने जारी की कैंडिडेट की पहली लिस्ट, जानें- कौन कहां से लड़ेगा इलेक्शन आजतक भोपाल/रायपुर, 8 सितंबर 2023 aajtak.in
  44. MP BJP Candidates List: बीजेपी ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे नरेंद्र सिंह तोमर ABP Live, 26 सितंबर 2023 abplive.com
  45. बसपा ने जारी की दूसरी सूची, इन 9 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, अब होगा कड़ा मुकाबला MP TAK, भोपाल, 28 सितंबर 2023 mptak.in
  46. MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट, अभिनेत्री चाहत पांडे को यहां से दिया टिकट ABP Live, 2 अक्टूबर 2023 abplive.com
  47. MP BJP Candidate List 2023: एमपी विधानसभा चुनाव के लिए BJP की चौथी लिस्ट जारी, सीएम शिवराज इस सीट से लड़ेंगे चुनाव ABP Live, 9 अक्टूबर 2023 abplive.com
  48. MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची ABP Live, 14 अक्टूबर 2023 abplive.com
  49. MP Congress Candidate List: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जारी की 144 उमीदवारों की पहली लिस्ट ABP Live, 15 अक्टूबर 2023 abplive.com