समाजवादी पार्टी
| समाजवादी पार्टी | |
|---|---|
| मंत्री |
राम गोपाल यादव आज़म खान शिवपाल सिंह यादव इंद्रजीत सरोज रवि प्रकाश वर्मा लालजी वर्मा हरेंद्र मलिक बलराम यादव |
| स्थापित | ४ अक्टूबर १९९२ |
| मुख्यालय |
18 कोपरनिकस लेन, नई दिल्ली 19,विक्रमादित्य मार्ग,लखनऊ |
| विचारधारा | समाजवाद |
| राजनीतिक स्थिति | मध्य, मध्य-वाम |
| वेबसाइट | |
| समाजवादी पार्टी | |
समाजवादी पार्टी भारत का एक प्रमुख राजनैतिक दल है। यह भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। यह ४ अक्टूबर १९९२ को स्थापित किया गया था। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वर्तमान में इस दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
इतिहास
[संपादित करें]विचार धारा
[संपादित करें]पार्टी की विचारधारा समाजवादी के साथ मुस्लिम यादव वोटबैंक पर टिकी रही है। जिसे MY फेक्टर कहा गया।[1] मुलायम सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा था कि साल 1990 में अपने मुख्यमंत्रित्व काल में कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं, उसमें 28 लोग मारे गए. अगर हम मस्जिद नहीं बचाते तो, उस दौर के कई मुस्लिम नौजवानों ने हथियार उठा लिए थे. मुलायम ने कहा कि इसके बावजूद अगले चुनाव में पार्टी को 105 सीटें मिलीं और सरकार बनाई।[2]
नेतृत्व
[संपादित करें]- राष्ट्रीय अध्यक्ष- अखिलेश यादव
राज्यसभा
[संपादित करें]| राज्य | सांसद | नियुक्ति तिथि | निवृत्ति तिथि | टीप |
|---|---|---|---|---|
| उत्तर प्रदेश | जावेद अली खान | ५ जुलाई २०२२ | ४ जुलाई २०२८ | द्वितीय कार्यकाल |
| राम गोपाल यादव | २६ नवंबर २०१४ | २५ नवंबर २०२६ | निरंतर द्वितीय कार्यकाल | |
| जया बच्चन | ३ अप्रैल २०१२ | २ अप्रैल २०२४ | निरंतर द्वितीय कार्यकाल | |
| रेवती रमण सिंह | ५ जुलाई २०१६ | ४ जुलाई २०२२ | ||
| विशम्भर प्रसाद निषाद | ५ जुलाई २०१६ | ४ जुलाई २०२२ | ||
| सुखराम सिंह यादव | ५ जुलाई २०१६ | ४ जुलाई २०२२ | ||
| रवि प्रकाश वर्मा | २६ नवंबर २०१४ | २५ नवंबर २०२० | ||
| चंद्रपाल सिंह यादव | २६ नवंबर २०१४ | २५ नवंबर २०२० | ||
सत्रहवीं लोकसभा
[संपादित करें]| राज्य | निर्वाचन क्षेत्र | निर्वाचित सांसद | टीप | |
|---|---|---|---|---|
| उत्तर प्रदेश | मैनपुरी | मुलायम सिंह यादव | १० अक्टूबर २०२२ को निधन | [3] |
| डिंपल यादव | ८ दिसंबर २०२२ को निर्वाचित | |||
| आज़मगढ़ | अखिलेश यादव | २२ मार्च २०२२ को पदत्याग | ||
| मुरादाबाद | डॉ.एस.टी.हसन | |||
| रामपुर | मोहम्मद आज़म ख़ान | २२ मार्च २०२२ को पदत्याग | ||
| संभल | डॉ.शफ़ीकुर रहमान बर्क़ | |||
महाराष्ट्र विधानसभा
[संपादित करें]| विधानसभा | चुनाव वर्ष | निर्वाचन क्षेत्र | निर्वाचित विधायक | टीप |
|---|---|---|---|---|
| बारहवीं विधानसभा | २००९ | नवापुर | शरद गावित | |
| मानखुर्द शिवाजीनगर | अबू आज़मी | |||
| भिवंडी पूर्व | अबू आज़मी | पदत्याग | ||
| भिवंडी पश्चिम | अब्दुल राशिद ताहिर | |||
| तेरहवीं विधानसभा | २०१४ | मानखुर्द शिवाजीनगर | अबू आज़मी | |
| चौदहवीं विधानसभा | २०१९ | मानखुर्द शिवाजीनगर | अबू आज़मी | |
| भिवंडी पूर्व | रईस शेख़ | |||
अन्य विधायक
[संपादित करें]| क्रम | राज्य | विधानसभा | निर्वाचन क्षेत्र | निर्वाचित विधायक |
|---|---|---|---|---|
| 1 | मध्य प्रदेश | पंद्रहवीं | बिजावर | राजेश कुमार शुक्ला |
| 2 | गुजरात | पंद्रहवीं | कुटियाना | कंधलभाई जडेजा |
चुनावी राजनीति
[संपादित करें]उत्तर प्रदेश
[संपादित करें]लोकसभा चुनाव 2009 - चौथा मोर्चा
[संपादित करें]लोकसभा चुनाव 2009 में तत्कालीन सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ उत्तर प्रदेश एवं बिहार की सभी 120 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए ऐतिहासिक गठबन्धन करते हुए चौथा मोर्चा बनाने का प्रयास किया। उस समय इस मोर्चे के पास लोकसभा में 64 सांसदों की संख्या थी। इस गठबन्धन के तहत उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर सपा एवं बिहार की 40 सीटों में से 28 पर राजद तथा शेष 12 सीटों पर लोजपा ने उम्मीदवार उतारे। आशा के विपरीत यह मोर्चा अपेक्षाकृत प्रदर्शन करने में विफल रहा तथा 120 में से केवल 28 पर ही जीत सका। लोक जनशक्ति पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।
| क्रम | दल | सीटें लड़ीं | जीतीं | +/- | |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | समाजवादी पार्टी | 80 | 24 | ||
| 2 | राष्ट्रीय जनता दल | 28 | 4 | ||
| 3 | लोक जनशक्ति पार्टी | 12 | 0 | ||
| कुल | चौथा मोर्चा | 120 | 28 | ||
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012
[संपादित करें]उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017
[संपादित करें]लोकसभा चुनाव 2019 - महागठबंधन
[संपादित करें]
लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में भाजपा को परास्त करने के उद्देश्य से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अप्रत्याशित रूप से अपने चिरप्रतिद्वंद्वी बसपा प्रमुख मायावती के साथ ऐतिहासिक रूप से गठबंधन करके सबको चौंका दिया। बाद में अजीत सिंह नीत राष्ट्रीय लोक दल के साथ आ जाने पर सबके द्वारा इसे महागठबंधन का नाम दिया गया। इस गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा ने 38, सपा ने 37 तथा रालोद ने 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया एवं दो सीटें (रायबरेली व अमेठी) सर्वसम्मति से कांग्रेस के लिए छोड़ दी गईं।आशा के विपरीत यह ऐतिहासिक गठबंधन यूपी में भाजपा को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा सका तथा केवल 15 सीटों पर ही सिमट कर रह गया जिसमें बसपा को 10 व सपा को 5 सीटों पर संतोष करना पड़ा, रालोद का खाता भी नहीं खुला। चुनावों के बाद सुश्री मायावती ने यह गठबंधन भी भंग कर दिया।
| क्रम | दल | सीटें लड़ीं | जीतीं | +/- | |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | समाजवादी पार्टी | 37 | 5 | ||
| 2 | बहुजन समाज पार्टी | 38 | 10 | ||
| 3 | राष्ट्रीय लोक दल | 3 | 0 | ||
| कुल | महागठबंधन | 78 | 15 | ||
चुनाव प्रदर्शन
[संपादित करें]उत्तर प्रदेश विधानसभा
[संपादित करें]| विधानसभा | चुनाव वर्ष | सीटें | प्राप्त मत | संदर्भ | ||
|---|---|---|---|---|---|---|
| लड़ीं | जीतीं | संख्या | % | |||
| १२वीं विधानसभा | 1993 | 256 | 109 | 89,63,697 | 17.94 | |
| १३वीं विधानसभा | 1996 | 281 | 110 | 1,20,85,226 | 21.80 | |
| १४वीं विधानसभा | 2002 | 390 | 143 | 1,36,12,509 | 25.37 | |
| १५वीं विधानसभा | 2007 | 393 | 97 | 1,32,67,674 | 25.43 | |
| १६वीं विधानसभा | 2012 | 401 | 224 | 2,21,07,241 | 29.15 | |
| १७वीं विधानसभा | 2017 | 311 | 47 | 1,89,23,689 | 21.82 | |
| १८वीं विधानसभा | 2022 | 347 | 111 | 2,95,43,934 | 32.06 | |
लोकसभा
[संपादित करें]| लोकसभा | चुनाव वर्ष | सीटें | प्राप्त मत | राज्य (सीटें) | संदर्भ | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| लड़ीं | जीतीं | संख्या | % | |||||
| ग्यारहवीं लोक सभा | १९९६ | 111 | 16 | 3.3 | उत्तर प्रदेश (16) | |||
| बारहवीं लोक सभा | १९९८ | 166 | 19 | 4.9 | उत्तर प्रदेश (19) | |||
| तेरहवीं लोक सभा | १९९९ | 151 | 26 | 3.8 | उत्तर प्रदेश (26) |
|||
| चौदहवीं लोकसभा | २००४ | 237 | 36 | 4.3 | उत्तर प्रदेश (35) उत्तराखण्ड (1) |
|||
| पंद्रहवीं लोकसभा | २००९ | 193 | 23 | 3.4 | उत्तर प्रदेश (23) | |||
| सोलहवीं लोकसभा | २०१४ | 197 | 5 | 3.4 | उत्तर प्रदेश (5) | |||
| सत्रहवीं लोकसभा | २०१९ | 49 | 5 | 2.6 | उत्तर प्रदेश (5) | |||
| अठारहवीं लोकसभा | २०२४ | 63 | 37 | 4.58 | उत्तर प्रदेश (37) | |||
आशीष कुमार यादव "मुन्नू अहीर"
मध्य प्रदेश विधानसभा
[संपादित करें]| विधानसभा | चुनाव वर्ष | सीटें | प्राप्त मत | संदर्भ | ||
|---|---|---|---|---|---|---|
| लड़ीं | जीतीं | संख्या | % | |||
| ग्यारहवीं विधानसभा | 1998 | 228 | 4 | 4,19,626 | 1.58 | |
| बारहवीं विधानसभा | 2003 | 161 | 7 | 9,46,891 | 3.71 | |
| तेरहवीं विधानसभा | 2008 | 187 | 1 | 5,01,324 | 1.90 | |
| चौदहवीं विधानसभा | 2013 | 161 | 0 | 4,04,853 | 1.2 | |
| पंद्रहवीं विधानसभा | 2018 | 52 | 1 | 4,96,025 | 1.3 | |
| सोलहवीं विधानसभा | 2023 | 33 | 0 | 1,97,935 | 0.46 | |
महाराष्ट्र विधानसभा
[संपादित करें]| विधानसभा | चुनाव वर्ष | सीटें | प्राप्त मत | संदर्भ | ||
|---|---|---|---|---|---|---|
| लड़ीं | जीतीं | संख्या | % | |||
| नवीं विधानसभा | 1995 | 22 | 3 | 3,56,731 | 0.93 | |
| दशमी विधानसभा | 1999 | 15 | 2 | 2,27,640 | 0.7 | |
| ग्यारहवीं विधानसभा | 2004 | 95 | 0 | 4,71,425 | 1.13 | |
| बारहवीं विधानसभा | 2009 | 31 | 4 | 3,37,378 | 1.11 | |
| तेरहवीं विधानसभा | 2014 | 22 | 1 | 92,304 | 0.17 | |
| चौदहवीं विधानसभा | 2019 | 7 | 2 | 1,23,267 | 0.22 | |
मुख्यमंत्रियों की सूची
[संपादित करें]उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
[संपादित करें]| क्रम | मुख्यमंत्री | चित्र | कार्यकाल | पदावधि | विधानसभा | |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | मुलायम सिंह यादव | 4 दिसंबर 1993 | 3 जून 1995 | 1 वर्ष, 181 दिन | बारहवीं विधानसभा | |
| 2 | 29 अगस्त 2003 | 13 मई 2007 | 3 वर्ष, 257 दिन | चौदहवीं विधानसभा | ||
| 3 | अखिलेश यादव | 15 मार्च 2012 | 19 मार्च 2017 | 5 वर्ष, 4 दिन | सोलहवीं विधानसभा | |
केन्द्रीय मंत्री
[संपादित करें]- मुलायम सिंह यादव केंद्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार
- बेनी प्रसाद वर्मा केंद्रीय दूर संचार मंत्री भारत सरकार
- जनेश्वर मिश्र केंद्रीय जल संसाधन और रेल मंत्री भारत सरकार
- सलीम इक़बाल शेरवानी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार
- बलराम सिंह यादव पूर्व सांसद मैनपुरी,केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री भारत सरकार