सामग्री पर जाएँ

राष्ट्रीय जनता दल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
राष्ट्रीय जनता दल
संक्षेपाक्षर राजद
नेता

लालू प्रसाद यादव(पूर्व मुख्यमंत्री,बिहार)तेजस्वी यादव(पूर्व उपमुख्यमंत्री,बिहार)

तेज प्रताप यादव
नेता राज्यसभा मीसा भारती
गठन 5 जुलाई 1997 (28 वर्ष पूर्व) (1997-07-05)
मुख्यालय १३, वी पी हाउस, रफ़ी मार्ग, नई दिल्ली - ११०००१
गठबंधन महागठबंधन (बिहार)
लोकसभा मे सीटों की संख्या
05 / 543
राज्यसभा मे सीटों की संख्या
6 / 245
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या
25 / 243
बिहार विधानसभा
1 / 81
झारखण्ड विधानसभा
जालस्थल rjd.co.in
Election symbol
भारत की राजनीति
राजनैतिक दल
चुनाव

राष्ट्रीय जनता दल (संक्षेप में राजद;) बिहार की एक राजनीतिक पार्टी है, जिसके प्रमुख लालू यादव ( पूर्व बिहार मुख्यमंत्री ) हैं।

राजद के नेतृत्व पर बार-बार उच्च-प्रोफ़ाइल भ्रष्टाचार घोटालों के आरोप लगे हैं। इनमें सबसे कुख्यात चारा घोटाला है, जिसमें स्वयं लालू प्रसाद यादव दोषसिद्ध हैं। इसके अतिरिक्त रेलवे टेंडर रिश्वत कांड, ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला, 2017 में आयकर चोरी मामले, पटना ज़ू मिट्टी घोटाला, अवैध सम्पत्ति मामलों सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर लगे आरोपपत्र, और पार्टी के वंशज नेता तेजस्वी यादव पर भी दर्ज मुक़दमे शामिल हैं।[1][2][3]

साल 2008 में पूर्वोत्तर राज्यों में प्रदर्शन के आधार पर राजद को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिला।[4] किन्तु 30 जुलाई 2010 को इसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया।[5] वर्तमान में 25 विधायकों के साथ महागठबंधन का नेतृत्व करते हुए यह बिहार विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल है।

स्थापना एवं इतिहास

[संपादित करें]

नेतृत्व

[संपादित करें]

राज्यसभा

[संपादित करें]
क्रम राज्य सांसद नियुक्ति तिथि निवृत्ति तिथि
बिहार प्रेम चंद गुप्ता १० अप्रैल २०२० ९ अप्रैल २०२६
अमरेन्द्र धारी सिंह १० अप्रैल २०२० ९ अप्रैल २०२६
मनोज झा ३ अप्रैल २०१८ २ अप्रैल २०२४
अहमद अशफाक करीम ३ अप्रैल २०१८ २ अप्रैल २०२४
मीसा भारती ८ जुलाई २०१६ ७ जुलाई २०२२

अठारहवीं लोकसभा

[संपादित करें]
क्रम राज्य निर्वाचन क्षेत्र सांसद संदर्भ
बिहार पाटलिपुत्र मीसा भारती
बक्सर सुधाकर सिंह
जहानाबाद सुरेन्द्र प्रसाद यादव
औरंगाबाद अभय कुमार सिन्हा

सोलहवीं लोकसभा

[संपादित करें]
क्रम राज्य निर्वाचन क्षेत्र सांसद टीप संदर्भ
बिहार अररिया मो. तसलीमुद्दीन १७ सितंबर २०१७ को निधन [6]
सरफराज आलम १४ मार्च २०१८ को निर्वाचित
बांका जयप्रकाश नारायण यादव
भागलपुर शैलेश कुमार मण्डल
मधेपुरा राजेश रंजन (पप्पू यादव) ७ मई २०१५ को दल से निष्कासित [7]

मुख्यमंत्रियों की सूची

[संपादित करें]

बिहार के मुख्यमंत्री

[संपादित करें]
क्रम मुख्यमंत्री चित्र कार्यकाल पदावधि विधानसभा संदर्भ
लालू प्रसाद यादव १० मार्च १९९० २८ मार्च १९९५ 5 साल, 18 दिन दशमी विधानसभा
४ अप्रैल १९९५ २५ जुलाई १९९७ 2 साल, 112 दिन एकादशी विधानसभा
राबड़ी देवी २५ जुलाई १९९७ ११ फरवरी १९९९ 1 साल, 201 दिन
९ मार्च १९९९ २ मार्च २००० 359 दिन
११ मार्च २००० ६ मार्च २००५ 4 साल, 360 दिन बारहवीं विधानसभा

उपमुख्यमंत्री

[संपादित करें]
क्रम उपमुख्यमंत्री कार्यकाल पदावधि विधानसभा मुख्यमंत्री
तेजस्वी यादव २६ नवंबर २०१५ २६ जुलाई २०१७ 1 साल, 242 दिन सोलहवीं विधानसभा नीतीश कुमार
१० अगस्त २०२२ पदस्थ 3 साल, 167 दिन सत्रहवीं विधानसभा

केन्द्रीय मंत्री

[संपादित करें]

चुनावी प्रदर्शन

[संपादित करें]

चुनावी राजनीति

[संपादित करें]

बिहार विधानसभा चुनाव २०२०

[संपादित करें]

बिहार विधानसभा चुनाव, 2020 में राजद ने कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ मिलकर महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा। संपूर्ण महागठबंधन ने कुल मिलाकर २४३ मेंं से ११० सीटों पर जीत हासिल की, किंतु बहुमत के लिए आवश्यक १२२ का आंकड़ा राजद गठबंधन पूरा नहीं कर सका। इन चुनावों में राजद बिहार विधानसभा में ७५ विधायकों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर आयी।

क्रम दल लड़ीं जीतीं +/-
राष्ट्रीय जनता दल १४४ ७५ कमी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ७० १९ कमी
भाकपा (मा-ले) लिबरेशन १९ १२ वृद्धि
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी वृद्धि
भाकपा (मार्क्सवादी) वृद्धि
कुल महागठबंधन २४३ ११० Steady

लोकसभा चुनाव २०१९

[संपादित करें]

लोकसभा चुनाव २०१९ में राजद ने बिहार में कांग्रेस, रालोसपा आदि दलों के साथ मिलकर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा किंतु दुर्भाग्यवश एक भी स्थान पर जीत दर्ज नहीं कर सकी। राजद के चुनावी इतिहास में यह पहली बार हुआ कि लोकसभा में पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी। संपूर्ण गठबंधन मिलकर केवल एक किशनगंज सीट पर ही जीत सुनिश्चित कर सका जो कांग्रेस पार्टी के खाते में गई।

बिहार विधानसभा चुनाव २०१५

[संपादित करें]

बिहार विधानसभा चुनाव २०१५ में राजद ने अपने चिरप्रतिद्वंद्वी जदयू के साथ मिलकर ऐतिहासिक रूप से गठबंधन किया। इसमें राजद, जदयू एवं कांग्रेस के रूप में तीन बड़े दल शामिल होने के कारण इसे महागठबंधन का नाम दिया गया। इन चुनावों में महागठबंधन को ऐतिहासिक सफलता मिली तथा पूरे गठबंधन को २४३ में से १७८ सीटों पर जीत मिली।

क्रम दल सीटें लड़ीं सीटें जीतीं
राष्ट्रीय जनता दल १०१ ८०
जनता दल (यूनाइटेड) १०१ ७१
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ४१ २७
कुल महागठबंधन २४३ १७८

चुनाव पश्चात राज्य में महागठबंधन नीत सरकार बनी जिसमें जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की शपथ ली, साथ ही राजद के तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने।[8]

लोकसभा चुनाव २०१४

[संपादित करें]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Desk, India Today News (2023-02-27). "What is IRCTC scam in which Lalu Yadav, Rabri Devi have been summoned by Delhi court?". India Today (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-08-18. {{cite web}}: |last= has generic name (help)
  2. Vardhan, Anand (2020-11-21). "It's dishonest to deny the realities of Lalu's misrule and lawlessness. Here's why". Newslaundry (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-08-18.
  3. PTI (2025-06-04). "Land-for-jobs case: Railway Ministry exerted excessive pressure to clear applications, claims CBI". The Hindu (Indian English भाषा में). आईएसएसएन 0971-751X. अभिगमन तिथि: 2025-08-18.
  4. "RJD gets 'national' tag - India - The Times of India". timesofindia.indiatimes.com. अभिगमन तिथि: 2025-08-18.
  5. "RJD derecognised as national party". The Hindu (Indian English भाषा में). 2010-07-29. आईएसएसएन 0971-751X. अभिगमन तिथि: 2025-08-18.
  6. RJD सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद तस्लीमुद्दीन का अपोलो अस्पताल में निधन(वीडियो) इंडिया टीवी
  7. सांसद पप्‍पू यादव 6 साल के लिए आरजेडी से निष्‍कासित ज़ी न्यूज़ हिन्दी 7 मई 2015 पटना
  8. तेजस्वी ने संभाला डिप्टी सीएम का पद

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]