जावेद अली खान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जावेद अली खान

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2022

पद बहाल
2014–2020

जन्म 31 अक्टूबर 1962 (1962-10-31) (आयु 61)
तत्कालीन मुरादाबाद अब सम्भल, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी
जीवन संगी असीमा किश्वर
शैक्षिक सम्बद्धता जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली
रुहेलखंड विश्विद्यालय,बरेली
उस्मानिया विश्विद्यालय हैदराबाद
धर्म इस्लाम

जावेद अली खान समाजवादी पार्टी के राजनेता हैं जो भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य हैं। [1][2]

व्यक्तिगत जीवन और शिक्षा[संपादित करें]

खान का जन्म 31 अक्टूबर,1962 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मिर्ज़ापुर नसरुल्लापुर संभल में हुआ था,इनके पिता का नाम अशफ़ाक़ अली खान और माँ का नाम मुश्ताक बेगम है। खान की प्रारंभिक शिक्षा बहजोई (संभल) में हुई। उच्च शिक्षा के लिए वह अपने पिता के साथ दिल्ली गए जहाँ उनके पिता सरकारी सेवा में सेवारत थे। दिल्ली से जामिया इस्लामिया में प्रवेश लेकर सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया ततपश्चात रुहेलखंड विश्विद्यालय बरेली से स्नातक किया और हैदराबाद की उस्मानिया विश्विद्यालय से पत्राचार माध्यम से परास्नातक किया। वर्ष 1995 में इनका विवाह असीमा किश्वर से हुआ।[3]

राजनीतिक जीवन[संपादित करें]

खान छात्र जीवन मे ही राजनीति में सक्रिय हो गए और जामिया में पढ़ाई के दौरान वह वामपंथी छात्र संगठन एआईएसएफ (आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन) से जुड़ गए और शैक्षिक वर्ष 1984-85 में जामिया छात्र संघ के महासचिव निर्वाचित हुए। वह 1993-94 के दौरान वामपंथी छात्र संगठन आल इंडिया यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष भी रहे और छात्र राजनीति से आगे बढ़ कर 1994 में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए तब से लगातार पार्टी और संगठन के लिए साधारण कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया 1999 में जब समाजवादी पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने संभल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र चुनाव लड़ा तो खान ने उनके चुनाव प्रचार में बहुत अहम भूमिका निभाई और मुलायम सिंह के करीबी लोगों में शामिल हो गए, वर्ष 2006 में खान को समाजवादी पार्टी की मुरादाबाद इकाई का जिला अध्यक्ष बनाया गया[4] और अगले वर्ष 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्हें ठाकुरद्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़वाया जहाँ उन्हें नजदीक मुकाबले में पराजय का सामना करना पड़ा, वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में खान को संभल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया लेकिन नामांकन के पहले उनका टिकट काट कर पार्टी द्वारा निवर्तमान सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया, टिकट कटने के बावजूद खान ने पार्टी के प्रति निष्ठा कायम रखते हुए पार्टी के पक्ष में काम किया और वर्ष 2014 में ही समाजवादी पार्टी ने उन्हें संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए पार्टी का प्रत्याशी बनाया और 2020 तक राज्य सभा के सदस्य रहे फिर वर्ष 2022 में वह दूसरी बार राज्य सभा के सदस्य निर्वाचित हुए।[5][6] 1 सितम्बर 2023 को देश के मुख्य विपक्षी दलों के गठबंधन के मुबंई अधिवेशन में खान को भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन(इंडिया) की समन्वय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।[7] 13 सदस्यीय समन्वय समिति देश के मुख्य विपक्षी गठबंधन इण्डिया का राष्ट्रीय एजेंडा, चुनाव अभियान के मुद्दों और आम कार्यक्रम का फैसला करेगी।[8][9]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "राज्य सभा की आधिकारिक वैबसाइट". मूल से 29 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अगस्त 2016.
  2. "Javed Ali Khan: लेफ्ट की छात्र राजनीति से समाजवाद की सियासत तक, ऐसा रहा जावेद अली खान का सफर". आज तक. 2022-05-26. अभिगमन तिथि 2023-09-02.
  3. "Javed Ali Khan: लेफ्ट की छात्र राजनीति से समाजवाद की सियासत तक, ऐसा रहा जावेद अली खान का सफर". आज तक. 2022-05-26. अभिगमन तिथि 2023-09-02.
  4. "जानिए कौन हैं जावेद अली खान? SP की ओर से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने के पीछे की है ये वजह". Navbharat Times. अभिगमन तिथि 2023-09-02.
  5. "Javed Ali Khan: लेफ्ट की छात्र राजनीति से समाजवाद की सियासत तक, ऐसा रहा जावेद अली खान का सफर". आज तक. 2022-05-26. अभिगमन तिथि 2023-09-02.
  6. Live, A. B. P. "मणिपुर सांसदों के डेलिगेशन के साथ जा रहे हैं जयंत चौधरी, सपा ने इन्हें दी है जिम्मेदारी". ABP News. अभिगमन तिथि 2023-09-02.
  7. Bureau, The Hindu (2023-09-01). "INDIA bloc Mumbai meeting live updates | INDIA alliance will defeat BJP in national elections, says Rahul Gandhi". The Hindu (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2023-09-02.
  8. "INDIA गठबंधन की कोआर्डिनेशन कमेटी में सपा की तरफ से जावेद अली खान हुए शामिल, पूरी लिस्ट देखिए". www.uptak.in. अभिगमन तिथि 2023-09-02.
  9. "Opposition alliance named 'INDIA', 11-member coordination committee to decide on all important issues". The Times of India. 2023-07-19. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-09-02.