सुरेश पचौरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुरेश पचौरी

प्रधानमंत्री पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
पूर्वा धिकारी हरिण पाठक
उत्तरा धिकारी वी॰ नारायणसामी

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
पूर्वा धिकारी ओ राजगोपाल
उत्तरा धिकारी वी॰ नारायणसामी

पूर्वा धिकारी सुभाष यादव
उत्तरा धिकारी कांतिलाल भूरिया

जन्म 8 अगस्त 1952 (1952-08-08) (आयु 71)
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी डॉ. सुपर्णा एस. चौधरी (1994-वर्तमान)
निवास भोपाल, मध्य प्रदेश
शैक्षिक सम्बद्धता मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल[1]

सुरेश पचौरी (जन्म: ८ अगस्त १९५२) मध्य प्रदेश राज्य से एक भारतीय राजनीतिज्ञ, भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं। 

राजनीतिक सफर[संपादित करें]

सुरेश पचौरी मध्य प्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।[उद्धरण चाहिए] उन्होंने 1972 में भारतीय युवा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में प्रवेश किया, और फिर 1981-83 के समय मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे। तद्पश्चात 1984-85 में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। १९८५-८८ के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव का कार्यभार संभाला। 1984 में वह राज्य सभा में प्रथम बार निर्वाचित हुए एवं उसके उपरांत १९९०, १९९६ और २००२ में पुनर्निर्वाचित हुए। 1995-96 में उन्हें रक्षा मंत्रालय में राज्यमंत्री का पद दिया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने राज्य मंत्री के रूप में मंत्रालय के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन और संसदीय कार्य मंत्रालय में भी 24 मई 2004 से 6 अप्रैल 2008 तक सेवाएं दी।[2] इसके बाद 14 फरवरी 2008 से 5 अप्रैल 2011 तक मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अगुवाई की। वर्तमान में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अनुसंधान और समन्वय विभाग के संयोजक हैं।[3]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Alphabetical List Of Former Members Of Rajya Sabha Since 1952". 164.100.47.5. राजयसभा. मूल से 14 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 March 2018. Search for "Pachouri" and click Biodata/Educational Qualification.
  2. Members Page. <http://164.100.47.5/newmembers/Website/Main.aspx Archived 2019-03-27 at the वेबैक मशीन>
  3. Our Organisation, Indian National Congress, 01 May 2015. <http://inc.in/organization/6/AICC-Departments-and-Cells Archived 2017-05-07 at the वेबैक मशीन>