बासौदा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बासौदा
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
मध्य प्रदेश विधान सभा के लिए
ज़िलाविदिशा
राज्यमध्य प्रदेश
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रविदिशा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र
विजयी दलभारतीय जनता पार्टी
विधायक (एमएलए)लीना संजय जैन
आरक्षणसामान्य
पिछला चुनाव2018

बासौदा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, मध्य भारत में मध्य प्रदेश राज्य के 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है।[1][2] यह निर्वाचन क्षेत्र 1962 में, मध्य प्रदेश राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में से एक के रूप में अस्तित्व में आया।

विवरण[संपादित करें]

बासौदा (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 145) विदिशा जिले में स्थित 5 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत वर्तमान जिले के बसोदा तहसील के 98 गाँव, ग्यारसपुर तहसील के 132 गाँव और त्योंदा तहसील के 104 गाँव आते है। इसमें कुल 256 पोलिंग बूथ हैं। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,78,486 मतदाता हैं।

बासौदा विदिशा लोक सभा क्षेत्र का एक खंड है, इसके सात अन्य विधानसभा क्षेत्रों में विदिशा, भोजपुर, सांची, सिलवानी, बुधनी, इछावर और खातेगांव आते है।

विधानसभा के सदस्य[संपादित करें]

चुनाव सदस्य[3] पार्टी
1962 राम सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967 एच. पिप्पल भारतीय जनसंघ
1972 सीता राम भारतीय जनसंघ
1977 जमना प्रसाद बेहारीलाल जनता पार्टी
1980 फूल चंद वर्मा भारतीय जनता पार्टी
1985 वीरसिंह रघुवंशी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1990 अजय सिंह रघुवंशी भारतीय जनता पार्टी
1993 रामनारायण मुन्नीलाल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1998 वीर सिंह रघुवंशी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2003 हरि सिंह रघुवंशी भारतीय जनता पार्टी
2008 हरि सिंह रघुवंशी भारतीय जनता पार्टी
2013 निशंक कुमार जैन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2018 लीना संजय जैन भारतीय जनता पार्टी

चुनाव परिणाम[संपादित करें]

2013 विधानसभा चुनाव[संपादित करें]

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2013: बासौदा[4]
उम्मीदवार पार्टी मत मत प्रतिशत
निशंक कुमार जैन कांग्रेस 68002 51.72%
हरिसिंह रघुवंशी भाजपा 51843 39.43%
हरि बसपा 7053 5.36%

2018 विधानसभा चुनाव[संपादित करें]

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: बासौदा[5]
उम्मीदवार पार्टी मत मत प्रतिशत
लीना जैन भाजपा 73520 50.28%
निशंक कुमार जैन कांग्रेस 63294 43.28%
रवींद्र सिंह रघुवंशी सपाक्स पार्टी 2529 1.73%
चेतन कुमार बसपा 1690 1.16%

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "बासौदा मध्य प्रदेश 2018". myneta.info. अभिगमन तिथि 23 सितम्बर 2020.
  2. "जिला/विधानसभा सूची". मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मध्य प्रदेश की वेबसाइट. मूल से 1 दिसम्बर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 दिसम्बर 2015.
  3. "(Madhya Pradesh) Assembly Constituency Elections". elections.in. अभिगमन तिथि 23 May 2018.
  4. "State Election, 2013 to the Legislative Assembly of Madhya Pradesh - Detailed Results" (PDF). eci.nic.in. Election Commission of India. मूल (PDF) से 24 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 May 2018.
  5. "बासौदा विधानसभा चुनाव, २०१८". hindi.firstpost.com. अभिगमन तिथि 23 सितम्बर 2020.