हरदा ज़िला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हरदा ज़िला

मध्य प्रदेश में हरदा ज़िले की अवस्थिति
राज्य मध्य प्रदेश
 भारत
प्रभाग नर्मदापुरम
मुख्यालय हरदा
क्षेत्रफल 2,644 कि॰मी2 (1,021 वर्ग मील)
जनसंख्या 570,302[1] (2011)
साक्षरता 74.04%[2]
लिंगानुपात 932[1]
आधिकारिक जालस्थल

हरदा ज़िला भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का दूसरा छोटा जिला है। जो नर्मदापुरम संभाग के अन्तर्गत आता है। इसका मुख्यालय हरदा शहर में है। ज़िले के मुख्य तहसील खिरकिया एवं टिमरनी सिराली, रहटगांव, हंडिया हैं। जिला 2644.32 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है। २०११ की जनगणना अनुसार यहाँ की जनसंख्या 570,302 थी। हरदा जिला 1998 में बनाया गया था, तब इसे होशंगाबाद जिले से विभाजित किया गया था।

हरदा, नर्मदा नदी घाटी में स्थित है, और नर्मदा, जिले की उत्तरी सीमा बनाती है। इसके दक्षिण में सतपुरा रेंज स्थित है।

अंग्रेज़ो ने कुलहरदा नामके गाँव को महमूदाबाद नामके गाँव के साथ मिला कर हरदा की स्थापना की और 18 मई 1867 को हरदा को नगरपालिका के रूप में स्थापित किया था। अंग्रेज़ो के द्वारा हरदा में रेल लाइन बिछाई गई, जिससे इस क्षेत्र का विकास तेजी से किया जा सके।[3] 1916 में लोकमान्य तिलक जी ने हरदा का दौरा किया था। लोकमान्य तिलक की वजह से हरदा मे उस समय कांग्रेस और मजबूत हुई थी। इसके बाद 08-12-1933 को महात्मा गांधी जी भी हरदा आए थे और यहाँ पर 4 घंटे तक यात्रा की थी। महात्मा गांधी जी का हरदा का यह दौरा हरिजन कल्याण के कार्यो पर आधारित था।[4]

हरदा के पर्यटन स्थल[संपादित करें]

हरदा में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं जहां लोग पूरे भारत से आते हैं। यह पर्यटन स्थल निम्न प्रकार से है[3]-

  1. रिद्धेश्वर मंदिर – हंडिया तहसील
  2. नर्मदा घाट – हंडिया तहसील
  3. शिव मंदिर – चरुआ गाँव
  4. महाभारत काल चक्रव्यू – चरुआ गाँव
  5. नर्मदा घाट – छीपानेर गाँव
  6. सिद्धि विनायक मंदिर – हरदा तहसील
  7. लक्ष्मी नारायण, बड़ा मंदिर – हरदा तहसील
  8. कला कृति और बड़ा छोटा मठ – गोंडागाँव गाँव
  9. कान्हा बाबा मंदिर – सोदलपुर गाँव
  10. राम जानकी मंदिर और गौमुख – भादुगाँव गाँव
  11. शिव लिंग और साई मंदिर – सिराली तहसील
  12. ऐतिहासिक तोप खाना, मंदिर और नदी – मकडाई गांव

हरदा प्रशासनिक व्यवस्था[संपादित करें]

  1. ऋषि गर्ग, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी[5]
  2. नागार्जुन बी गौडा, अपर कलेक्टर
  3. कैलाश चंद परते, संयुक्त कलेक्टर
  4. रजनी वर्मा, संयुक्त कलेक्टर
  5. अशोक कुमार डेहरिया, एस.डी.एम. खिरकिया एवं डिप्टी कलेक्टर
  6. आशीष खरे, एस.डी.एम. हरदा एवं डिप्टी कलेक्टर
  7. महेश कुमार बडोले, एस.डी.एम. टिमरनी एवं डिप्टी कलेक्टर
  8. संजीव कुमार नागू, डिप्टी कलेक्टर
  9. रोहित सिसोनिया, सी.ई.ओ जिला पंचायत
  10. कमलेश पाटीदार , सी.एम.ओ. नगर पालिका परिषद हरदा

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Distribution of population, sex ratio, density and decadal growth rate of population - State and District : 2011". Office of The Registrar General & Census Commissioner, भारत. मूल से 31 मई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 July 2011.
  2. "Total Population, child population in the age group 0-6,literates and literacy rates by sex: 2011". Office of The Registrar General & Census Commissioner, भारत सरकार. मूल से 31 मई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 July 2011.
  3. "हरदा जिला का परिचय | Harda District Introduction". मेरीबाते[डॉट]इन.
  4. "जिला हरदा का इतिहास [हरदा कलेक्ट्रेट वैबसाइट]".
  5. "कौन क्या है | जिला हरदा, मध्य प्रदेश". harda.nic.in.