सामग्री पर जाएँ

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
संक्षेपाक्षर गोंगपा
गठन 13 जनवरी 1991 (35 वर्ष पूर्व) (1991-01-13)
मुख्यालय तिवार्ता गाँव, तह. कटघोरा, कोरबा जिला, छत्तीसगढ़
लोकसभा मे सीटों की संख्या 0
राज्यसभा मे सीटों की संख्या 0
रंग   पीला
Election symbol
भारत की राजनीति
राजनैतिक दल
चुनाव

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी या (गोगपा) भारत का एक पंजीकृत राजनैतिक दल है, जोकि वर्तमान में तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम के नेतृत्व में है। पार्टी का गठन दिवंगत श्री हीरा सिंह मरकाम के द्वारा किया गया था।[1][2] यह मुख्य रूप से जल, जंगल, जमीन,शिक्षा, रोजगार, तथा आदिवासी समाज और उसकी राजनीति के लिए काम करता है।[3][4][5]

गोगपा का गठन 1991 में गोंड समाज के अधिकारों के लिए, और मध्य भारत में गोंडवाना के एक अलग गोंडवाना राज्य की स्थापना के लिए गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के द्वारा किया गया था। जिसके कारण छत्तीसगढ़ राज्य का गठन करना पड़ा।

महाराष्ट्र चुनाव

[संपादित करें]

• 1999 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 1 सीट जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।[6]

मध्य प्रदेश चुनाव

[संपादित करें]

• 1998 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 1 सीट जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।[7]

• 2003 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 3 सीट जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।[8]

• 1993 से 2023 तक मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कुल 8 सीट पर दूसरा स्थान एवं 116 सीट पर तीसरा स्थान हासिल किया।[9]

छत्तीसगढ़ चुनाव

[संपादित करें]

• 2003 से 2023 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कुल 4 सीट पर दूसरा स्थान एवं 42 सीट पर तीसरा स्थान हासिल किया।[10]

• 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 22 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारा था। जिनमे पार्टी के अध्यक्ष तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी निर्वाचित हुए।[11]

अन्य चुनाव

[संपादित करें]

2002 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गोगपा के आठ उम्मीदवार थे, जिन्होंने एक साथ 11,262 मत हासिल किए थे।

2003 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव[12] में गोगपा ने 61 उम्मीदवारों को उतारा था, जिन्हें एक साथ 5,12,102 वोट मिले थे। और तीन उम्मीदवार चुने गए।

2004 के लोकसभा चुनावों में पार्टी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से उम्मीदवारों को खड़ा किया था।[13][14]

गठबंधन पार्टी

[संपादित करें]

2018 में पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था।

2023 में पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया था।

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "गोंगपा प्रमुख हीरा सिंह मरकाम ने कहा अगर गठबंधन हुआ तो कांग्रेस से ही". Dainik Bhaskar. 2018-08-14. अभिगमन तिथि: 2020-08-09.
  2. "Hira Singh Markam Gondwana Congress Party Candidate 2018 विधानसभा चुनाव परिणाम Pali-tanakhar". Amar Ujala. अभिगमन तिथि: 2020-08-09.
  3. "मध्यप्रदेश: कांग्रेस से गठबंधन की अटकलों के बीच गोंगपा की 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा, बसपा का रुख साफ नहीं". Dainik Bhaskar. 2018-09-06. अभिगमन तिथि: 2020-08-09.
  4. "Gondwana Gantantra Party Hindi News, Gondwana Gantantra Party Samachar, Gondwana Gantantra Party ख़बर, Breaking News on Patrika". Patrika News (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2020-08-09.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  5. "Will contest Chhattisgarh, MP polls with Samajwadi Party; tie-up with Congress unlikely: Gondwana party chief". hindustantimes.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2020-08-09.
  6. "IndiaVotes | India's largest election database". IndiaVotes. अभिगमन तिथि: 2025-12-19.
  7. "IndiaVotes | India's largest election database". IndiaVotes. अभिगमन तिथि: 2025-12-19.
  8. "IndiaVotes AC: Madhya Pradesh [2000 Onwards] 2003". IndiaVotes. अभिगमन तिथि: 2025-12-19.
  9. "IndiaVotes AC: Party peformance over elections - Gondvana Gantantra Party Madhya Pradesh [2000 Onwards]". IndiaVotes. अभिगमन तिथि: 2025-12-19.
  10. "IndiaVotes AC: Party peformance over elections - Gondvana Gantantra Party Chhattisgarh". IndiaVotes. अभिगमन तिथि: 2025-12-19.
  11. "IndiaVotes AC: Chhattisgarh 2023". IndiaVotes. अभिगमन तिथि: 2025-12-19.
  12. "Gondwana Gantantra Party: Latest News & Videos, Photos about Gondwana Gantantra Party | The Economic Times". The Economic Times. अभिगमन तिथि: 2020-08-09.
  13. "छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका". Dainik Jagran. अभिगमन तिथि: 2020-08-09.
  14. "Gondwana gantantra party ggp | Latest News on Gondwana-gantantra-party-ggp | Breaking Stories and Opinion Articles". Firstpost. अभिगमन तिथि: 2020-08-09.