जबलपुर पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जबलपुर पूर्व
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए
ज़िलाजबलपुर
राज्यमध्य प्रदेश
निर्वाचन इकाइयाँ2,40,699 मतदाता
प्रमुख जगहेंबड़ी ओमती, छोटी ओमती, घमापुर, सिंधी कैम्प, मदार टेकरी, गोहलपुर
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रजबलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र
निर्मित1972
सीटों की संख्या1
विजयी दलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
विधायक (एमएलए)लखन घनघोरिया
आरक्षणअनुसूचित जाति
पिछला चुनाव17 नवंबर 2023
पूर्व विधायकअंचल सोनकर, भाजपा
सर्वाधिक सफल दलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

जबलपुर पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भारत में मध्य प्रदेश राज्य के 230 विधानसभा (विधान सभा) निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है।[1][2][3]

यह जबलपुर जिले का हिस्सा है।

मतदाता जनाधार[संपादित करें]

जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 40 हजार 699 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 22 हजार 433 पुरुष और 1 लाख 18 हजार 266 महिला वोटर्स के साथ 35 अन्य मतदाता हैं। इस आरक्षित विधानसभा सीट में अनुसूचित जाति के 22 प्रतिशत यानी तकरीबन 55 हजार मतदाता हैं, इनमें खटीक, चौधरी, वंशकार, जाट बाहुल्य स्थिति में है। इस विधानसभा में करीब 80 हजार मुस्लिम वोट है, जो निर्णायक भूमिका में हैं। इसके अलावा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर्ड कर्मचारियों ने भी इसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इलाकों में बस गए हैं। इसकी वजह से कई समुदायों के लोग यहां कॉलोनियों में बसे हुए हैं।

नगर निगम वार्ड[संपादित करें]

इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम जबलपुर के 20 वार्ड शामिल हैं, सूची निम्नलिखित है:

  1. चितरंजन वार्ड,
  2. सुभाषचन्द्र बोस वार्ड,
  3. लालबहादुर शास्त्री वार्ड,
  4. डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड,
  5. ठक्करग्राम वार्ड,
  6. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन वार्ड,
  7. गोविंददास वार्ड,
  8. पं. द्वारकाप्रसाद मिश्रा वार्ड,
  9. आचार्य विनोबा भावे वार्ड,
  10. खेरमाई वार्ड,
  11. रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड,
  12. महर्षि अरविंद वार्ड,
  13. शीतलामाई वार्ड,
  14. संजय गांधी वार्ड,
  15. मदनमोहन मालवीय वार्ड,
  16. जवाहरलाल नेहरू वार्ड,
  17. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड,
  18. शहीद अब्दुल हमीद वार्ड,
  19. महर्षि महेश योगी वार्ड

जबलपुर पूर्व विधानसभा के इन 20 वार्डों में वर्ष 2022 में हुए नगरीय निकाय चुनावों में 10 वार्डों में भाजपा के पार्षद हैं, वहीं 7 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद काबिज हैं। इसके अलावा 2 पार्षद एआईएमआईएम पार्टी से हैं। एक वार्ड में निर्दलीय पार्षद है, जो कांग्रेस में शामिल हो चुका है।

विधानसभा सदस्य[संपादित करें]

विधानसभा चुनाव वर्ष विधायक दल
पांचवी 1972 कृष्ण अवतार भनोत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
छठवीं 1977 कैलाश सोनकर जनता पार्टी
सातवीं 1980 माया देवी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
आठवीं 1985 अच्छेलाल सोनकर
नवमी 1990 मंगल पराग जनता दल
दशमी 1993 अंचल सोनकर भारतीय जनता पार्टी
ग्यारहवीं 1998
बारहवीं 2003
तेरहवीं 2008 लखन घनघोरिया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
चौदहवीं 2013 अंचल सोनकर भारतीय जनता पार्टी[4]
पंद्रहवीं 2018 लखन घनघोरिया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
सोलहवीं 2023[5]

चुनाव परिणाम[संपादित करें]

2023 विधानसभा चुनाव[संपादित करें]

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: जबलपुर पूर्व
दल उम्मीदवार प्राप्त मत % ±
कांग्रेस लखन घनघोरिया 95673 55.35
भाजपा अंचल सोनकर[6] 67932 39.3
बसपा बालकिशन चौधरी[7] 4286 2.48
AIMIM गजेन्द्र सोनकर "गज्जू"[8] 2584 1.49
बहुजन मुक्ति पार्टी अरविन्द कुमार बिरहा 644 0.37
निर्दलीय विष्णु मलिक 303 0.18
नोटा उपरोक्त से कोई नहीं 1444 0.84
जीत का अंतर 27741
कुल मतदान 172866
कांग्रेस ने सीट बरकरार रखी

2018 विधानसभा चुनाव[संपादित करें]

मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव, 2018: जबलपुर पूर्व[9]
दल उम्मीदवार प्राप्त मत % ±
कांग्रेस लखन घनघोरिया 90,206
भाजपा अंचल सोनकर 55,070
बसपा बालकिशन चौधरी 5,935
नोटा उपरोक्त से कोई नहीं 2,148
मप्रजविपा उषा बाई चौधरी 812
जीत का अंतर 35,136
कुल मतदान
कांग्रेस ने भाजपा से सीट जीती

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Madhya Pradesh 2013". myneta.info. National Election Watch. अभिगमन तिथि 18 May 2018.
  2. "List of Assembly Constituencies". eci.nic.in. Election Commission of India. मूल से 28 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 May 2018.
  3. "Vidhansabha Seats". electionsininda.com. Election In India. मूल से 26 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 May 2018.
  4. "Statistical Report on General Election, 2018 to the Legislative Assembly of Madhya Pradesh". Election Commission of India. अभिगमन तिथि 30 September 2021.
  5. जबलपुर पूर्व से कांग्रेस-बीजेपी के प्रत्याशी चौथी बार करेंगे मुकाबला, AIMIM की एंट्री ने बिगाड़ा समीकरण ABP Live, जबलपुर, 7 सितंबर 2023 abplive.com
  6. MP Election 2023: बीजेपी के पूर्व MLA आंचल सोनकर ने तत्कालीन एसपी पर क्यों लगाए गंभीर आरोप, क्या है पूरा मामला? ABP Live, जबलपुर, 18 अगस्त 2023abplive.com
  7. बसपा की दूसरी सूची में 9 प्रत्याशियों की घोषणा; जबलपुर पूर्व से बालकिशन, सीहोर से कमलेश को टिकट दैनिक भास्कर, भोपाल, 28 सितंबर 2023 bhaskar.com
  8. MP में AIMIM की एंट्री, ओवैसी की पार्टी ने दो विधानसभा सीट पर उतारे प्रत्याशी, भाजपा-कांग्रेस की बड़ी मुश्किलें ETV भारत
  9. "जबलपुर पूर्व विधानसभा चुनाव 2018 परिणाम". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 9 सितम्बर 2020.