कटनी ज़िला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कटनी ज़िला
Katni district
मानचित्र जिसमें कटनी ज़िला Katni district हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : कटनी
क्षेत्रफल : 4,949 किमी²
जनसंख्या(2011):
 • घनत्व :
12,91,684
 260/किमी²
उपविभागों के नाम: ब्लॉक
उपविभागों की संख्या: ?
मुख्य भाषा(एँ): हिन्दी


कटनी ज़िला भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय कटनी है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

चूना पत्थर के शहर के नाम से लोकप्रिय उत्तरी मध्य प्रदेश का कटनी जिला 4950 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। ढीमरखेड़ा, बहोरीबंद, बिलहरी और करोन्दी रूपनाथ कारीतराई यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थल के साथ साथ मोय़ॅ गुपत चंदेल कलचुरि कालीन इतिहास समेटे हैं। कटनी, छोटी महानदी और उमरार यहां से बहने वाली प्रमुख नदियां हैं। कटनी का स्लिमनाबाद गांव अतीत मे पीला रूमाल से गला कसकर मारके लूट के लिए अब संगमरमर के पत्थरों के लिए प्रसिद्ध है। कुरमी समाज की पत्रिका जागृति का परकाशन ईसवी १९९० से यहा से होता है। पांच दिशाओ के लिऐ रेलबे का मुख़य जकशन है। मोतीलाल के वारडोली से नवाजी गई कटनी महाकोशल - बुंदेल - वघेलखण्ड की ञिवेणी है। कटनी का डाक कोड 483501 है यह जिला उद्योग की नजर से मध्य प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है। यहां छोटे बड़े अनेक उद्योग संचालित होते है। जिसमे दाल मिल,चावल मिल,टायर रेमोल्डिंग,फर्टिलाइजर वर्क और सीमेंट फैक्टरी बहुतायत पैमाने कार्यरत है। जो इस जिला को रोजगार उपलब्ध कराता है।

कटनी की भौगोलिक स्थिति[संपादित करें]

  • कटनी जिले का उत्तर-पूर्वी भू-भाग सतपुड़ा कैमोर पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है, जिसमें मुख्यतः विजयराघवगढ़, बड़वारा, एवं ढीमरखेड़ा विकासखंड आते हैं। जिले के दक्षिण पश्चिम भू-भाग महानदी-कटनी के ढलाने वाले घाटी क्षेत्र में आता है इसमें कटनी , रीठी, तथा बहोरीबंद विकासखंड आते हैं।
  • कटनी जिले का कुल क्षेत्रफल 454.66 वर्ग किलोमीटर है इसके पूर्व में सतना, जिला, पश्चिम में जबलपुर जिला, उत्तर में पन्ना जिला, दक्षिण में उमरिया जिला स्थित है।
  • भौगोलिक दृष्टि से उत्तरी अक्षांश 23.33 अंश से 24.80 अंश तक तथा पूर्वी देशांश 79.57 अंश से 80.58 अंश के बीच जिला स्थित है।
  • समुद्र तल से 392 मीटर ऊँचाई पर स्थित है।
  • कर्क रेखा कटनी जिले से होकर गुजरती है।
  • कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड का करोंदी ग्राम देश का मध्य केन्द्र बिन्दु है।
  • जिले में भूमि का कुल क्षेत्रफल 4590 वर्ग किलोमीटर है, जिले में कृषि जोत का आकार 1.3 हैक्टेयर है। अनाजों में सर्वाधिक धान का उत्पादन किया जाता है।
  • कटनी जिले का अधिकतम ताप 47 सेंटीग्रेट तथा न्यूनतम तापमान 40 सेंटीग्रेट है।
  • जिले में सामान्य औसत वर्षा 1212 मिलीमीटर होती है।
  • कटनी जिले की प्रमुख नदियां छोटी महानदी, कटनी नदी, उमरेड हैं।


कटनी जिले के बारे जानकारी

कटनी का नाम कटनी क्यों हैं

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]