सामग्री पर जाएँ

सीधी ज़िला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(सीधी जिला से अनुप्रेषित)
सीधी जिला
मध्य प्रदेश का जिला
चन्द्रेश मंदिर

का निर्माण           चेदी राजवंश
चन्द्रेश मंदिर का निर्माण चेदी राजवंश
मध्य प्रदेश में सीधी जिला
मध्य प्रदेश में सीधी जिला
निर्देशांक (Sidhi): 24°25′N 81°53′E / 24.42°N 81.88°E / 24.42; 81.88
देश India
राज्यमध्य प्रदेश
संभागरीवा संभाग
मुख्यालयसीधी
तहसीलें7
शासन
  लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रसीधी
क्षेत्रफल
  Total4,851 kमी2 (1,873 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011)
  Total1,127,033
  घनत्व232.3/किमी2 (601.7/मील2)
  महानगर93,121
जनसांख्यिकी
  साक्षरता66.09per cent
  Sex ratio952
समय मण्डलIST (UTC+05:30)
मुख्य राजमार्गNH-39
औसत वार्षिक वर्षाnormal mm
वेबसाइटsidhi.nic.in/en/

सीधी मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्व छोर पर स्थित जिला है। इसका मध्य प्रदेश में एक ऐतिहासिक स्थान है। सीधी जिले का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है। सोन इस जिले की महत्वपूर्ण नदी है। यह नदी प्राकृतिक संपदा से भरपूर है। सिंगरौली (24 मई 2008 को सीधी जिला से अलग हुआ) बहुत बड़ा कोयला उत्पादन क्षेत्र है। इससे देश भर के कई उद्योग को कोयले की आपूर्ति की जाती है। यहीं पर विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन स्थित है, जिससे बहुत बड़े क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति होती है।

सीधी जिला राज्य के उत्तर-पूर्वी सीमा पर 22’’, 47’’5’ और 24.42’’10’’ उत्तर अक्षांश और 81ः18’’40 और 82’’48’’30 पूर्व देशांतर के मध्य स्थित है। सीधी जिला रीवा संभाग के 6 जिलों में से एक है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सीधी की दूरी 632 कि॰मी॰ है। वहीं संभागीय मुख्यालय से इसकी दूरी 80 कि॰मी॰ है। यह जिला पूर्व-पश्चिम में 155 और उत्तर-दक्षिण में 95 कि॰मी॰ क्षेत्र में फैला है। इसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 10,532 कि॰मी॰ है।

जिले में चौफाल,छुहीया,मोहनिया,खाम्ह घाटी में विशाल दृश्य जंगल की ज्वाला और फूलों का खुबसूरत नजारा है। वहीं महुआ के फूलों की खुशबू मदमस्त कर देती है।सीधी जिले में कुसमी तहसील के अंतर्गत बना बरचर बांध जिले का सबसे बड़ा बांध है !इस बांध से सिंचाई होती है तथा मछली पालन होता है !यह बांध संजय टाइगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित है !बांध के आसपास साल के घने वन आच्छादित है जो काफी मनमोहक है !


हाल ही मे मोहनिया टनल बनकर तैयार हुआ है जिसको रीवा सीधी टनल के नाम से भी जाना जाता हैं। इसकी लंबाई 2280 मीटर है। यह मध्य प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग है जो रीवा सीधी की यात्रा में 45 मिनट की बचत करता है।

सीधी मध्यप्रदेश का हिस्सा है, इसकी छवि गौरवशाली इतिहास और कला की है। सीधी, राज्य की उत्तर-पूर्वी सीमा में स्थित है। सीधी को इसके प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक कला के लिए जाना जाता है। सीधी प्राकृतिक संसाधनों से भरा हुआ है, सोन नदीं यहाँ से गुजरती है। संजय राष्‍ट्रीय उद्याान दुबरी में जो सीधी मुुुख्‍यालय से 80 क‍ि.मी. की दूरी पर दक्षिणी छोर में स्‍थ्‍त‍ि है । राष्‍ट्रीय अम्‍यारण्‍य भी हैै जोेे बगदरा में है। जिला मुख्यालय सीधी से लगभग 37 कि.मी.की दूरी पर जोगदहा मे सोन घड़ियाल अभ्यारण स्थित है| इस अभ्यारण मे घड़ियाल,मगरमच्छ,कछुऐ एवं अन्य दुर्लभ प्रकार के जीव - जन्तु पाये जाते हैं|

गोपद बनास तहसील क्षेत्र में घोघरा देवी का मन्दिर हैै जहां प्रतिवर्ष नवरात्रि में मेला लगता है। माना जाता है कि अकबर के नौ रत्‍नों में से एक बीरबल का जन्‍म भी यहीं हुआ था।

इस जिले के भवरसेंंन मे वाणभट्ट का जन्म हुआ माना जाता है।

सीधी में 8 तहसीलें हैं : गोपदबनास, सिहावल, रामपुर नैकिन, मझौली, कुसमी, चुरहट, मड़वास, बहरी। जिले में 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं - चुरहट(रामपुरनैकिन), सीधी, सिहावल और धौहानी। ये सारे विधानसभा क्षेत्र, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सीधी के अंतर्गत आते हैं। रामपुर नैकिन नगरपरिषद है चुरहट और मझौली नगर पंचायत है ।

अर्थव्यवस्था

[संपादित करें]

विंध्यांचल सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन एक बड़े क्षेत्र में बिजली पहुँचाता है।

2006 में पंचायती राज मंत्रालय ने सीधी को देश के सबसे पिछड़े 250 जिलो की सूची में शामिल किया था। यह मध्य प्रदेश के उन 24 जिलों में से एक है जिन्हें पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष (BRGF) कार्यक्रम के तहत अनुदान मिलता है। सीधी में आय का प्रमुुुुख स्‍त्रोत कृष‍ि है।

सीधी के शासक

[संपादित करें]

17वीं शताब्दी में तीन अलग अलग शासक सीधी के तीन क्षेत्रों पर शासन करते थे:

इनके बाद कसौटा, रीवा से बघेल राजपूत आये। इनका आगमन सीधी में 19वीं शताब्दी में हुआ। तब से लेकर भारत की स्वतंत्रता तक इन्होने पश्चिमी सीधी (चुरहट/रामपुर) पर राज किया। चुरहट के अंतिम राजा राव रणबहादुर सिंह, अर्जुन सिंह के बड़े भाई थे।

राजा कान्तदेव सिंह बर्दी खटाई अभी भी सोन के किनारे स्थित अपनी पुश्तैनी हवेली में रहते हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं।

सीधी जिला राज्य के उत्तर-पूर्वी सीमा पर, 22.475 से 24.4210 उत्तरी अक्षांश तथा 81.18 40 से 82.4830 पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है। जिले के उत्तर-पूर्व में सिंगरौली जिला, दक्षिण-पूर्व में छतीसगढ़ का सरगुजा(अंबिकापुर)जिला दक्षिण-पश्चिम मे शहडोल जिला पश्चिम में मैहर जिला और उत्तर में रीवा जिला स्थित है।

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]

2011 की जनगणना के अनुसार , सीधी जिले की जनसंख्या 1,127,033 है,[2] जो कि साइप्रस राष्ट्र [3] या अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य के लगभग बराबर है।[4] यह इसे भारत में 411वें स्थान पर रखता है (कुल 640 में से )।[2] जिले का जनसंख्या घनत्व 232 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर (600/वर्ग मील) है।[2] 2001-2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 23.66% थी।[2] सीधी में लिंगानुपात 952 महिलाओं प्रति 1000 पुरुषों का है,[2] और साक्षरता दर 66.09% है। 8.26% आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है। अनुसूचित जाति और जनजाति क्रमशः 11.55% और 27.80% आबादी है।

सीधी जिले में 08 तहसीले है

  • सीधी-सीधी जिला का मुख्यालय हैं सीधी शहर को मिनी स्मार्ट सिटी घोषित किया गया है|(2018)सीधी बीरबल की जन्‍म स्थली भी है।
  • रामपुरनैकिन- रामपुर नैकिन एक नगर परिषद तथा तहसील मुख्यालय है। रामपुर नैकिन के चंद्रेह में सोन-वनास संगम तट के निकट चेदि वंश के शासकों द्वारा निर्मित प्राचीनतम शिवमठ स्थापित है, जिसका संरक्षण पुरातत्व सर्वेक्षण भारत सरकार के अंतर्गत संरक्षित है।यह पूर्वी मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।रामपुर नैकिन संम्भागीय मुख्यालय के नजदीक होने के कारण सीधी जिले का सबसे विकसित तहसील है।रामपुर नैकिन में शिकारगंज रिसॉर्ट पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। रामपुर नैकिन में कैमूर पर्वत पर मध्य प्रदेश की सबसे लम्बी रेलवे सुरंग है।रामपुर नैकिन का भँवरसेन वाणभट्ट का जन्‍म स्थान माना जाता है हलांक इसमें भिन्न-भिन्न मत है। ि
  • मझौली- के परसिली मे रेस्ट हाउस है(बनास नदी के किनारे)
  • चुरहट-अर्जुन सिंह, पूर्व मुख्य मंत्री मध्यप्रदेश का जन्‍म स्थान।
  • सिहावल - सोन घड़ियाल अभ्यारण इसी के समीप स्थित है | स्व.इन्द्रजीत पटेल (पूर्व शिक्षामंत्री म.प्र.शासन) एवं कमलेश्वर इन्द्रजीत पटेल (पूर्व मंत्री एवं विधायक)जी का विधानसभा एवं गृह क्षेत्र है|
  • कुसमी
  • बहरी
  • मड़वास

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. FallingRainGenomics, Inc - Sidhi
  2. 1 2 3 4 5 "District Census Handbook: Sidhi" (PDF). भारत की जनगणना. भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त. 2011.
  3. US Directorate of Intelligence. "Country Comparison:Population". मूल से से जून 13, 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2011-10-01. Cyprus 1,120,489 July 2011 est.
  4. "2010 Resident Population Data". U. S. Census Bureau. मूल से से 27 दिसंबर 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2011-09-30. Rhode Island 1,052,567

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]