अनूपपुर ज़िला
अनूपपुर ज़िला Anuppur district | |
---|---|
मध्य प्रदेश का ज़िला | |
![]() अमरकंटक, नर्मदा नदी का उद्गमस्थल | |
![]() मध्य प्रदेश में स्थिति | |
देश | ![]() |
राज्य | मध्य प्रदेश |
स्थापना | 15 अगस्त 2003 |
मुख्यालय | अनूपपुर |
तहसील | अनूपपुर, पुष्पराजगढ़, कोतमा, जैतहरी |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 3746 किमी2 (1,446 वर्गमील) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 7,49,237 |
• घनत्व | 200 किमी2 (520 वर्गमील) |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी |
जनसांख्यिकी | |
• साक्षरता | 69.08% |
• लिंगानुपात | 975 |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
वेबसाइट | anuppur |
अनूपपुर ज़िला (Anuppur district) भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। इसका मुख्यालय अनूपपुर है। ज़िला मध्य प्रदेश के पूर्व में छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ है। इसका गठन 15 अगस्त 2003 को शहडोल ज़िले के विभाजन द्वारा करा गया था।[1][2]
विवरण[संपादित करें]
अनूपपुर रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश का अन्तिम जंक्शन है, इसके बाद जैतहरी, वेन्कटनगर स्टेशन छोटे स्टेशन जो मध्य प्रदेश में हैं। वेन्कटनगर कस्बा मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ दोनो राज्य के मध्य बसा हुआ है।
भूगोल[संपादित करें]
अनूपपुर सोन नदी के पास बसा हुआ है। इसके आसपास के स्थान में कोयले की बहुत खदाने है। यहाँ से 07 किमी दूर चचाई नामक स्थान है जहां अमरकंटक ताप विधुत ग्रह स्थित है।
जनसांख्यिकी[संपादित करें]
अनूपपुर जिले की जनसंख्या 7,49,237 (2011) है। जनसंख्या घनत्व 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी और लिंगानुपात 976 है।
आदर्श स्थल[संपादित करें]
अमरकंटक, चचाई, जैतहरी, राजेन्द्रग्राम, कोतमा, केल्हाैरी प्रसिद्ध स्थल है। अमरकंटक नर्मदा नदी व सोन नदी का उदगम तथा प्राकृतिक दार्शनिक स्थान है।
उद्योग[संपादित करें]
चचाई में अमरकंटक ताप विधुत गृह है तथा जैतहरी में मोजर वियर थर्मल पावर प्लान्ट (वर्तमान हिंदुस्तान पॉवर) विकसित हो रहा है, जहाँ 2520 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा।
शिक्षा[संपादित करें]
- शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर
- शासकीय I.T.I. कॉलेज अनूपपुर
- शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (I.G.N.T.U.) अमरकंटक , जिला अनूपपुर
आवागमन[संपादित करें]
वायुमार्ग - निकटतम एयरपोर्ट जबलपुर है जो 245 किमी दूर स्थित है।
रेलमार्ग - अनूपपुर कटनी एवं बिलासपुर रेलवे स्टेशन के मध्य महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है। अनूपपुर रेलवे स्टेशन से 3 ट्रेन रूट जाते हैं:
- बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
- अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़), चिरमिरी (छत्तीसगढ़)
- कटनी (मध्य प्रदेश)
सड़कमार्ग - अनूपपुर सड़कमार्ग द्वारा बिलासपुर शहडोल एवं कोतमा से जुड़ा हुआ है।
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh Archived 2019-07-03 at the Wayback Machine," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
- ↑ "Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293