जबलपुर कैंट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जबलपुर छावनी
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए
ज़िलाजबलपुर
राज्यमध्य प्रदेश
निर्वाचन इकाइयाँ1,79,098 मतदाता
प्रमुख जगहेंजबलपुर छावनी, सदर, कटंगा, गोरखपुर
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रजबलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र
विजयी दलभारतीय जनता पार्टी
विधायक (एमएलए)अशोक रोहाणी
आरक्षणअनारक्षित
पिछला चुनाव28 नवंबर 2018
पूर्व विधायकईश्वरदास रोहाणी, भाजपा
सर्वाधिक सफल दलभारतीय जनता पार्टी

जबलपुर छावनी विधानसभा क्षेत्र भारत में मध्य प्रदेश राज्य के 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है।[1][2] यह जबलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक खंड है।

यह जबलपुर जिले के अन्तर्गत आता है।

मतदाता जनाधार[संपादित करें]

जबलपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र में 91 हजार 191 पुरुष मतदाता हैं और 87 हजार 900 महिला मतदाता और 7 अन्य मिलाकर कुल 1,79,098 मतदाता हैं।[3]

इस विधानसभा क्षेत्र में देश भर की कई जातियों और धर्मों के लोग रहते हैं क्योंकि यहां अंग्रेजों के बनाए हुए चर्च थे और उन्हीं के साथ आए हुए लोग इस विधानसभा क्षेत्र में बसे हुए हैं। इसलिए इस विधानसभा क्षेत्र में एंग्लो-इंडियन क्रिश्चियन, तमिल, तेलुगू, बंगाली, पंजाबी, सिंधी, बिहारी और उत्तर प्रदेश से आए हुए लोग भी बसे हुए हैं। इसके साथ ही कैंट विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाता मात्र 4% हैं। वहीं अनुसूचित जाति के लगभग 13% लोग यहां रहते हैं और अनुसूचित जनजाति के लगभग 6% लोग कैंट विधानसभा क्षेत्र में निवास करते हैं।

शिक्षण संस्थान[संपादित करें]

इस विधानसभा क्षेत्र के ज्यादातर मतदाता शिक्षित और पढ़े लिखे हैं क्योंकि कैंट विधानसभा क्षेत्र में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, साइंस कॉलेज, महाकौशल कॉलेज, जीएस कॉलेज के अलावा वेटरनरी कॉलेज और कई बड़े स्कूल है। इसके साथ ही ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, डाक विभाग, रेलवे विभाग जैसे कई सरकारी विभागों के रिटायर्ड कर्मचारी भी इसी विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं।

विधानसभा सदस्य[संपादित करें]

विधानसभा चुनाव वर्ष विधायक दल
चतुर्थ 1967 मनमोहन दास भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पांचवी 1972
छठवीं 1977 दिनेश चन्द्र मिश्रा
सातवीं 1980
आठवीं 1985 चन्द्र मोहन
नवमी 1990
दशमी 1993 ईश्वरदास रोहाणी भारतीय जनता पार्टी
ग्यारहवीं 1998
बारहवीं 2003
तेरहवीं 2008
चौदहवीं 2013 अशोक रोहाणी [4]
पंद्रहवीं 2018
सोलहवीं 2023 चुनाव शेष

चुनाव परिणाम[संपादित करें]

2023 विधानसभा चुनाव[संपादित करें]

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: जबलपुर छावनी
दल उम्मीदवार प्राप्त मत % ±
भाजपा अशोक ईश्वरदास रोहाणी
कांग्रेस अभिषेक चिंटू चौकसे[5]
बसपा राजेश सिंह
सपा देवेन्द्र यादव
आप राजेश कुमार वर्मा
निर्दलीय अजय कुमार मिश्रा
नोटा उपरोक्त से कोई नहीं
बहुमत
कुल मतदान
परिवर्तन
2018 विधानसभा चुनाव[6]
उम्मीदवार पार्टी मत मत प्रतिशत
अशोक रोहाणी भाजपा 71898 -
आलोक मिश्रा कांग्रेस 45313 --
राजेश कुमार सिंह बसपा 3392 --
इनमे से कोई भी नहीं नोटा 2256 --

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "जबलपुर कैंट मध्य प्रदेश 2018". myneta.info. अभिगमन तिथि 12 सितम्बर 2020.
  2. "जिला/विधानसभा सूची". मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मध्य प्रदेश की वेबसाइट. मूल से 1 दिसम्बर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 दिसम्बर 2015.
  3. Jabalpur Cant Constituency: यहां जो जीतता है वह बन जाता है सिकंदर, अनोखा है कैंट सीट का इतिहास ETV मध्यप्रदेश, जबलपुर, 24 जून 2023 etvbharat.com
  4. MP चुनाव: जबलपुर कैंट में बीजेपी के अशोक रोहाणी को मिली जीत आजतक, जबलपुर, 11 दिसंबर 2018 aajtak.in
  5. कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी:पनागर से राजेश पटेल तो कैंट विधानसभा से अभिषेक चिंटू चौकसे को बनाया प्रत्याशीदैनिक भास्कर, जबलपुर, 20 अक्टूबर 2023, bhaskar.com
  6. "जबलपुर कैंट विधानसभा चुनाव, २०१८". amarujala.com. अभिगमन तिथि 14 सितम्बर 2020.