मंडला ज़िला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मंडला ज़िला
Mandla district
[[Image:{{{loc_map}}}|200px|मानचित्र जिसमें मंडला ज़िला
Mandla district हाइलाइटेड है]]
सूचना
राजधानी : मंडला
क्षेत्रफल : 8,771 किमी²
जनसंख्या(2011):
 • घनत्व :
10,53,522
 120/किमी²
उपविभागों के नाम: तहसील
उपविभागों की संख्या: 4
मुख्य भाषा(एँ): हिन्दी, गोंडी


मंडला ज़िला भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय मंडला है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

ज़िला सतपुड़ा पहाड़ियों में स्थित है। नर्मदा नदी उत्तर-पश्चिम बहती हुई इस जिले को रीवा से अलग करती है। नर्मदा की सहायक बंजार नदी की घाटी में जिले का सबसे अधिक उपजाऊ भाग पड़ता है, जिसे 'हवेली' कहते हैं। हवेली के दक्षिण बंजार की घाटी जंगलों से ढकी हुई हैं। सर्वप्रमुख इमारती पेड़ साल हैं। बाँस, टीक और हरड़ अन्य उल्लेखनीय वृक्ष हैं। नदियों की घाटियों में धान, गेहूँ और तिलहन की उपज होती है। लाख उत्पादन, लकड़ी चीरना, पान उगाना, पशुपालन, चटाई और रस्सियों का निर्माण यहाँ के लोगों के उद्यम हैं। यहाँ के 60 प्रतिशत निवासी गौंड़ जनजाति के हें। यहाँ मैगनीज और धातु के निक्षेप हैं। मंडला नगर, नर्मदा नदी के किनारे जबलपुर के 45 मील दक्षिण-पूर्व में मंडला जिले का प्रशासनिक केन्द्र है, जो तीन ओर से नर्मदा द्वारा घिरा हुआ हैं। फुल धातु (Bell metal) के पात्रों के लिये विख्यात है। यह गोंड़ वंश की राजधानी रह चुका है। यहाँ किले और प्रासाद के अवशेष हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]