|
बदलें
उत्तर प्रदेश प्रवेश द्वार
उत्तर प्रदेश ( उर्दूاتر پردیش) भारत का सबसे बडा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है । लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है । प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण शहर हैं आगरा, अलीगढ, अयोध्या, बरेली, मेरठ, वाराणसी( बनारस), गोरखपुर , गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, फ़ैज़ाबाद, कानपुर। इसके पड़ोसी राज्य हैं उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार। उत्तर प्रदेश की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।
2000 में भारतीय संसद ने उत्तरप्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल राज्य का निर्माण किया । उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना के मैदान हैं। करीब १६ करोङ की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश केवल भारत का अधिकतम जनसंख्या वाला प्रदेश ही नहीं बल्कि विश्व की सर्वाधिक आबादी वाली उप राष्ट्रीय इकाई है । विश्व में केवल पांच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त अमरीका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है.
मोदीनगर उत्तर प्रदेश राज्य के गाजियाबाद जिले में एक तहसील है जो दिल्ली से लगभग ५० कि.मी. उत्तर दिशा में स्थित है। यह निकटवर्ती शहरों मेरठ व गाजियाबाद से २४ कि.मी. दूर है। यह उद्योगपति मोदी का गृह स्थान है और यहीं पर शहर के संस्थापक रायबहादुर गूजर मल मोदी ने १९३३ में मोदी उद्योग की नींव रखी थी। इस कारण यह एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र रहा है। पिछले कुछ वर्षों में मोदीनगर की उन्नति शिक्षा के क्षेत्र में भी द्रुत गति से हुई है। मोदीनगर में औद्योगिक क्रांति तो आई, किंतु शहर हरे भरे खेतों एवं बागों आदि से घिरा रहने के कारण यहां पर्यावरण का सान्निध्य भी भरपूर मिलता है। शहर में बड़े इंजीनियरी कॉलिज व प्रबंधन संस्थान हैं, जो मोदी उद्योग-गृह द्वारा १९८० के दशक में स्थापित किए गए थे। मोदीनगर का प्रसिद्धतम स्थान है, लक्ष्मी नारायण मंदिर, जिसे स्थानीय लोग मोदी मंदिर कहते हैं। विस्तार में...
आचार्य रामचंद्र शुक्ल ( ४ अक्तूबर, १८८२- १९४२) बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार थे। उनका जन्म बस्ती, उत्तर प्रदेश मे हुआ था। शुक्ल जी हिंदी साहित्य के कीर्ति स्तंभ हैं। हिंदी में वैज्ञानिक आलोचना का सूत्रपात उन्हीं के द्वारा हुआ। वे श्रेष्ठ और मौलिक निबंधकार भी थे। उन्होंने जिस रूप में भावों और मनोविकारों को व्यक्त किया वे सर्वथा अभिनव और अनूठे हैं। इनकी कृतियां मौलिक, संपादित तथा अनूदित सभी थीं। इनकी श्रेष्ठ कृतियों में से कुछ हैं: हिंदी साहित्य का इतिहास चिंतामणि हिंदी शब्द सागर, नागरी प्रचारिणी पत्रिका, चिंतामणि, मित्रता, तथा भ्रमर गीत सार। उन्होंने अंग्रेज़ी से विश्व-प्रबंध, आदर्श जीवन, मेगस्थनीज का भारतवर्षीय वर्णन, कल्पना का आनंद आदि रचनाओं का अनुवाद किया। १९४० में हृदय की गति रुक जाने से शुक्ल जी का देहांत हो गया। विस्तार में...
बदलें
सम्बंधित प्रवेशद्वार
बदलें
क्या आप जानते हैं...
शेख सलीम चिश्ती की समाधि भारत के आगरा जिले में नगर से ३५ किलो मीटर दूर फतेहपुर सीकरी शहर में, ज़नाना रौजा के निकट, दक्षिण में बुलन्द दरवाजे़ की ओर मुख किये हुये, जामी मस्जिद की भीतर स्थित है। शेख सलीम चिश्ती एक सूफी संत थे उन्होंने अकबर और उसके बेटे को आशीर्वाद दिया था कि भविष्य में सलीम, जहांगीर के नाम से पहचाना जाएगा। जून १५७३ में अकबर ने गुजरात विजय के साथ इस क्षेत्र को भी जीत लिया तो इसका नाम फतेहपुर सीकरी रखा गया और अकबर ने इस समाधि का निर्माण संत के सम्मान में वर्ष १५८० और १५८१ के बीच करवाया। आज यह समाधि वास्तुकला और धर्म निरपेक्षता का अनुपम उदाहरण है जहाँ इसके दर्शनार्थ विभिन्न समुदायों के लोग आते हैं। विस्तार से पढ़ें
बदलें
उत्तर प्रदेश का खाना
उत्तर प्रदेश की खाने की थाली
बदलें
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री
बदलें
संबंधित भाषाओं में विकिपीडिया
बदलें
जुडे़ हुए विकिमीडिया
बदलें
भारतीय भाषाओं में विकिपीडिया
बदलें
उत्तर प्रदेश : भाग, जनपद एवं मुख्य शहर
बदलें
भारत: राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश
|
|