मुरादाबाद जिला

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

[संपादित करें] मुरादाबाद

मुरादाबाद जिला भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जिलों में से एक है व मुरादाबाद शहर जिला मुख्यालय है. मुरादाबाद जिला मुरादाबाद मंडल का एक भाग है.

यह सन् १६०० में मुग़ल सम्राट शाहजहाँ के बेटे मुराद द्वारा बसाया गया; जिसके कारण इस शहर का नाम मुरादाबाद पड़ गया. यह मुरादाबाद जिले का प्रशासकीय मुख्यालय है. मुरादाबाद राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से १६७ किमी(१०४ मील) की दूरी पर राम गंगा नदी(गंगा की उपनदी) के किनारे स्थित है. यह शहर उत्तरी अमरीका व यूरोप को अपने पीतल हस्तशिल्प के बड़े निर्यात के लिए प्रसिद्व है व इसलिए इसे "पीतल नगरी" (स्थानीय भाषा में) भी कहा जाता है. इसमें विभिन्न धर्मों व जातियों के लगभग ४० लाख लोग निवास करते हैं.

मुरादाबाद जिला २८°२१´ से २८°१६´ उत्तरी अक्षांश व ७८°४´ से ७९º पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है. मुरादाबाद जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल ३४९३ वर्गमी है व इसमें २७,६१,६२० आबादी यहाँ वास करती है.

यद्यपि मुरादाबाद एक महत्वपूर्ण कृषि मंडी है, यह संसार भर में पीतल व कांच के कार्यों के लिए प्रसिद्व है. धातुकर्म, हस्तशिल्प, विद्युत्लेपन, चीनी उद्योग अन्य उद्योग हैं.

कंपनी बैग, प्राचीन काली मंदिर, दुम दुमा कोठी यहाँ के प्रमुख स्थल हैं. शहर में ४०० से अधिक पीतल, एलुमिनिअम, लौह व कांच हस्तशिल्प निर्माणियाँ हैं. समय के साथ- साथ ये निर्माणियाँ वैश्विक- सामाजिक व सुरक्षा मानकों को पूरा करने लगीं हैं. परिणामस्वरुप मुरादाबाद में बाल मजदूरी में काफी कमी आई है. सुरक्षा मानकों के अनुरूपण का तात्पर्य है कि बड़े व्यापारी भी यहाँ से माल यह जानते हुए खरीद सकते हैं कि यह माल खतरे से रहित है. लगभग सभी यूरोपियन व अमरीकन व्यापारी जैसे वाल- मार्ट, कैरफोर, जेसी पेनी, टारगेट, कासतो रामा, होम डेपो व कई अन्य मुरादाबाद से माल लेते हैं.

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ