लखीमपुर खीरी जिला
लखीमपुर खेरी भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। यहां का मुख्यालय लखीमपुर में है। लखीमपुर नाम से एक जिला असम में भी है ।खीरी उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। यह जिला भारत-नेपाल सीमा और पीलीभित, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर एवं बेहरच जिलों से घिरा हुआ है। खीरी को लखीमपुर-खीरी जिले के नाम से भी जाना जाता है। पहले इस जगह को लक्ष्मीपुर जिले के नाम से जाना जाता था। पुराने समय में यह जिला खर के वृक्षों से घिरा हुआ था। अत: खीरी नाम खर वृक्षों का ही प्रतीक है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गोला, देवकाली, लिलौटीनाथ और फ्रांग मंदिर आदि विशेष रूप से प्रसिद्ध है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह जिला उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिलों में से हैं।
जिले का मुख्यालय लखीमपुर है ।
क्षेत्रफल - 7680 वर्ग कि.मी.
जनसंख्या - 24,19,234 (2001 जनगणना)
साक्षरता -
एस. टी. डी (STD) कोड - 05872
जिलाधिकारी - (सितम्बर 2006 में)
समुद्र तल से ऊँचाई -
अक्षांश - 27-6 से 28.6 उत्तर
देशांतर - 80.34 से 81.30 पूर्व
औसत वर्षा - 1093 मि.मी.
दुधवा राष्ट्रीय उद्यान लखिमपुर खेरी जिले में है
लखिमपुर जिला उत्तर प्रदेश कि राजधानी से १३५ किमि कि दूरि पर है।यह जिला मीतर गेज लाइन से भी रैल द्वारा सम्पर्क मे है। लखनऊ से यहा आने के लिये आपको ऐश्बाग जक्सन कड़ी शीर्षकसे रैल लेनी होगी।