महामायानगर जिला

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
महामायानगर ज़िला जिला
مہامایا نگر ضلع
Uttar Pradesh district location map Mahamaya Nagar.svg

उत्तर प्रदेश में महामायानगर ज़िला जिले की अवस्थिति
राज्य उत्तर प्रदेश, Flag of India.svg भारत
प्रशासनिक प्रभाग अलीगढ़
मुख्यालय हाथरस
क्षेत्रफल 1,840 कि.मी. (710 वर्ग मील)
जनसंख्या 1336000 (2001)
साक्षरता 63.38 %[1]
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हाथरस
आधिकारिक जालस्थल

महामायानगर जिला (उर्दू: مہامایا نگر ضلع), जिसे पहले हाथरस जिले के नाम से जाना जाता था, भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय हाथरस है और यह अलीगढ़ मण्डल का एक हिस्सा है। जिले का कुल क्षेत्रफल 1840 वर्गकिमी है। 2001 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 1,336,031 है।

अनुक्रम

[संपादित करें] नामोत्पत्ति

जिले का नाम गौतम बुद्ध की माता के नाम पर महामाया रखा गया है।[2]

[संपादित करें] इतिहास

महामायानगर जिले का गठन 3 मई, 1997 को अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिले के हिस्सों को मिलाकर किया गया था। गठन के पश्चात कुछ समय के लिए इसे हाथरस जिला, नाम दिया गया था।

[संपादित करें] विभाजन

जिला 4 तहसील क्षेत्रों में बंटा है: हाथरस, सदाबाद, सिकन्दरा राऊ और सासनी, जिनका पुन: विभाजन सात प्रखंडों (ब्लॉक) में होता है: सासनी, हाथरस, मुरसान, सदाबाद, सेहपाउ, सिकन्दरा राऊ और हसायन।

जिले में चार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र मौजूद हैं: हाथरस, सासनी, सदाबाद और सिकन्दरा राऊ। यह सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हाथरस लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। trhtjyukhtm, fmgf

[संपादित करें] संदर्भ

  1. "District-specific Literates and Literacy Rates, 2001". Registrar General, India, Ministry of Home Affairs. http://www.educationforallinindia.com/page157.html. अभिगमन तिथि: 2010-10-10. 
  2. Bhushan, Ranjit (July 2, 1997). "The Ambedkar Armada". Outlook. http://www।outlookindia।com/article।aspx?203802. 

[संपादित करें] बाह्य सूत्र

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ