प्रवेशद्वार:हिमाचल प्रदेश
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
हिमाचल प्रदेश प्रवेशद्वार
संस्कृति • अर्थ व्यवस्था • भूगोल • इतिहास • लोग • उद्योग • सरकार • जिले
बदलें
हिमाचल प्रदेश प्रवेशद्वार
हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित एक प्रान्त है। इसकी सीमायें उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, और जम्मू और कश्मीर के साथ साथ तिब्बत के साथ भी लगती है। हिमाचल प्रदेश 56019 किमी² से अधिक क्षेत्र में फैला है। हिमाचल प्रदेश को देव भूमि भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह् ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था। हिन्दू राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है। लगभग पूरा प्रदेश हिमालय पर्वत की शिवालिक श्रेणी का भाग है। शिवालिक पर्वत श्रेणी से ही घग्गर नदी निकलती है। राज्य की अन्य प्रमुख नदियों में सतलुज और व्यास शामिल है। [ पूरा पढ़े ]
ब्रिटिश शासन की ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला को कालका से जोड़ने के लिए 1896 में दिल्ली अंबाला कंपनी को इस रेलमार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। समुद्र तल से 656 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कालका (हरियाणा) रेलवे स्टेशन को छोड़ने के बाद ट्रेन शिवालिक की पहाड़ियों के घुमावदार रास्ते से गुजरते हुए 2,076 मीटर ऊपर स्थित शिमला तक जाती है।
दो फीट छह इंच की इस नैरो गेज लेन पर नौ नवंबर, 1903 से आजतक रेल यातायात जारी है।कालका-शिमला रेलमार्ग में 103 सुरंगों और 869 पुल बने हुए हैं। इस मार्ग पर 919 घुमाव आते हैं, जिनमें से सबसे तीखे मोड़ पर ट्रेन 48 डिग्री के कोण पर घूमती है।
वर्ष १९0३ में अंग्रेजों द्वारा कालका-शिमला रेल सेक्शन बनाया गया था। रेल विभाग ने ७ नवंबर २00३ को धूमधाम से शताब्दी समारोह भी मनाया था। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में दार्जीलिंग तथा नीलगिरि रेलमार्गो के साथ अब कालका-शिमला रेलमार्ग भी शामिल हो गया है। कनाडा में विश्व धरोहर संबंधी समिति ने इसकी घोषणा की।
कनाडा की क्यूबेक सिटी में वल्र्ड हेरिटेज कमेटी की बैठक में 19 वीं सदी में बने और वर्तमान में भी चालू 96.6 किलोमीटर लंबे कालका-शिमला रेलमार्ग को विश्व पहाड़ी रेल मार्गो की धरोहरों में शामिल करने की मंजूरी दी गई। कालका-शिमला मार्ग को अतिरिक्त विश्व धरोहर का दर्जा न देकर दार्जीलिंग व नीलगिरि रेलमार्गो के साथ रखा गया है। [पूरा पढ़ें]
रस्किन बांड भारतीय लेखक हैं. इनका जन्म 19 मई 1934 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ था.बचपन में ही इनके पिता की मृत्यु मलेरिया से हो गई, तत्पश्चात इनकी परवरिश शिमला, जामनगर, मसूरी, देहरादून तथा लंडन में हुई. इनकी रचनाओं में हिमालय की गोंद में बसे छोटे शहरों के जन-जीवन की छाप स्पष्ट है. 21 वर्ष की उम्र में ही इनका पहला उपन्यास द रूम औन रूफ (The Room on Roof) प्रकाशित हुआ. इसमें इनके और इनके मित्र के देहरा में रहते हुए बिताए गए अनुभवों का लेखा है. भारतीय लेखकों में ये एक जाने माने हस्ती हैं. उपन्यास तथा बच्चों के साहित्य के क्षेत्र में ये एक मशहूर नाम है. 1999 में भारत सरकार ने उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदानों के निए पद्म श्री से सम्मानित किया. आज-कल वे अपने परिवार के साथ देहरादून जिला में रहते है. [पूरा पढ़ें]
मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश प्रान्त का एक शहर है। मनाली कुल्लु घाटी के उत्तर में स्थित हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय हिल स्टेशन है। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मनाली व्यास नदी के किनारे बसा है। गर्मियों से निजात पाने के लिए इस हिल स्टेशन पर हजारों की तादाद में सैलानी आते हैं। सर्दियों में यहां का तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच जाता है। आप यहां के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के अलावा मनाली में हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कायकिंग जैसे खेलों का भी आनंद उठा सकते है। यहां के जंगली फूलों और सेब के बगीचों से छनकर आती सुंगंधित हवाएं दिलो दिमाग को ताजगी से भर देती हैं।
यहां हिडिम्बा मंदिर, वशिष्ठ कुण्ड, मणिकरण, बौद्ध मठ, रोहतांग दर्रा, व्यास कुंड, ओल्ड मनाली, सोलंग नाला, मनु मंदिर, अर्जुन गुफा आदि कई पर्यटन आकर्षण हैं। [पूरा पढ़ें]
बदलें
क्या आप जानते हैं...
- ...कि हिमाचल प्रदेश भारत में केरल के बाद दूसरा सबसे कम भ्रष्ट राज्य है?
- ...कि लाहौल एवं स्पीति हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है, जिसका क्षेत्रफल १३,८३५ किमी2 है?
- ...कि ५५,६५८ किमी² (२१,४९० वर्ग मील) के साथ, हिमाचल प्रदेश देश के लघु राज्यों में से एक है, जो कि राज्यों की सूची में सत्रहवें स्थान पर आता है?
- ...कि कालका शिमला रेलवे लाइन की लम्बाई ९६ किलोमीटर है, यह १०२ गुफाओं एवं ८६४ सेतुओं से होती हुई जाती है। यह विश्व धरोहर स्थल घोषित है?
- ...कि हिमाचल प्रदेश में १०,००० प्राथमिक विद्यालय, १,००० माध्यमिक विद्यालय एवं १,३०० से अधिक उच्चतर विद्यालय हैं?
- अक्षांश- 30o 22' 40" N to 33o 12' 40" N
- रेखांश- 75o 45' 55" E to 79o 04' 20" E
- ऊंचाई- 350m to 6975m
- भूगोलीय क्षेत्र (2001)- 55,673 km².
बदलें
हिमाचल प्रदेश के विषय
बदलें
कार्य जो आप कर सकते हैं
बदलें
संबंधित प्रवेशद्वार
|
|