श्रेणी:हिमाचल प्रदेश के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

लोकसभा -लोकसभा से हिमाचल प्रदेश के चार सदस्य चुने जाते हैं। प्रदेश विधानसभा में 68 विधानसभा चुनाव क्षेत्र हैं। लोकसभा के चार चुनाव क्षेत्रों के अंतर्गत प्रत्येक चुनाव क्षेत्र में 17-17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। लाहुल-स्पीति, किन्नौर तथा भरमौर जनजातीय क्षेत्र हैं और ठंडे व दुर्गम क्षेत्र हैं। इस कारण इन क्षेत्रों में चुनाव प्रायः गर्मियों में करवाए जाते हैं। यह क्षेत्र मंडी लोकसभा के अंतर्गत आते हैं। यही कारण है कि मंडी लोकसभा के चुनाव खराब मौसम अथवा सर्दियों में स्थगित हो जाते है।

"हिमाचल प्रदेश के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र" श्रेणी में पृष्ठ

इस श्रेणी में निम्नलिखित 4 पृष्ठ हैं, कुल पृष्ठ 4