४ अक्टूबर
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
(४ अक्तूबर से अनुप्रेषित)
| << | अक्टूबर | >> | ||||
| र | सो | मं | बु | गु | शु | श |
| १ | २ | ३ | ४ | ५ | ||
| ६ | ७ | ८ | ९ | १० | ११ | १२ |
| १३ | १४ | १५ | १६ | १७ | १८ | १९ |
| २० | २१ | २२ | २३ | २४ | २५ | २६ |
| २७ | २८ | २९ | ३० | ३१ | ||
| 2013 | ||||||
4 अक्तूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 277वॉ (लीप वर्ष मे 278 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 88 दिन बाकी है।
अनुक्रम |
प्रमुख घटनाएँ [संपादित करें]
- 2011-
- नोबेल पुरस्कार समिति ने भौतिकी के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए अमेरिका के सॉल पर्लमटर और एडम रीस तथा अमेरिकी मूल के आस्ट्रेलियाई नागरिक ब्रायन श्मिट को वर्ष 2011 का नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।
- अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई की भारत यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई बैठक में सामरिक मामले, खनिज संपदा की साझेदारी और तेल और गैस की खोज पर साझेदारी संबंधी तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
- सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में मंगलवार को शिक्षा मंत्रालय के समीप हुए एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम 65 लोग मारे गए।
- अलग तेलंगाना राज्य के लिए आंध्रप्रदेश में 22वें दिन भी हड़ताल जारी रही।
- दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के अख्तराबाद इलाके में शिया मुस्लिम समुदाय के 12 व्यक्तियों को हथियारबंद लोगों ने उनकी गाड़ी से उतारकर हत्या कर दी।
- भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की यात्रा के दौरान भारत और स्विट्जरलैंड ने वित्तीय क्षेत्र में सहयोग के लिए द्विपक्षीय समझौता किया गया जिससे आयकर विभाग के बीच सहयोग बढने और स्विस बैंकों में भारतीयों के खातों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
- मैक्सिको के राष्ट्रीय मानव विज्ञान एवं इतिहास संस्थान ने उत्तर में स्थित दुरांगो प्रांत से प्राप्त मानवीय अस्थियों के आधार पर दावा किया है कि प्राचीन समय में यहां के आदिवासी नरभक्षी थे।
- दुनिया के नंबर एक डबल ट्रैप निशानेबाज भारत के रोंजन सोढ़ी ने संयुक्त अरब अमीरात के अल आईन में विश्वकप मुकाबले में ओलिम्पिक पदक विजेता चीन के बिनयुआन को पराजित कर अपने खिताब की रक्षा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
- रोजगार की तलाश में ब्रिटेन आने वाले विदेशी चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में काम करने के लिए एक अंग्रेजी परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया।
- कुवैत के सबसे बड़े तेलशोधक कारखाने मीना अल-अहमदी में हुए विस्फोट में तमिलनाडु के चार मजदूरों की मौत हो गई।
- देहरादून जिले के विकासनगर में 6 बच्चों सहित एक परिवार के 10 सदस्यों ने अवसाद ग्रस्त होकर एक नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली।
जन्म [संपादित करें]
१८८२