बांग्ला भाषा

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

(बांग्ला से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
बांग्ला (বাংলা ভাষা)
जिन देशों में प्रचलित है भारत, बांग्लादेश, और अन्य देश
कुल बोलनेवाले 215 मिलियन
विज्ञान
वर्गीकरण

हिन्द यूरोपीय भाषा

हिन्द ईरानी भाषा
हिन्द आर्य भाषा
बांग्ला
आधिकारिक स्थिति
राजभाषा बांग्लादेश, भारत (पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा)
भाषा कूट
आइएसओ 639-1: bn
आइएसओ 639-2: (B) ben (T)
एसआइएल आइएसओ 639-3: BNG

बांग्ला भाषा (বাংলা ভাষা बाङ्ला), आगे बंगाली, बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल प्रान्त में बोली जानेवाली एक प्रमुख भाषा है। भाषाई परिवार के लिहाज से यह हिन्द यूरोपीय भाषा परिवार का सदस्य है। इस परिवार की अन्य प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, नेपाली, पंजाबी, गुजराती, असमिया, उड़िया, मैथिली इत्यादी भाषाएँ हैं। बांग्ला बोलनेवालों की सँख्या लगभग 207 मिलियन है और यह विश्व की चौथी सबसे बड़ी भाषा है। इसके बोलने वाले बांग्लादेश और भारत के अलावा विश्व के बहुत से अन्य देशों में भी फैले हैं।

अनुक्रम

[संपादित करें] उद्भव

भारत की अन्य प्रादेशिक भाषाओं की तरह बँगला भाषा का भी उत्पत्तिकाल सन् 1,000 ई. के आस पास माना जा सकता है। अपभ्रंश से या मगध की भाषा से पृथक् रूप ग्रहण करने के बाद से ही उसमें गीतों और पदों की रचना होने लगी थी। जैसे-जैसे वह जनता के भावों और विचारों को अभिव्यक्त करने का साधन बनती गई, उसमें विविध रचनाओं, काव्यग्रंथों तथा दर्शन, धर्म आदि विषय कृतियों का समावेश होता गया, यहाँ तक कि आज भारतीय भाषाओं में उसे यथेष्ट ऊँचा स्थान प्राप्त हो गया है।

[संपादित करें] बँगला लिपि

बँगला लिपि नागरी लिपि से कुछ कुछ भिन्न होती हुई भी दोनों में थोड़ा बहुत साम्य भी है। हिंदी की तरह उसमें भी 14 स्वर तथा 33 व्यंजन हैं। बँगला में "व" का उच्चारण प्राय: "ब" की तरह (कभी कभी "उ" की तरह या "भ" की तरह) किया जाता है और आत्मा, लक्ष्मी, महाशय आदि शब्द आत्ताँ, लक्खी, मोशाय जैसे उच्चरित होते हैं।

[संपादित करें] बांग्ला साहित्य

बांग्ला साहित्य अत्यन्त समृद्ध है। बांग्ला साहित्य के विस्तृत विवेचन के लिये बांग्ला साहित्य देखें।

[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ


विश्व की प्रमुख भाषाएँ पृथ्वी
मंदारिन भाषा | कैंटोरिन भाषा | वुव भाषा | मिन भाषा | होक्का भाषा | अंग्रेजी भाषा | हिन्दी भाषा | रूसी भाषा | अरबी भाषा | बंगाली भाषा | पुर्तगाली भाषा | जापानी भाषा | फ़्रांसीसी भाषा | जर्मन भाषा | उर्दू भाषा | पंजाबी भाषा | कोरियाई भाषा | तेलुगू भाषा | इटालियन भाषा | तमिल भाषा | मराठी भाषा | जवानीज भाषा | वियतनामी भाषा | तुर्की भाषा | थाई भाषा | उक्रेनियन भाषा | स्वाहिली भाषा | पोलिश भाषा | कन्नड़ भाषा | गुजराती भाषा | मलयालम भाषा | टागालोग भाषा | फ़ारसी भाषा | हौसा भाषा | बर्मी भाषा | उड़िया भाषा | सूडानीज भाषा | रोमानियन भाषा | पश्तो भाषा | डच-फ्लेमिश भाषा | सर्बी क्रोएशियन भाषा | असमी भाषा | योऊबा भाषा | सिंधी भाषा | इबो भाषा | अम्हारिक भाषा | हंगेरियन भाषा | अजेरी भाषा | नेपाली भाषा | चेक भाषा | सिंहली भाषा | सेबुआनो भाषा | फुला भाषा | उजबेक भाषा | मलागासी भाषा | ग्रीक भाषा | अफ्रीकांस भाषा | कुर्दिश भाषा | गाला भाषा | मदुरीसी भाषा | बाइलोरशियन भाषा | कैटलन भाषा | नियांगा भाषा | ओरोम भाषा | स्वीडिश भाषा | बुल्गारियन भाषा | मलिन्के भाषा | कजाक भाषा | रूवान्डा भाषा | कुएचुआ भाषा | शोना भाषा | ततार भाषा | ख्मेर भाषा | जुलू भाषा | उइगुर भाषा | सोमाली भाषा | लिंगाला भाषा | त्वाई-फान्टे भाषा | इलोकानो भाषा | जोशा भाषा | मिनान कबाऊ भाषा | यी (लोलो) भाषा | फिनिश भाषा | बोलोफ भाषा | रूंडी भाषा | नर्वेजियन भाषा | स्लोवाक भाषा | आर्मेनियन भाषा | तिब्बती भाषा | संथाली भाषा | अल्बेनियन भाषा | मियाओ भाषा | मंगोलियन भाषा | किकियू भाषा | जार्जियन भाषा | हिब्रू भाषा | मोरे भाषा | लाओ भाषा | नियाना भाषा | गुआरानी भाषा | बटक तोबा भाषा कनूरी भाषा | टिग्रीनिया भाषा | बाइकोल भाषा | बलूची भाषा | अचाइनीज भाषा | बुंडा भाषा बालानीज भाषा | मकुआ भाषा | कांगो भाषा बिलि भाषा | टर्पमैन भाषा | एबी भाषा | स्वाना भाषा | शान भाषा | कम्बा भाषा | लुओ भाषा | लैटनियन भाषा | स्लोवेनियन भाषा चुवाश भाषा | गोंडी भाषा | बेम्बा भाषा | मेसिडोनियन भाषा | किरगिज भाषा | टुलू भाषा | मेंडे भाषा | मार्डविन भाषा | करेन भाषा सिडाम भाषा | एस्तोनियन भाषा | बाश्किर भाषा | फोन भाषा