सिलेटी भाषा
|
|
इस लेख को विकिफ़ाइ करने की आवश्यकता हो सकती है ताकि यह विकिपीडिया के गुणवत्ता मानकों पर खरा उतर सके। कृपया प्रासंगिक आन्तरिक कड़ियाँ जोड़कर, या लेख का लेआउट सुधार कर सहायता प्रदान करें। अधिक जानकारी के लिये दाहिनी ओर [दिखाएँ] पर क्लिक करें।
|
सिलेटी भाषा बांग्लादेश के सिलेट इलाके(जिसे सूरमा घाटी भी कहा जाता है) का भाषा है। सिलेटी भाषा सबसे ज्यादा बांग्लादेश और भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के असम और त्रिपुरा में सबसे ज़्यादा बोली जाती है, इसके अलावा भारत के दूसरे उत्तरपूर्वी राज्यों के आबादी का एक महत्वपूर्ण हिस्से का भी मातृभाषा यही है। संयुक्त राजशाही, संयुक्त राज्य और खाड़ी के देशों में बसने वाले बंगलादेशी यह भाषा ज़्यादातर बोलते हैं।
सिलेटी को अक्सर बंगाली का एक बोली माना जाता है, और कभी कभी पारस्परिक स्पष्टता की कमी के कारण इसे कभी कभी एक अलग भाषा भी माना जाता है। सिलेट पहले कामरूप राज्य का हिस्सा था, और असमिया भाषा के साथ सिलेटी बहुत मेल खाता है। पहले यह भाषा अपने लिपि में लिखी जाती थी, पर अब यह बंगाली लिपि में ही लिखी जाती है।
इतिहास [संपादित करें]
सिलेटी भाषा सिलोटी नागरी लिपि में लिखी जाती है। पर इसका ज़्यादा प्रचलन नहीं है।
भौगोलिक वितरण [संपादित करें]
भारत और बंग्लादाश के सिवा संयुक्त राजशाही में सिलेटी भाषा बोलने वाले सबसे ज़्यादा लोग बस्ते हैं।