फ़ीजी हिन्दी
फ़िजी हिन्दी फ़िजी में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। इसे फ़िजियन हिन्दी या फ़िजियन हिन्दुस्तानी[1] भी कहते हैं। यह फ़िजी की आधिकारिक भाषाओं मे से एक है। यह अधिकांशतः भारतीय मूल के फ़िजी लोगों द्वारा बोली जाती है। फ़िजी हिन्दी देवनागरी लिपि और रोमन लिपि दोनों में लिखी जाती है।
यह मुख्य रूप से अवधी, भोजपुरी भाषा और हिन्दी की अन्य बोलियों से व्युत्पन्न है, जिसमें अन्य भारतीय भाषाओं का भी समावेश है। इसमें फ़िजी और अंग्रेजी से बड़ी संख्या में शब्द उधार लिए गए हैं। फ़िजी हिन्दी में बड़ी संख्या में ऐसे अनूठे शब्द भी हैं, जो फ़िजी में रह रहे भारतीयों के नए माहौल में ढलने के लिए जरूरी थे। फ़िजी भारतीयों की पहली पीढी़, जिसने इस भाषा को बोलचाल के रूप में अपनाया इसे 'फ़िजी बात' कहते थे। भाषाविदों के हाल के अध्ययन में इस बात की पुष्टि हुई है कि फिजी हिन्दी भारत में बोली जाने वाली हिन्दी भाषा पर आधारित एक विशिष्ट भाषा है, जिसमें फ़िजी के अनुकूल विशेष व्याकरण और शब्दावली हैं।
कुछ प्रमुख देश जहाँ फिजी हिन्दी बोलने वाले लोग हैं-
| देश | संख्या |
|---|---|
| फिजी | 313,798 [2] |
| न्यू जीलैण्ड | 27,882 [3] |
| आस्ट्रेलिया | 29,750 [4] |
| संयुक्त राष्ट्र अमेरिका | 24,345[5] |
| कनाडा | 22,770 [6] |
| युनाइटेड किंघडम | 2,000 |
| टोंगा | 310 [7] |
| कुल योग | 420,855 |
अनुक्रम |
फ़िजी हिन्दी का विकास [संपादित करें]
आरम्भ में अंग्रेजों द्वारा भारत के उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों तथा बिहार से श्रमिक फ़िजी में लाये गये थे। वे लोग अपने मूल निवास स्थान की हिन्दी की बोली बोलते थे। इसे नीचे की सारणी में दर्शाया गया है:
| भाषा/बोली | संख्या | अनुपात% |
|---|---|---|
| बिहारी | 17,868 | 39.3% |
| पूर्वी हिन्दी | 16,871 | 37.1% |
| पश्चिमी हिन्दी | 6,903 | 15.2% |
| राजस्थानी | 1,111 | 2.4% |
| अन्य भाषाएं | 1,546 | 3.4% |
| अन्य उपनिवेशों के लोग | 640 | 1.4% |
| अज्ञात | 500 | 1.1% |
| कुल योग | 45,439 | 100% |
ध्यान रखने योग्य है कि भोजपुरी, जिसे लगभग 35.4% उत्तर भारतीय प्रवासी बोलते थे, को बिहारी कहा गया है; इसी तरह अवधी, जिसे लगभग 32.9% लोग बोलते थे, को पूर्वी हिन्दी कहा गया है। शीघ्र ही फ़िजी में एक ऐसी भाषा का जन्म हुआ जो इन सभी बोलियों की मेल थी।
इन्हें भी देखें [संपादित करें]
वाह्य सूत्र [संपादित करें]
- फ़ीजी में हिंदी - भाषा, साहित्य एवं संस्कृति उद्भव एवं विकास; डॉ. विवेकानंद शर्मा
- फिजी हिन्दी का प्रथम उपन्यास
- फ़ीजी हिन्दी => अंग्रेजी शब्दकोश
- अंग्रेजी => फ़ीजी हिन्दी शब्दकोश
- राबर्ट के का फिजी गाइड
- An expired lease
- Hindustani, Fijian
- Fijian, Hindi classes for all Fiji schools
- Fiji-Hindi to Standard Hindi translator (Online)
- 1960 के बाद हिंदी किताबें मिलने लगी थीं फीजी में (प्रभासाक्षी)
- हिंदीसेवियों के बीच फिजी में बिताए यादगार दिन (जी गोपीनाथन)
- फिजी-हिंदी --> हिन्दी अनुवादक प्रोग्राम (आनलाइन)
- फिजी हिन्दी --> मानक हिन्दी शब्दावली
- फिजी हिंदी,सरनामी हिंदी आदि का रोचक इतिहास (प्रवासी दुनिया)
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ "Fijian Hindustani". http://www.ethnologue.com/show_language.asp?code=hif. अभिगमन तिथि: 2007-10-13.
- ↑ Fiji - 2007 census
- ↑ New Zealand - 2006 census
- ↑ Community Information Summary, Fiji-born
- ↑ United States - 2000 census
- ↑ Migration Facts Stats and Maps
- ↑ http://www.spc.int/prism/country/to/stats/Census06/social/ethnic.htm Tonga census 2006
ग्रन्थसूची [संपादित करें]
- J. Siegel, Plantation Languages in Fiji, Australian National University, 1985
- R. F. Moag, Fiji Hindi: A basic course and reference grammar, Australian National University, 1977
|
|||||||||||||||||||||||