|
|
इस लेख में सन्दर्भ या सूत्र नहीं दिए गए हैं।
कृपया विश्वसनीय सूत्रों के सन्दर्भ जोड़कर इस लेख में सुधार करें। बिना सूत्रों की सामग्री को हटाया जा सकता है। (दिसम्बर 2012) |
हिन्दुस्तानी (नस्तलिक़: ہندوستانی, अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक लिपि: / hindustɑːniː /) भाषा हिन्दी और उर्दू का एकीकृत रूप है । ये हिन्दी और उर्दू, दोनो के बोलचाल की भाषा है । इसमें संस्कृत के तत्सम शब्द और अरबी-फ़ारसी के उधार लिये गये शब्द, दोनों कम होते हैं । यही हिन्दी क वह रूप है जो भारत की जनता रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में उपयोग करती है, और हिन्दी सिनेमा इसी पर आधारित है । ये हिन्द यूरोपीय भाषा परिवार की हिन्द आर्य शाखा में आती है । ये देवनागरी या फ़ारसी-अरबी, किसी भी लिपि में लिखी जा सकती है ।