बर्मा

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
(म्यानमार से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
म्यान्मार संघ
Myanmar long form.png
प्यी-डौँग-जू म्यान-मा नैंग-न्गान-डॉ
म्यान्मार का ध्वज म्यान्मार का कुल चिह्न
ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रवाक्य: -
राष्ट्रगीत: काबा मा क्येई
म्यान्मारकी स्थिति
राजधानी नाएप्यीडॉ
19°45′ N 96°12′ E
सबसे बडा़ नगर यांगून
राजभाषा(एँ) बर्मी
सरकार सैनिक शासन
 - राज्य शांति व विकास पारिषद का अध्यक्ष थान श्वे
 - प्रधानमंत्री थीन सीन
स्थापना  
 - संयुक्त राजशाही से स्वतंत्रता ४ जनवरी १९४८ 
क्षेत्रफल
 - कुल ६,७६,५७८ किमी² (४०वाँ)
२,६१,२२७ मील²
 - जल(%) ३.०६
जनसंख्या
 - जुलाई २००५ अनुमान ५०,५१९,०००² (२४वॉ)
 - जुलाई २००९ (अनुमान) जनगणना ४,८१,३७,७४१
 - जन घनत्व ७५/किमी² (११९वॉ)
१९३/मील²
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) २००५ अनुमान
 - कुल $९३.७७ बिलियन (५९वाँ)
 - प्रति व्यक्ति $१,६९१ (१५०वाँ)
मानव विकास सूचकांक  (२००७) Green Arrow Up Darker.svg ०.५८३ (मध्यम) (१३२वाँ)
मुद्रा क्याट (K) (mmK)
समय मंडल MMT (यूटीसी +६:३०)
 - ग्रीष्म (DST) not observed (यूटीसी +६)
इंटरनेट टीएलडी .बीडी
दूरभाष कोड +९५ - उपकूट
कुछ सरकारें यांगून को देश की राजधानी के रूप में मान्यता देती हैं।
इस देश के अनुमान में एड्स से मरने वाले लोगों की संख्या को भी ध्यान में रखा गया है, जिससे जीवन प्रत्याशा में कमी, बाल मृत्यु दर में वृद्धि, जनसंख्या वृद्धिदर में कमी और आबादी की आयु और लिंग में परिवर्तन के वितरण में परिवर्तन नजर आता है।

म्यान्मार या म्यांमार जम्बुद्वीप (एशिया) का एक देश है। इसका भारतीय नाम ब्रह्मदेश है। इसका पुराना अंग्रेज़ी नाम बर्मा था जो यहाँ के सर्वाधिक मात्रा में आबाद नस्ल बर्मी के नाम पर रखा गया था। इसके उत्तर में चीन, पश्चिम में भारत, बांग्लादेश एवंम् हिन्द महासागर तथा दक्षिण एवंम पूर्व की दिशा में इंडोनेशिया देश स्थित हैं। यह भारत एवम चीन के बीच एक रोधक राज्य का भी काम करता है। इसकी राजधानी नाएप्यीडॉ और सबसे बड़ा शहर देश की पूर्व राजधानी यांगून है, जिसका पूर्व नाम रंगून था।

अनुक्रम

[संपादित करें] नामकरण

बर्मी भाषा में, बर्मा को म्यनमाह ( ြမန်မာ ) या फ़िर बामा ( ဗမာ ) नाम से जाना जाता है। ब्रिटिश राज के बाद इस देश को अंग्रेजी में बर्मा कहा जाने लगा। सन् १९८९ मे देश की सैनिक सरकार ने पुराने अंग्रेजी नामों को बदल कर पारंपरिक बर्मी नाम कर दिया। इस तरह बर्मा को म्यान्मार और पूर्व राजधानी और सबसे बड़े रंगून को यांगून नाम दिया गया।

[संपादित करें] भूगोल

बर्मा दक्षिण पुर्व एशिया का सबसे बड़ा देश है, जिसका कुल क्षेत्रफ़ल ६,७८,५०० वर्ग किलोमीटर है। बर्मा विश्व का चॉलीसवां सबसे बड़ा देश है। बर्मा की उत्तर पश्चि्मी सीमाएं भारत के मिज़ोरम, नागालॅण्ड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और बांग्लादेश के चिटगॉव प्रांत को मिलती है। उत्तर मे देश की सबसे लंबी सीमा तिब्ब्त और चीन के उनान प्रांत के साथ है। बर्मा के दक्षिण पुर्व मे बर्मा लाओस ओर थाईलैंड देश है। बर्मा की तट रेखा (१,९३० किलोमिटर) देश के कुल सीमा का एक तिहाई है। बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर देश के दक्षिण पश्चि्म और दक्षिण में क्रमशः पड़ते है। उत्तर में हेंगडुआन शान पर्वत चीन के साथ सीमा बनाते है।

बर्मा में तीन पर्वत श्रृंखलाएं है जो कि हिमालय से शुरु होकर उत्तर से दक्षिण दिशा मे फ़ैली हुई है। इनका नाम है रखिने योमा, बागो योमा और शान पठार। यह श्रृंखला बर्मा को तीन नदी तंत्र मे बांटती है। इनका नाम है ऎयारवाडी, सालवीन और सीतांगऎयारवाडी बर्मा कि सबसे लंबी नदी है। इसकी लंबाई २,१७० किलोमीटर है। मरतबन की खाड़ी मे गिरने से पहले यह नदी बर्मा के सबसे उपजाऊ भुमि से हो कर गुजरती है। बर्मा की अधिकतर जनसंख्या इसी नदी की घाटी मे निवास करती है जो कि रखिने योमा और शान पठार के बीच स्थित है।

देश का अधिकतम भाग कर्क रेखा और भूमध्य रेखा के बीच मे स्थित है। बर्मा एशिया महाद्वीप के मानसून क्षेत्र मे स्थित है, सालाना यहॉ के तटिय क्षेत्रों में ५००० मिलीमीटर, डेल्टा भाग में लगभग २५०० मिलीमीटर और मध्य बर्मा के शुष्क क्षेत्रों में १००० मिलीमीट वर्षा होती है।

[संपादित करें] राज्य और मण्डल

Burma en.png

बर्मा को सात राज्य और सात मण्डल मे विभाजित किया गया है। जिस क्षेत्र मे बर्मी लोगों की जनसंख्या अधिक है उसे मण्डल कहा जाता है। राज्य वह मण्डल है, जो किसी विशेष जातीय अल्पसंख्यकों का घर हो।

मण्डल

राज्य

[संपादित करें] म्यांमार का इतिहास

  • जनवरी, 1948 - म्यांमार (तत्कालीन बर्मा) को आजादी मिली।
  • सितंबर, 1987 - मुद्रा के अवमूल्यन के चलते हजारों लोगों की बचत स्वाहा हो गई जिसके चलते सरकार विरोधी दंगे भड़के।
  • जुलाई, 1989 - सत्ताधारी जुंटा ने मार्शल ला की घोषणा की। नेशनल लीग फार डेमोक्रेसी की नेता आंग सान सू की घर में नजरबंद।
  • मई, 1990 - आम चुनावों में एनएलडी की भारी जीत। जुंटा ने चुनाव के नतीजों को मानने से इन्कार किया।
  • अक्टूबर, 1991 - सू की को नोबेल शांति पुरस्कार।
  • जुलाई, 1995 - सू की की नजरबंदी से रिहाई।
  • मई, 2003 - जुंटा व एनएलडी समर्थकों के बीच झड़प के बाद सू की को तथाकथित सुरक्षा के लिए फिर हिरासत में ले लिया गया।
  • सितंबर, 2007 - बौद्ध भिक्षुओं द्वारा सत्ता विरोधी प्रदर्शन।
  • अप्रैल, 2008 - सरकार ने प्रस्तावित संविधान छपवाया जिसके मुताबिक एक तिहाई संसदीय सीटें सेना के हिस्से जाएंगी। सू की के किसी भी प्रकार के पद ग्रहण करने पर प्रतिबंध
  • मई, 2009 - जान विलियम येता नामक अमेरिकी तैरकर सू की घर पहुंचा। सरकार ने सू की पर नजरबंदी के नियम तोड़ने का आरोप लगाया।

[संपादित करें] इकाई प्रणाली

बर्मा विश्व के उन तीन देशो में शामिल है, जो अन्तर्राष्ट्रीय इकाई प्रणाली का उपयोग नहीं करते है।

[संपादित करें] यह भी देखें

[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें] संदर्भ


वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ